jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: प्रेमानंद महाराज के केली कुंज से गायब हुआ 16 साल का अनुज, बरसाना पुलिस को लाडली आश्रम से मिला
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » प्रेमानंद महाराज के केली कुंज से गायब हुआ 16 साल का अनुज, बरसाना पुलिस को लाडली आश्रम से मिला
उत्तर प्रदेशराज्य

प्रेमानंद महाराज के केली कुंज से गायब हुआ 16 साल का अनुज, बरसाना पुलिस को लाडली आश्रम से मिला

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 4, 2026 6:34 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मथुरा। हाथरस जिले के सादाबाद थाना के बारामनी निवासी संत प्रेमानंद का दीक्षित शिष्य अनुज चौधरी शनिवार को बरसाना में मिल गया। उसे सादाबाद पुलिस के सुपुर्द किया गया है। 26 जून को संत प्रेमानंद से दीक्षा लेने वाला अनुज चौधरी अपने घर लौट गया और तीन जुलाई को संत प्रेमानंद के आश्रम जाने की कहकर घर से निकला था, लेकिन तब से उसका पता नहीं चला। तीन माह से स्वजन तलाश कर रहे थे।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कई बार संत प्रेमानंद के आश्रम केलिकुंज भी आते थे, लेकिन आश्रम में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। शुक्रवार को स्वजन का धैर्य जवाब दे गया और बेटे की तलाश में आश्रम के बाहर आठ घंटे तक धरना देते रहे। शनिवार को अनुज बरसाने के लाडली दास महाराज के आश्रम में मिल गया। स्वजन की ओर से प्रसारित की गई फोटो के आधार पर उसकी पहचान हुई। स्वजन ने सादाबाद में उसकी गुमशुदगी कराई थी, इसलिए सादाबाद पुलिस को सौंप दिया गया।

पता चला है कि चार दिन पहले वह लाडली दास महाराज के आश्रम में आया था। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अनुज ने बताया कि वह घर से वाराणसी चला गया था और फिर चार दिन पहले बरसाना आ गया था। उसे हाथरस पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया है। स्वजन को भी बुला लिया गया था।

रसिक दुलारी शरण मृत्यु प्रकरण पहुंचा उच्च न्यायालय, एसआईटी जांच की मांग

संत प्रेमानंद के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिकदुलारी शरण की आत्महत्या का मामला अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दायर की गई पीआइएल में मामले की एसआइटी जांच की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता प्रह्लादकृष्ण शुक्ला ने कहा गुरु कृपा कुंज अपार्टमेंट में हुई रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मृत्यु मामले में उन्होंने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने घटना की एसआइटी एवं मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग की है। शुक्ला ने कहा पुलिस प्रारंभिक जांच में इस घटना को आत्महत्या के रूप में देख रही है। स्वजन का आरोप है कि मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है इसलिए निष्पक्ष जांच कराई जाए। दावा किया पोस्टमार्टम में शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिनकी विस्तृत जांच आवश्यक है। याचिका में साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका भी जताई गई है।

याचिकाकर्ता पक्ष ने हाईकोर्ट से मामले का स्वतः संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। साथ ही सोमवार को जनहित याचिका दाखिल कर विशेष जांच दल (एसआईटी) और मजिस्ट्रेटी जांच हो। अधिवक्ता के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कमरे से बरामद सामग्री और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अंकित हत्याकांड के तीन आरोपी भगोड़ा घोषित: कुर्की नोटिस के बाद भी पेश नहीं हुए, 1-1 लाख रुपए का इनाम; संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
    Next Article यूपी BJP की मीडिया टीम का ऐलान; 31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट घोषित, 2 सह -संयोजक
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में गिरफ्तार मंत्री लालजीत भुल्लर के सौंपे गए विभाग, इन्हें मिली जिम्मेदारी
    पंजाब

    गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में गिरफ्तार मंत्री लालजीत भुल्लर के सौंपे गए विभाग, इन्हें मिली जिम्मेदारी

    Gagandeep Randhawa Suicide Case: अमृतसर में पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा आत्महत्या के बाद लालजीत…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    राजस्व सेवाओं में डिजिटल क्रांति, मुख्यमंत्री धामी ने 6 वेब पोर्टलों का किया शुभारंभ

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में राजस्व परिषद द्वारा विकसित राजस्व विभाग से संबंधित…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बदलेंगे मंत्रियों के विभाग: CM सुक्खू के स्पष्ट संकेत

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश मंत्रिमंडल के जल्द विस्तार और कुछ वर्तमान मंत्रियों के विभागों…

    2 Min Read
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में बादल फटा: रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी में तबाही

    उत्तराखंड में बादल फटा: रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी में तबाही, एक महिला की मौत, कई लापता देहरादून/रुद्रप्रयाग/चमोली/टिहरी:उत्तराखंड में एक बार…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: प्रेमानंद महाराज के केली कुंज से गायब हुआ 16 साल का अनुज, बरसाना पुलिस को लाडली आश्रम से मिला
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password