jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड की सियासत में फिर गरमाया 23 साल पुराना ‘जेनी प्रकरण’: खुद को जेनी बताने वाली महिला के जल्द खुलासे से बढ़ी नेताओं की धड़कनें
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड की सियासत में फिर गरमाया 23 साल पुराना ‘जेनी प्रकरण’: खुद को जेनी बताने वाली महिला के जल्द खुलासे से बढ़ी नेताओं की धड़कनें
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड की सियासत में फिर गरमाया 23 साल पुराना ‘जेनी प्रकरण’: खुद को जेनी बताने वाली महिला के जल्द खुलासे से बढ़ी नेताओं की धड़कनें

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 5, 2026 8:18 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में 23 साल पुराना जेनी प्रकरण एक बार फिर चर्चाओं में है. इसी बीच खुद को जेनी बताते हुए एक महिला ने दावा किया है कि वो जल्द ही सबूतों के साथ सामने आकर पूरी सच्चाई बताएगी. जिसका वीडियो भी सामने आया है. ऐसे में आज का दिन काफी अहम रहने वाला है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

वीडियो में महिला ने उत्तराखंड के नेताओं पर अपने नाम का राजनीतिक इस्तेमाल करने और उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया. महिला का कहना है कि उनके साथ 2003 में या उस दौरान वास्तव में क्या हुआ, इसकी जानकारी केवल उन्हें है और उनके पास संबंधित सबूत भी है. उन्होंने नेताओं से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप रोकने और इस मुद्दे पर गंदी राजनीति बंद करने की अपील की है.

महिला का कहना है कि उन्हें एक दिन का समय दिया जाए, जिसके बाद वे सार्वजनिक रूप से पूरे मामले पर अपनी बात रखेंगी. जेनी के इस बयान के बाद अब उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि आखिर आज जेनी किसको लेकर खुलासा कर सकती हैं?

क्या है मामला? दरअसल, ये विवाद 2003 का है, जब उत्तराखंड में नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार थी और हरक सिंह रावत राजस्व मंत्री थे. उस समय असम मूल की एक महिला ने नौकरी दिलाने के वादे पर शारीरिक शोषण और बच्चे की पितृत्व संबंधी आरोप लगाए थे.

डीएनए जांच व सीबीआई जांच से पाक-साफ निकले हरक: आरोपों के बाद मामले की सीबीआई जांच हुई और हरक सिंह रावत ने अपनी सफाई में कहा है कि वे डीएनए जांच व सीबीआई जांच दोनों से पाक-साफ निकले. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए तत्कालीन मंत्री पद से इस्तीफा दिया था.

सीएम धामी ने बयान देकर उछाला जेनी प्रकरण: बीती 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में जेनी प्रकरण का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा था. जिससे इस मुद्दे को फिर से हवा लग गई और 23 साल पुराना मामला सुर्खियों में आ गया. देखते ही देखते उत्तराखंड की सियासत में जेनी प्रकरण गरमा गया.

महेंद्र भट्ट ने सवाल उठाए तो हरक ने उनकी भी कर दी डीएनए टेस्ट की मांग: वहीं, सीएम धामी के बयान के बाद हरक सिंह रावत ने भी तीखा पलटवार किया और मामले को दोबारा उठाने पर सवाल उठाए. हाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सवाल उठाया कि जेनी के बच्चे के पिता की पहचान सार्वजनिक क्यों नहीं हुई? इस पर हरक सिंह रावत ने जवाब दिया कि उनका डीएनए टेस्ट हो चुका है और महेंद्र भट्ट का भी डीएनए टेस्ट होना चाहिए.

सबूत के सामने आएगी जेनी: इसी बीच जेनी का कथित बयान इसलिए अहम माना जा रहा है. क्योंकि, वे खुद बताने की बात कर रही हैं कि 2003 में उनके साथ क्या हुआ था और वे सबूत के साथ सामने आएंगी. अगर वे सार्वजनिक रूप से कोई नाम, घटना या दस्तावेज सामने लाती हैं, तो इससे बीजेपी-कांग्रेस की मौजूदा बयानबाजी पर सीधा असर पड़ सकता है.

हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि उनका अगला बयान किस व्यक्ति के खिलाफ होगा. क्योंकि, जेनी ने सभी पर अपने नाम का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. ऐसे में आज का दिन काफी अहम रहने वाला है. जेनी क्या खुलासा करती हैं, इस पर सबकी नजर टिकीं हैं, तो कुछ नेताओं की धुकधुकी भी बढ़ गई है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026: 15 हस्तियों को मिलेगा सर्वोच्च सम्मान, हिमानी शिवपुरी और भुवन चंद्र खंडूड़ी का नाम भी शामिल
    Next Article IIMT कॉलेज में आयोजित होगा ‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ युवा एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रमIIMT कॉलेज में आयोजित होगा ‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ युवा एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    लंबे समय बाद उत्तराखंड लौटे हरीश रावत, BJP को दी जांच की खुली चुनौती

    देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लंबे समय बाद आज दिल्ली से उत्तराखंड वापसी की है. उन्होंने अपनी यात्रा के…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    प्रसव के बाद महिला की सफल हार्ट सर्जरी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित ग्रेटर नोएडा। यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सकीय मामले में…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में 2,873 आपराधिक छवि वाले लोगों की पहचान, दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा

    नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के विरोध और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर मंतर पर काकरोच जनता…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    बाढ़ खंड कार्यालय में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, ब्लैक हेलमेट पहनकर आए युवक ने जड़े थप्पड़

    यूपी के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के कार्यालय में गुरुवार की दोपहर में निलंबित लिपिक दीपक पांडेय ने अपने साथियों…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड की सियासत में फिर गरमाया 23 साल पुराना ‘जेनी प्रकरण’: खुद को जेनी बताने वाली महिला के जल्द खुलासे से बढ़ी नेताओं की धड़कनें
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password