jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसरों का स्थायीकरण मंजूर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसरों का स्थायीकरण मंजूर
उत्तराखंडराज्य

उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसरों का स्थायीकरण मंजूर

Tripty Srivastava
Last updated: January 16, 2026 7:26 am
Tripty Srivastava
Share
उच्च शिक्षा विभाग
SHARE

देहरादून। राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत 268 असिस्टेंट प्रोफेसरों के स्थायीकरण को मंजूरी प्रदान कर दी है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभाग द्वारा प्रस्तुत स्थायीकरण प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। ये सभी असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदेश के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में तैनात हैं और इन्होंने अपनी द्विवर्षीय परवीक्षा अवधि संतोषजनक रूप से पूर्ण कर ली है।

समयबद्ध स्थायीकरण से लाभान्वित असिस्टेंट प्रोफेसरों ने विभागीय मंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सरकार का यह निर्णय प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राज्य सरकार उच्च शिक्षा में शैक्षिक गुणवत्ता, नवाचार, प्रयोगात्मक एवं शोधात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती, प्रशिक्षण और सेवा सुरक्षा को लेकर भी सरकार लगातार कार्य कर रही है।

स्थायीकरण का लाभ प्राप्त करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति वर्ष 2020 से 2022 के मध्य हुई थी। इन्हें उत्तराखण्ड सरकारी सेवकों की स्थायीकरण नियमावली-2002 एवं उच्चतर शिक्षा (समूह ‘क’) सेवा नियमावली-2003 के प्रावधानों के अंतर्गत स्थायी किया गया है।

कुल 13 विभिन्न विषयों के इन असिस्टेंट प्रोफेसरों में राजनीति विज्ञान के 71, हिन्दी के 71, संस्कृत के 35, अर्थशास्त्र के 35, शिक्षा शास्त्र के 26, गृह विज्ञान के 13, समाजशास्त्र के 5, इतिहास के 4, भूगोल एवं भौतिक विज्ञान के 2-2, जबकि रसायन विज्ञान, जन्तु विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय में 1-1 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं।

राज्य सरकार का मानना है कि शिक्षकों को सुरक्षित, स्थायी और सम्मानजनक सेवा वातावरण उपलब्ध कराना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मजबूत बुनियाद है। प्राध्यापकों के स्थायीकरण से न केवल उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक निरंतरता और अकादमिक गुणवत्ता भी और अधिक मजबूत होगी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि परवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 268 प्राध्यापकों के स्थायीकरण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह निर्णय उच्च शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सीमावर्ती क्षेत्रों सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए ‘स्वस्थ सीमा अभियान’ की ऐतिहासिक शुरुआत
Next Article उच्च प्राथमिक विद्यालयों प्रदेश के 19 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा नवीनीकरण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

पंजाब सरकार
पंजाबराज्य

पंजाब सरकार ने जालंधर में श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया

 चंडीगढ। पंजाब सरकार ने जालंधर में डेरा बल्लां के पास श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय…

2 Min Read
मेरठ
उत्तर प्रदेश

मेरठ: फर्जी ‘कृष्णा बाबा’ बना निकला कासिम, मंदिर में चोरी करते पकड़ा गया

मेरठ: साधु बनकर लोगों को ठग रहा था 'कृष्णा बाबा', असली नाम निकला कासिम, मंदिर में चोरी करते रंगे हाथ…

3 Min Read
गणेश जोशी
उत्तराखंडराज्य

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मृतक किसान के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

काशीपुर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित पैगा गांव…

2 Min Read
ताजा खबरदिल्लीमहाराष्ट्रराष्ट्रीयव्यापार

Stock Market: सीजफायर के बाद बम-बम शेयर बाजार… Sensex 2200 अंक भागा, Reliance-HDFC Bank ने दिखाया दम 

नई दिल्ली,12 मई 2025,(अपडेटेड 12 मई 2025, 10:24 AM IST) Stock Market After Indo-PAK Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसरों का स्थायीकरण मंजूर
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password