jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली लोक अदालत में 1.15 लाख ट्रैफिक चालानों का निपटारा, 2.24 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली लोक अदालत में 1.15 लाख ट्रैफिक चालानों का निपटारा, 2.24 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला
दिल्लीराज्य

दिल्ली लोक अदालत में 1.15 लाख ट्रैफिक चालानों का निपटारा, 2.24 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

News Desk
Last updated: July 13, 2026 10:05 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) द्वारा रविवार को राजधानी के सभी जिला न्यायालय परिसरों में यातायात चालानों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. डीएसएलएसए अगली लोक अदालत से यातायात चालान का भुगतान यूपीआई तथा डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करने की सुविधा भी शुरू करने का प्रयास कर रहा है.

Contents
About The AuthorNews Desk

डीएसएलएसए के अतिरिक्त सचिव अभिनव पांडेय ने यह जानकारी दी. इससे भुगतान की प्रक्रिया और अधिक तेज, सुरक्षित, सरल तथा पारदर्शी होगी. दिल्ली के सभी सात जिला न्यायालय परिसरों में कुल 1,15,739 ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया गया तथा 2.24 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया. बिजली से संबंधित मामलों के लिए स्थायी लोक अदालत परिसर में भी लोक अदालत की पीठों का गठन किया गया, जहाँ 617 मामलों का निपटारा किया गया और 1.79 करोड़ रुपये की राशि पर समझौता हुआ. इस प्रकार, कुल 1,16,356 मामलों का निपटारा किया गया तथा 4.04 करोड़ रुपये की समझौता/जुर्माना राशि प्राप्त हुई.

डिजिटल तरीके से हुआ चालानों का निपटारा

इसके साथ ही माता सुंदरी लेन स्थित स्थायी लोक अदालत (पीएलए) में बिजली (बीवाईपीएल) मामलों के लिए भी एक लोक अदालत पीठ का गठन किया गया. इस लोक अदालत में डिजिटल लोक अदालत एप्लिकेशन का उपयोग किया गया, जिसे डीएसएलएसए, दिल्ली सरकार, एनआईसी और दिल्ली यातायात पुलिस ने मिलकर विकसित किया है. इस एप्लिकेशन के माध्यम से यातायात चालानों का निपटारा पूरी तरह डिजिटल तरीके से किया गया. इसमें एकीकृत डाटाबेस, बारकोड से चालान खोजने की सुविधा, दिल्ली यातायात पुलिस और वर्चुअल कोर्ट पोर्टल से सीधा जुड़ाव तथा चालान के निपटारे के बाद नागरिकों को तुरंत एसएमएस भेजने की सुविधा उपलब्ध है.

अधिकारियों ने किया लोक अदालत की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

लोक अदालत में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वरिष्ठ न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी जिला न्यायालय परिसरों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दक्षिण) संजीव कुमार अग्रवाल, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दक्षिण-पूर्व) उमेद सिंह तथा सदस्य सचिव डीएसएलएसए राजीव बंसल ने साकेत जिला न्यायालय में लोक अदालत की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इसी प्रकार विशेष सचिव डीएसएलएसए तन्वी खुराना ने पटियाला हाउस न्यायालय में व्यवस्थाओं की निगरानी की. अतिरिक्त सचिव डीएसएलएसए अभिनव पाण्डेय ने कड़कड़डूमा, तीस हजारी तथा रोहिणी न्यायालय परिसरों में आयोजित लोक अदालतों की निगरानी की. सचिव (विधिक) डीएसएलएसए भारती गर्ग ने राउज़ एवेन्यू न्यायालय परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

हेल्प डेस्क और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की रखी गई व्यवस्था

लोक अदालत में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सभी जिला न्यायालय परिसरों में हेल्प डेस्क, रैंप, व्हीलचेयर, चिकित्सा सहायता, शौचालय, पीने के स्वच्छ पानी तथा सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई.

लोक अदालत में आए लोगों ने डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया, कम प्रतीक्षा समय तथा चालान के निपटारे के तुरंत बाद एसएमएस मिलने की सुविधा की सराहना की. न्यायिक अधिकारियों और न्यायालय कर्मचारियों ने भी इस नई तकनीक की प्रशंसा की क्योंकि इससे पहले होने वाले अतिरिक्त डाटा एंट्री के कार्य से काफी राहत मिली.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद सोसायटी में बड़ा हादसा टला, फाल्स सीलिंग गिरने से महिला गार्ड घायल
    Next Article कल्याणवास में सनसनीखेज वारदात, महिला को खून से लथपथ सड़क किनारे फेंका; मौत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    गृहमंत्री
    उत्तराखंडराज्य

    गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु हरिद्वार में जीरो टॉलरेंस सुरक्षा व्यवस्था

    हरिद्वार। गृहमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की…

    4 Min Read
    वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ODOP की तर्ज पर अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड’ की तैयारी, यूपी के हर जिले में संरक्षित होगी एक प्रमुख आर्द्रभूमि

    लखनऊ में प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने की तैयारी में है। अपनी चर्चित योजनाओं वन डिस्ट्रिक्ट वन…

    5 Min Read
    राज्यहरियाणा

    मेडल विजेताओं को बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे खिलाड़ियों का सम्मान

    चंडीगढ़। खेलों की धरती के रूप में पहचान बना चुके हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    SIR और ‘जीरामजी’ के लिए अब जमीन पर उतरेगा योगी मंत्रिमंडल, सीएम योगी ने सौंपी जिम्मेदारी

    लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन की इकोनोमी बनाने और ग्राम्य विकास के जरिए विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने की दिशा…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली लोक अदालत में 1.15 लाख ट्रैफिक चालानों का निपटारा, 2.24 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password