jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पश्चिमी यूपी में भाजपा लगाएगी ‘नवीन’ चुनावी गियर, 71 विधान सभा सीटों को लेकर बनाएगी रणनीति
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पश्चिमी यूपी में भाजपा लगाएगी ‘नवीन’ चुनावी गियर, 71 विधान सभा सीटों को लेकर बनाएगी रणनीति
उत्तर प्रदेशराज्य

पश्चिमी यूपी में भाजपा लगाएगी ‘नवीन’ चुनावी गियर, 71 विधान सभा सीटों को लेकर बनाएगी रणनीति

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 19, 2026 7:59 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिमी यूपी से अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश करने जा रहे हैं। वह दो दिन के यूपी दौरे पर आएंगे। इस यात्रा में वह मां शाकुंभरी के दर्शन करेंगे। भाजपा अध्यक्ष 21 को मेरठ में तो 22 को सहारनपुर में विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों को लेकर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को मेरठ में कोर टीम के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

भाजपा ने यूपी के सियासी तापमान को बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है। पार्टी ने क्षेत्रवार माहौल बनाने का फैसला किया है। वहीं दूसरी ओर संघ परिवार (आरएसएस) भी भाजपा के साथ मिशन-2027 के लिए कील-कांटे दुरुस्त करने में जुट गया है। बुधवार को राजधानी लखनऊ में अवध और कानपुर क्षेत्र की समन्वय बैठक में संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष इसका स्पष्ट संदेश दे चुके हैं। अब भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिमी यूपी को मथने आ रहे हैं। नितिन 21 सितंबर को मेरठ पहुंचेंगे। वहां पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सांसद-विधायकों के साथ बैठक करेंगे। पश्चिम के लगभग पांच हजार शक्ति केंद्र संयोजकों से संवाद करेंगे।

सहारनपुर बेल्ट पर है पार्टी की नजर

नवीन 22 सितंबर को सहारनपुर जाएंगे। मां शाकुंभरी देवी का दर्शन करेंगे। पार्टी के पूर्व सांसद-विधायकों, पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। बुलंदशहर यूं भी पार्टी का गढ़ माना जाता है। ऐसे में नितिन नवीन के दौरे में अब सहारनपुर को जोड़ा गया है। महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को वहां कोर टीम और सभी पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं।

विनोद तावड़े आज और कल अयोध्या में

यूपी प्रभारी विनोद तावड़े सात दिनी प्रवास पर इन दिनों यूपी में हैं। दो दिन गोरक्ष क्षेत्र की बैठकों के बाद तावड़े अब अवध क्षेत्र के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं संग संवाद करेंगे। वे अयोध्या में 19 व 20 सितंबर को विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। फिर उनकी काशी क्षेत्र की बैठकें प्रयागराज में प्रस्तावित हैं।

2017 और 2022 से भी बड़ी जीत के लिए अभी से जुटें

यूपी विधानसभा चुनाव प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने संगठन से जुड़े विभिन्न वर्ग के साथ क्षेत्रीय कार्यालय में ताबड़तोड़ अलग-अलग बैठकें की। देर शाम तक चली बैठक में तावड़े ने पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव से बड़ी जीत के लिए अभी से जुट जाएं। जीत का मंत्र देते हुए कहा कि युवाओं, महिलाओं के साथ सनातन सोच वाले परिवारों से संपर्क करें। छोटा कार्यकर्ता हो या बड़ा पदाधिकारियों रोज 3 से 4 परिवारों से संपर्क करें।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article UP में आज 818 युवाओं को नौकरी की सौगात, सीएम योगी लखनऊ में देंगे नियुक्ति पत्र, किन पदों पर मिलेगी जॉब?
    Next Article ग्रेट वैल्यू शरणम AOA ने चल रही न्यायिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को देखते हुए अनिश्चितकालीन धरना स्थगित किया
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    UP Politics
    उत्तर प्रदेश

    UP Politics: विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज पांडेय पर यूपी विधानसभा का बड़ा फैसला, तीनों की राह हुई आसान!

    UP Politics: विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज पांडेय पर यूपी विधानसभा का बड़ा फैसला, तीनों की राह…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड बनेगा एशिया का प्रमुख विंटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन: सीएम धामी

    देहरादून। उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां विश्व स्तरीय सुविधाएं किसी भी खेल प्रतिस्पर्धा के लिए…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    रक्खड़ पुन्निया मेले में आस्था के साथ सियासत का रंग, 2027 चुनाव से पहले जुटे दिग्गज

    अमृतसर। देश भर में रक्षाबंधन के त्योहार के बीच अमृतसर में रक्खड़ पुन्निया (राखी पूर्णिमा) मेले की भी खूब धूम है।…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    आयुष्मान योजना पर संकट: 480 अस्पतालों के 1200 करोड़ अटके, IMA ने दी बंद की चेतावनी

    यमुनानगर। आयुष्मान योजना में प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों के लगभग 1200 करोड़ रुपये फंस गए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए)…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पश्चिमी यूपी में भाजपा लगाएगी ‘नवीन’ चुनावी गियर, 71 विधान सभा सीटों को लेकर बनाएगी रणनीति
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password