jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लंबे समय बाद उत्तराखंड लौटे हरीश रावत, BJP को दी जांच की खुली चुनौती
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लंबे समय बाद उत्तराखंड लौटे हरीश रावत, BJP को दी जांच की खुली चुनौती
उत्तराखंडराज्य

लंबे समय बाद उत्तराखंड लौटे हरीश रावत, BJP को दी जांच की खुली चुनौती

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 21, 2026 7:55 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लंबे समय बाद आज दिल्ली से उत्तराखंड वापसी की है. उन्होंने अपनी यात्रा के पहले पड़ाव में मुजफ्फरनगर स्थित शहीद स्मारक पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. फिर हरिद्वार में शिवमूर्ति घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया. इसके बाद हरीश रावत काफिले के साथ देहरादून पहुंचे. जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. यहां से उनका काफिला कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचा. जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बीजेपी सरकार को दी कमीशन बैठाकर जांच कराने की चुनौती: बता दें कि इस्तीफे की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं. बेड रेस्ट के बाद हरीश रावत काफिले के साथ फिर से पुराने जोश में नजर आए. हरिद्वार पहुंचकर उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो उनकी जांच के लिए कमीशन बैठाया जाए और उसमें ईडी, सीबीआई समेत सभी जांच एजेंसियों को शामिल किया जाए.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हर चुनाव से पहले उनके घर पर रश्म के तौर पर सीबीआई आती थी, लेकिन इस बार चुनाव से पहले सीबीआई तो नहीं, लेकिन उन्होंने ईडी को उनके निजी सचिव के घर भेज दिया. वो तो कह रहे हैं कि ईडी, सीबीआई का झंझट छोड़कर सरकार को एक कमीशन बैठाना चाहिए.

उस कमीशन में ईडी, सीबीआई समेत सारे डिपार्टमेंट शामिल कर दो. इसके साथ-साथ उनके कार्यकाल के कामों की भी जांच करा लो, यदि हिम्मत है तो कमीशन बैठाओ. इसके साथ ही हरीश रावत ने कहा कि वो पार्टी के आदेश के अनुसार चलने वाले व्यक्ति हैं. अभी जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलेंगे और उनकी अनुमति लेकर पार्टी का काम करेंगे.

देहरादून में बीजेपी सरकार पर बसे हरदा: देहरादून में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरदा ने बीजेपी ने ईडी के छापे के रूप में झूठ गढने का जो काम किया है, इससे उत्तराखंड कांग्रेस पर कोई भार ना रहे, इसलिए उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने की बात कही थी. ताकि, कांग्रेस निश्चिंत होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम कर सके. कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में वो भी उनके साथ-साथ चलेंगे.

उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड का सपना बिखर रहा है. यदि 2027 में फिर गलती हो गई तो उत्तराखंड राज्य विफल राज्य होने की दिशा में जो बढ़ रहा है, फिर उसको थामना सभी के लिए मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने कहा हरीश रावत वंचितों की लड़ाई लड़ेगा. वंचित चाहे राजनीतिक हो या किसी भी क्षेत्र के हों, सभी की लड़ाई लड़ी जाएगी.

उन्होंने कहा बीजेपी, कांग्रेस पर इस तरह आक्रामक है कि जैसे कांग्रेस के राज में नौकरियां बिकी हों. उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा नौकरियां देने का काम किया है और कभी नौकरियां नहीं बेची. बीजेपी ने जो लांछन लगाया है, उसके लिए उनके 3 साल के कार्यकाल के लिए एक कमीशन बैठा दो. जिसमें सभी जांच एजेंसी लगा दो. यदि कुछ गलत किया होगा, तो जो चाहे सजा दो, वो उसके लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article प्रसव के बाद महिला की सफल हार्ट सर्जरी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
    Next Article बदरीनाथ धाम में सजा ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल’, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से दिखा उत्साह, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े लोग हुए शामिल

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। नोएडा यूनिवर्सिटी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में 1400 संविदा सहायक प्रोफेसरों को मिलेगा सुरक्षा कवच? विश्वविद्यालयों से मांगा ब्योरा

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत संविदा सहायक प्रोफेसरों और अन्य संविदा कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    युवक ने पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया; घर में चार लाशें मिलने से हड़कंप

    बलरामरपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार देर शाम की एक घटना ने पूरे…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, दान गिनने की पूरी व्यवस्था बदली… सभी 36 पुराने स्टाफ निकाले गए

    अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी की घटना के बाद अब गणना की पूरी व्यवस्था बदल दी गई है।…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लंबे समय बाद उत्तराखंड लौटे हरीश रावत, BJP को दी जांच की खुली चुनौती
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password