jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में पशुपालकों को सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा: दूध पर प्रोत्साहन राशि हुई दोगुनी, अब मिलेंगे ₹6 प्रति लीटर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में पशुपालकों को सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा: दूध पर प्रोत्साहन राशि हुई दोगुनी, अब मिलेंगे ₹6 प्रति लीटर
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पशुपालकों को सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा: दूध पर प्रोत्साहन राशि हुई दोगुनी, अब मिलेंगे ₹6 प्रति लीटर

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 30, 2026 9:10 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गैर-सरकारी डेयरी सहकारी समितियों को दूध बेचने वाले पात्र पशुपालकों को अब प्रति लीटर दोगुना प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि तीन रुपये से बढ़ाकर छह रुपये प्रति लीटर करने को मंजूरी दे दी है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

योजना के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। बढ़ी हुई राशि का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे पात्र दूध उत्पादकों के खातों में किया जाएगा।

किसानों की आमदनी बढ़ेगी

सरकार का यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी व्यवसाय को लाभकारी बनाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में पशुपालन और दूध उत्पादन ग्रामीण परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है।

दूध प्रोत्साहन योजना दूर करेगी अंतर

गैर-सरकारी डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े दूध उत्पादकों को इन संस्थानों के सीमित वित्तीय संसाधनों के कारण समान प्रोत्साहन सहायता नहीं मिल पा रही थी। इस अंतर को दूर करने के लिए सरकार ने दूध प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। पहले इसके तहत तीन रुपये प्रति लीटर दिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर छह रुपये कर दिया गया है।

पशुपालकों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार छोटे और सीमांत किसानों के लिए डेयरी फार्मिंग को आर्थिक रूप से व्यवहार्य और लाभकारी बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ने से पात्र पशुपालकों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार दूध की खरीद, प्रसंस्करण और विपणन व्यवस्था मजबूत करने के साथ सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने पर भी जोर दे रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड में ‘डबल इंजन’ और ‘सुशासन’ के दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी BJP, गैरसैंण सत्र से धामी सरकार ने तय किया एजेंडा
    Next Article हिमाचल के 5 और सरकारी स्कूल होंगे CBSE बोर्ड से संबद्ध: सुक्खू सरकार ने शुरू की प्रक्रिया, 1371 विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    जनसुनवाई में सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित ‘मुख्य सेवक सदन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP में अब उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए मिलेगी 100000 की मदद, विदेश में सैंपल भेजने के लिए भी योगी सरकार देगी दो लाख

    प्रदेश सरकार ने निर्यात विकास प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। इस…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी

    गदरपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय गदरपुर-रुद्रपुर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बटालियन,…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आकाश आनंद पर मायावती मेहरबान, जमकर की तारीफ; ससुर अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर दो टूक- अब कोई गुंजाइश नहीं!

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को यूपी चुनाव प्रचार में उतार दिया है। रविवार को…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में पशुपालकों को सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा: दूध पर प्रोत्साहन राशि हुई दोगुनी, अब मिलेंगे ₹6 प्रति लीटर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password