दिनांक 10.11.2026 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से यमुना एक्स्प्रेस वे सर्विस रोड चुहड़पुर अन्डरपास चाई 5 के पास से घरो में चोरी करने वाला 01 चोर शोएब पुत्र इकबाल को गिरफ्तार व 02 बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। कब्जे से चोरी किये गये 07 बंडल बिजली के तार, 01 गैस सिलेंडर, 01 हार्ड डिस्क, 02 सीडी राइटर, 01 पुराना इंवर्टर, 01 कटर, 03 बर्तन, 03 पंखे की मोटर व अभियुक्त शोएब के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।
अभियुक्त शोएब व बाल अपचारी उपरोक्त शातिर किस्म के चोर हैं, जो दिन व रात्रि के समय सेक्टरों मे रैकी करके ऐसे घरों को तलाश करते हैं जो बन्द रहते है। यह लोग उक्त घरों से सामान की चोरी करते हैं तथा अभियुक्त शोएब कबाडी की दुकान करता है जो चोरी किये गये सामान को बेचकर अवैध धन अर्जित करते हैं।
अभियुक्त का विवरण-
शोएब पुत्र इकबाल निवासी भोजपुर, थाना भोजपुर, जिला गाजियाबाद वर्तमान पता ग्राम चुहड़पुर, थाना ईकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
1-07 बंडल बिजली के तार
2-01 गैस सिलेंडर
3-01 हार्ड डिस्क
4-02 सीडी राइटर
5-01 पुराना इंवर्टर
6-01 कटर
7-03 बर्तन
8-03 पंखे की मोटर
9-01 अवैध चाकू (अभियुक्त शोएब से बरामद)
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 434/26 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।

