jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: चित्रकूट से लखनऊ और दिल्ली की हवाई सेवा बहुत जल्द: सीएम योगी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चित्रकूट से लखनऊ और दिल्ली की हवाई सेवा बहुत जल्द: सीएम योगी
उत्तर प्रदेशराज्य

चित्रकूट से लखनऊ और दिल्ली की हवाई सेवा बहुत जल्द: सीएम योगी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 9, 2026 6:55 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया चित्रकूट में ₹951 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

डबल इंजन सरकार में चित्रकूट बना आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भौतिक विकास का नया केंद्र: मुख्यमंत्री

चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी पर स्थित शानदार एयरपोर्ट बनकर तैयार, यूपी में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलें होंगी निर्यात

पिछली सरकारों ने चित्रकूट को उपेक्षित कर भय और डकैती का केंद्र बनाया था, आज यहां निवेश व रोजगार की बहार: मुख्यमंत्री

चित्रकूट, 08 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहुत जल्द नए एयरक्राफ्ट आने के साथ ही चित्रकूट को दिल्ली व लखनऊ से सीधी वायु सेवा से जोड़ दिया जाएगा। वर्ष 2017 से पहले की सरकारों ने चित्रकूट के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। यहां भय व अव्यवस्था का माहौल था। लेकिन, डबल इंजन सरकार के प्रयासों से चित्रकूट बदल चुका है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे यहां की लाइफलाइन बन चुका है और भरतकूप से आगे के निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री बुधवार को जनपद चित्रकूट में ₹951 करोड़ की लागत वाली 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चित्रकूट को भारत की पौराणिक और आध्यात्मिक विरासत का महान प्रतीक बताया। साथ ही कहा कि प्रभु श्रीराम के वनवास काल का सबसे बड़ा संबल यही पावन धरा रही है।

शस्त्र व शास्त्र संधान का केंद्र बनेगा चित्रकूट

मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों वर्ष पहले भगवान राम ने इसी धरा से संपूर्ण भारत को सुरक्षित करने का संकल्प लिया था। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए चित्रकूट में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है, जहां जल्द ही एक बड़ी औद्योगिक यूनिट का निवेश होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कल इंडोनेशिया के साथ हुए समझौते के तहत उत्तर प्रदेश में बनने वाली ब्रह्मोस मिसाइल अब निर्यात की जाएगी, जो रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाती है। इसके साथ ही जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा देकर शिक्षा और विकास को नई गति दी गई है। शस्त्र व शास्त्र संधान का कोई क्षेत्र बनेगा तो वह चित्रकूट ही होगा। सीएम ने चित्रकूट इंटर कॉलेज के प्रबंधन और वहां पढ़ रहे 7,000 से अधिक छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि यही युवा ‘विकसित चित्रकूट’ और ‘विकसित भारत 2047’ की आधारशिला बनेंगे।

अयोध्या-चित्रकूट को बदनाम करने की साजिश

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जो पार्टियां प्रभु राम व कृष्ण को काल्पनिक बताती थीं, वे आज राजनीतिक स्वार्थ के लिए अयोध्या व चित्रकूट को बदनाम करने की साजिश रच रही हैं। पिछली सरकारें जनता के टैक्स का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल और वक्फ के नाम पर जमीनों पर अवैध कब्जे कराने में गंवाती थीं, जबकि भाजपा सरकार महर्षि वाल्मीकि के लालापुर आश्रम, संत तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर, मंदाकिनी तट और कामदगिरि परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण पर निवेश कर रही है। सपा शासनकाल में कब्जाई गई 64,000 एकड़ सरकारी और गरीबों की भूमि को मुक्त कराकर वहां विश्वविद्यालय, अस्पताल और उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं।

लोक कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक विकास पहुंचा रही है। प्रदेश में 9.5 लाख नौजवानों को पूरी पारदर्शिता से सरकारी नौकरियां दी गई हैं। गरीबों को मुफ्त राशन, आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन, रसोई गैस और ₹5 लाख तक का आयुष्मान स्वास्थ्य कवच दिया जा रहा है। चित्रकूट में आध्यात्मिक टूरिज्म के साथ-साथ रानीपुर टाइगर रिजर्व के माध्यम से इको-टूरिज्म का एक नया केंद्र विकसित किया जा रहा है।

