jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: प्रथम उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार: जौनसारी फिल्म ‘मेरे गांव की बाट’ का जलवा, अज्जू तोमर बेस्ट सिंगर और मधुबाला बनीं बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » प्रथम उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार: जौनसारी फिल्म ‘मेरे गांव की बाट’ का जलवा, अज्जू तोमर बेस्ट सिंगर और मधुबाला बनीं बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
उत्तराखंडराज्य

प्रथम उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार: जौनसारी फिल्म ‘मेरे गांव की बाट’ का जलवा, अज्जू तोमर बेस्ट सिंगर और मधुबाला बनीं बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 11, 2026 7:56 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

त्यूणी। सरकार की ओर से प्रथम उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों की घोषणा होने से कलाकारों में उत्साह है। राज्य फिल्म विकास परिषद के निर्णायक मंडल ने कला संस्कृति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलाकारों का चयन किया है। जनजाति समाज की परंपरागत संस्कृति पर आधारित प्रथम जौनसारी फिल्म ”मेरे गांव की बाट” में सुपरहिट गीत तेरे कानों रे झुमके को अपनी मधुर आवाज देने वाले लोक गायक अज्जू तोमर को बेस्ट सिंगर व उत्कृष्ट अभिनय के लिए मधुबाला को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार मिलेगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इस गीत की रचना जाने माने गीतकार श्याम सिंह चौहान ने की। फिल्म से जुड़े जनजाति क्षेत्र के इन दो कलाकारों को एक-एक लाख की धनराशि व रजत ब्रह्मकमल सम्मान पत्र से नवाजा जाएगा। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में गढ़वाली व कुमांऊनी फिल्मों के बाद जौनसारी लोक संस्कृति पर आधारित प्रथम फीचर फिल्म ”मेरे गांव की बाट” को सिनेमा जगत के बड़े पर्दे पर पहचान मिली है, जिससे पहाड़ में फिल्मों की शूटिंग एवं पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा।

साथ ही जनजाति समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक परंपरा का व्यापक प्रचार प्रसार होगा। सिनेमाघरों में पहली बार जौनसारी फिल्म रिलीज होने से दर्शकों को काफी पसंद आई। जौनसार के फटेऊ निवासी केएस चौहान की परिकल्पना एवं प्रयासों से जाने माने निर्देशक अनुज जोशी ने प्रथम जौनसारी फिल्म बनाई। उनकी कड़ी मेहनत से दर्शकों को प्रथम जौनसारी फिल्म ”मेरे गांव की बाट” बड़े पर्दे पर देखने को मिली।

लोक संस्कृति पर आधारित इस फिल्म के लीड रोल में युवा कलाकार अभिनव चौहान ने मुख्य किरदार निभाया। फिल्म में महिला कलाकार प्रियंका, मधुबाला, किरण और साइड रोल में स्थानीय कलाकार श्रीचंद शर्मा, हास्य कलाकार बालम, विक्रम व दो बाल्य कलाकार तनिष्क एवं आरुषि ने भी फिल्म में अच्छा अभिनय किया है। फिल्म के जरिए जनजाति समाज में प्रचलित संयुक्त परिवार की परंपरा, घर में मुखिया का सर्वोच्च स्थान, संस्कारित जीवन शैली, कुल आराध्य महासू देवता के प्रति अटूट आस्था, जौनसारी लोकनृत्य, स्थानीय वेशभूषा, महिलाओं के प्रति आदर सत्कार की भावना एवं रइणी सम्मान, विवाह समारोह में ढोल बाजे के साथ बेटी की बरात दूल्हे के घर ले जाने की जोजोडिया परंपरा, मेहमान नवाजी, स्थानीय पकवान एवं उत्पाद, परंपरागत रीति रिवाज व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का विशेष उल्लेख है।

फिल्म की शूटिंग में क्षेत्र के रमणीक स्थलों का चित्रण होने से पहाड़ में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कलाकारों को बड़े पर्दे पर पहचान बनाने में मदद मिलेगी। इस फिल्म में पहाड़ से जारी पलायन की रोकथाम को खेती बागवानी के विकास, सामाजिक जीवन, आपसी सौहार्द एवं नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। फिल्म के प्रस्तुतिकर्ता संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान ने कहा पहली बार स्थानीय भाषा में बनी जौनसारी फिल्म मेरे गांव की बाट को सिनेमा जगत के बड़े पर्दे पर लाने की पहल सफल रही। प्रथम उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों में जौनसारी फिल्म से जुड़े दो कलाकारों को विशेष सम्मान मिला है।

दो माह तक चली प्रथम जौनसारी फिल्म की शूटिंग

सिनेमा जगत के जाने माने निर्देशक अनुज जोशी के नेतृत्व में प्रथम जौनसारी फिल्म ”मेरे गांव की बाट” की शूटिंग दो माह तक पहाड़ के रमणीय स्थलों में की गई। सेंसर स्क्रीन से फिल्म पास होने पर दिसंबर 2024 में देहरादून व विकासनगर के सिनेमाघरों में पहली बार जौनसारी फिल्म रिलीज हुई।

फिल्म की शूटिंग में प्रसिद्ध महासू देवता मंदिर हनोल, बाशिक महासू एवं माता देवलाड़ी मंदिर मैंद्रथ, बागी गांव, त्यूणी के रगवाड़ जंगल, चकराता के पर्यटन स्थल देववन, कनासर, मोइला टाप, चालदा महासू मंदिर दसऊ, फटेऊ गांव और आसपास के अन्य रमणीक स्थलों में जौनसारी फिल्म की शूटिंग हुई।

इस फिल्म में गीतों की रचना खेती बागवानी से जुड़े विशायल खत के दोऊ निवासी मशहूर गीतकार श्याम सिंह चौहान ने की। उनके लिखे गीतों को लोक गायक अज्जू तोमर, सीताराम चौहान, अतर शाह व लोक गायिका मीना राणा ने अपनी मधुर आवाज दी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड: आज शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, व्यापक इंतजाम में जुटा प्रशासन
    Next Article मुनिकीरेती: ढालवाला-चीनी गोदाम सड़क निर्माण में देरी, पालिका अध्यक्ष ने CM धामी को सौंपा ज्ञापन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में गौशालाओं को मिलेगी 2 रुपए यूनिट बिजली, DHBVN ने जारी किया नया रियायती टैरिफ

    दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने पंजीकृत गौशालाओं को दी जाने वाली रियायती बिजली दरों को लेकर नया सेल्स…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पशुपालकों को सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा: दूध पर प्रोत्साहन राशि हुई दोगुनी, अब मिलेंगे ₹6 प्रति लीटर

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में गैर-सरकारी डेयरी सहकारी समितियों को दूध बेचने वाले पात्र पशुपालकों को अब प्रति लीटर दोगुना प्रोत्साहन…

    2 Min Read
    उच्च शिक्षा विभाग
    उत्तराखंडराज्य

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसरों का स्थायीकरण मंजूर

    देहरादून। राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत 268 असिस्टेंट प्रोफेसरों के स्थायीकरण को मंजूरी प्रदान कर दी…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    युद्ध नशों विरुद्ध’; पंजाब सरकार स्कूल आधारित एक्शन प्रोग्राम के माध्यम से युवा मनों की रक्षा करेगी

    राज्य में चल रही ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब सरकार ने नशे की समस्या की जड़ पर प्रहार…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: प्रथम उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार: जौनसारी फिल्म ‘मेरे गांव की बाट’ का जलवा, अज्जू तोमर बेस्ट सिंगर और मधुबाला बनीं बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password