आयोजकों एवं निवासियों ने किया आत्मीय स्वागत, सामूहिक आयोजनों को बताया सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर नोएडा की होम्स-121 एवं क्लियो काउंटी सोसायटी में आयोजित गोवर्धन पूजा, भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रमों में समाजसेवी एवं प्रोमेथियस स्कूल के संस्थापक श्री मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर दोनों सोसायटियों के आयोजकों एवं निवासियों ने उनका पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्री मुकेश शर्मा ने कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए प्रसाद वितरण की सेवा की तथा उपस्थित लोगों के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
होम्स-121 सोसायटी में आयोजित कार्यक्रम में नीरज अग्रवाल, कार्तिक सिंघल, मनीष अग्रवाल, सत्यम पांडेय, प्रदीप चौधरी, आलोक गुप्ता एवं निमित अग्रवाल सहित अनेक निवासी उपस्थित रहे।
वहीं, क्लियो काउंटी सोसायटी में आयोजित कार्यक्रम में सौरभ टोला, सुरेश अग्रवाल, मुकेश सिंघल, अतुल गुप्ता, प्रवीण गोयल, हितेंद्र सिंह रावत, तुषार गोयल एवं मधुर गुप्ता सहित आयोजन से जुड़े अनेक गणमान्य लोग एवं निवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने दोनों सोसायटियों के आयोजकों एवं निवासियों का आत्मीय स्वागत, स्नेह और सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इतने भव्य स्तर पर गोवर्धन पूजा एवं भंडारे के आयोजन के लिए पूरी आयोजन टीम को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का विशेष महत्व है। ये आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सहयोग और सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से सोसायटी के निवासियों के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ता है और समाज में सकारात्मकता एवं सद्भाव का वातावरण बनता है।
कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह, सेवा और सामाजिक एकता की भावना के साथ सम्पन्न हुए।