चित्रकूट आने से डरते थे समाजवादी

सीएम ने कहा कि वर्ष 2022 में चित्रकूट में भाजपा का कोई विधायक होता तो यह भी अयोध्या, काशी और प्रयागराज की तरह चमक रहा होता। 2024 में अगर सांसद भी भाजपा का जीता होता तो पूरा संसदीय क्षेत्र व चित्रकूट और तेज गति से आगे बढ़ रहा होता। जिस विचारधारा की सरकार हो, वहां का विधायक-सांसद भी उसी विचारधारा का हो, तो विकास कार्यों में बाधा नहीं आती है। खुद को समाजवादी कहने वाले चित्रकूट आने के नाम पर डरते थे। वे डॉ. लोहिया के नाम पर राजनीति करते हुए परिवार को आगे बढ़ाते हैं। सत्ता में आने पर केवल परिवार के लिए काम करते हैं। उन्हें सैफई परिवार से आगे कुछ दिखाई नहीं देता, न उससे ज्यादा कुछ सोच सकते हैं। उनकी विकास से जुड़ी कोई सोच नहीं थी। इन लोगों ने परिवारवाद-वंशवाद को आगे बढ़ाया और समाज में विद्वेष पैदा करने का काम किया। आज भी उसी तर्ज पर काम कर रहे हैं।

सपा ने बाबर-औरंगजेब को माना आदर्श

सीएम ने कहा कि कभी डॉ. लोहिया के कारण चित्रकूट और प्रदेश के अन्य भागों में रामायण मेलों का शुभारंभ हुआ था। आज की समाजवादी पार्टी राम से दूरी बनाकर बाबर व औरंगजेब को अपना आदर्श मानती है। भगवान राम और श्रीकृष्ण के प्रति उसकी आस्था नहीं है। ये लोग भारत की विरासत का सम्मान नहीं कर सकते। चार-चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनी, लेकिन विकास के लिए उसके पास विजन नहीं था।

श्रीराम व श्रीकृष्ण को काल्पनिक कहने वालों से सवाल

सीएम ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अचानक सक्रिय हो गईं। जो जन्मजात अयोध्या को कोसने वाले लोग थे, उनको एक मुद्दा मिल गया। जब कांग्रेस की केंद्र में सरकार थी, उसने रामसेतु को तोड़ने के लिए शरारत शुरू की थी। उस समय सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस ने एक शपथपत्र दाखिल किया था कि भगवान राम काल्पनिक हैं। राम व कृष्ण को काल्पनिक कहने वाले किस मुंह से अयोध्या के बारे में आस्था की बात कर रहे हैं।

भारत की आस्था को आहत करने का ठेका लिया

सीएम योगी ने अयोध्या मंदिर चढ़ावा और उससे जुड़ी एसआईटी जांच का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग 150 लोग मंदिर में चढ़ावे की काउंटिंग में शामिल थे। एसआईटी जांच में केवल 6 लोग इसमें चोरी करते हुए पाए गए। 2 अन्य साजिश का हिस्सा थे, यानी कुल 8 लोग दोषी हुए। एसआईटी रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने, पूरी अयोध्या पर अंगुली उठाने और प्रभु श्रीराम की विरासत को अपमानित करने का कोई औचित्य नहीं है। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी ने भारत की पूरी आस्था को आहत करने और उस पर प्रहार करने का ठेका लिया है।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, डॉ. बाबू लाल तिवारी, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल, भैरव प्रसाद मिश्रा, रमेश चंद्र द्विवेदी, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटारिया समेत कई नेता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी भरोसे की पहचान, जून में 98.62% शिकायतों का निस्तारण
    Next Article सीएम योगी ने चित्रकूट में योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए चेक
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    बीजेपी का अघोषित आपातकाल नोएडा के किसान नेता किए हाउस अरेस्ट

    आज दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में नोएडा के किसान शामिल न हो इसलिए पुलिस प्रशासन के द्वारा किसान…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    स्वास्तिक चिह्न वाली ईंटों से सीवर चैंबर बनाने पर विरोध, नोएडा प्राधिकरण से तत्काल कार्रवाई की मांग

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा के सेक्टर-49 में नई सीवर लाइन बिछाने के कार्य के दौरान सीवर के मेनहोल चैंबरों…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    44 लाख की लूट निकली साजिश, कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने ही रची थी वारदात; दो गिरफ्तार

    पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के एमएस पार्क इलाके में 44 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने साजिश का…

    3 Min Read
    मुख्य सचिव
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और सुशासन का संदेश दिया

    देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: चित्रकूट से लखनऊ और दिल्ली की हवाई सेवा बहुत जल्द: सीएम योगी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password