jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब के सरकारी स्कूलों पर 2,300 करोड़ खर्च, 3.64 लाख छात्रों ने छोड़े निजी स्कूल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब के सरकारी स्कूलों पर 2,300 करोड़ खर्च, 3.64 लाख छात्रों ने छोड़े निजी स्कूल
पंजाबराज्य

पंजाब के सरकारी स्कूलों पर 2,300 करोड़ खर्च, 3.64 लाख छात्रों ने छोड़े निजी स्कूल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 19, 2026 10:48 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 2,300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इससे जहां  स्कूलों का बुनियादी ढांचा सुधरेगा वहीं स्कूलों का अपग्रेड करने का काम भी किया जा रहा है। पंजाब भवन में प्रेस वार्ता के दौरान पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्कूल शिक्षा की साढ़े चार साल की स्टेटस रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में पंजाब के प्रत्येक सरकारी स्कूल को सभी जरूरी सुविधाओं से लैस करने का लक्ष्य है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

3.64 लाख छात्रों ने छोड़े निजी स्कूल: शिक्षा मंत्री 

बैंस ने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक 3.64 लाख छात्र निजी स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला ले चुके हैं। उनके अनुसार सरकार ने जर्जर स्कूल भवनों और बुनियादी सुविधाओं की कमी को दूर करने पर विशेष जोर दिया है। करीब 9,000 नए क्लासरूम और प्रयोगशालाएं तैयार की गई हैं जबकि 13,920 नए शौचालय और दो लाख डेस्क उपलब्ध करवाए गए हैं। सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार से अधिक इंटरएक्टिव पैनल लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 5,012 उन्नत कंप्यूटर लैब और वाई-फाई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

मंत्री ने दावा किया कि अब सभी स्कूलों में कार्यात्मक शौचालय की सुविधा है और 99.9 प्रतिशत स्कूलों में बाउंड्री वॉल का काम पूरा हो चुका है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। प्रिंसिपलों को सिंगापुर, प्राथमिक शिक्षकों को फिनलैंड और हेडमास्टरों को आईआईएम अहमदाबाद में प्रशिक्षण दिलाया गया है। शिक्षा मंत्री के अनुसार सरकारी स्कूलों के छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। नीट में सफलता हासिल करने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों की संख्या वर्ष 2021 में 80 थी, जो 2026 में बढ़कर 882 हो गई है।

पहली से 12वीं तक एआई की पढ़ाई

बैंस ने कहा कि पंजाब में कक्षा पहली से 12वीं तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को मुख्य विषय के रूप में लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में पूर्व सैन्यकर्मियों को कैंपस मैनेजर और सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पंजाब को देश का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मॉडल स्थापित करना है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP में उबाल, केजरीवाल बोले- BJP ने फिर फर्जी केस में फंसाया
    Next Article अजनाला को बाढ़ से बचाने की कवायद तेज, विधायक धालीवाल ने राज्यपाल से की उज नदी पर डैम की मांग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, अस्पतालों से चोरी कर कैंसर की दवाएं बेचने वाला गिरोह पकड़ा

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की नकली और अस्पतालों से चोरी की गई महंगी…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ बेहद सस्ता, जानें नए नियम की पूरी जानकारी

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान और गोदाम किराये पर लेने-देने वालों के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए बीजेपी का ‘दलित कार्ड’: दिनेश आर्य का देहरादून में जोरदार स्वागत, आज करेंगे नामांकन

    देहरादून: उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी के घोषित प्रत्याशी और नैनीताल क्षेत्र के वरिष्ठ दलित नेता दिनेश आर्या…

    6 Min Read
    जातिवादी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी बोले- यूपी की नई पहचान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे जातिवादी-परिवारवादी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर जातिवादी राजनीति और परिवारवाद पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब के सरकारी स्कूलों पर 2,300 करोड़ खर्च, 3.64 लाख छात्रों ने छोड़े निजी स्कूल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password