jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, अस्पतालों से चोरी कर कैंसर की दवाएं बेचने वाला गिरोह पकड़ा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, अस्पतालों से चोरी कर कैंसर की दवाएं बेचने वाला गिरोह पकड़ा
दिल्लीराज्य

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, अस्पतालों से चोरी कर कैंसर की दवाएं बेचने वाला गिरोह पकड़ा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 21, 2026 9:24 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की नकली और अस्पतालों से चोरी की गई महंगी दवाओं के एक बड़े अंतरराज्यीय अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पुलिस ने इस मामले में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद और हरियाणा समेत कई जगहों से अब तक 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 588 भरी हुई शीशियां, छह खाली शीशियां, सात खाली डिब्बे और 3,021 अन्य दवाएं (कुल कीमत लगभग नौ करोड़) बरामद की गई और 50 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

कैंसर की महंगी दवाएं जब्त

इसके अलावा पैकेजिंग मटीरियल (थर्माकोल बाक्स, बबल रोल, टेप), केमिकल (एसिटोन), हिसाब-किताब के रजिस्टर और इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल के मुताबिक, 22 जून को क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कमल कुमार की टीम को इस सिंडिकेट के बारे में सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी रमेश लांबा की देखरेख में सात टीमों का गठन किया गया।

11 जुलाई को ड्रग्स विभाग और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली और नवी मुंबई में एक साथ कई ठिकानों पर छापामारी की गई, जहां से दर्ज़लेक्स, इंफिनजी, कीट्रूडा जैसी कई महंगी कैंसर की दवाएं जब्त की गईं।

काम करने का तरीका

यह सिंडिकेट मुख्य रूप से तीन तरीके अनाधिकृत स्रोतों से नकली दवाएं खरीदकर, नामी अस्पतालों के कर्मचारियों व नर्सिंग स्टाफ के जरिए कैंसर मरीजों की दवाएं चुराकर व सरकारी संस्थानों व स्टोर से सरकारी सप्लाई की दवाओं की हेराफेरी करके दवाएं हासिल करता था।

ये लोग एसिटोन जैसे केमिकल से दवाओं के असली बैच नंबर और एमआरपी हटा देते थे और पुरानी शीशियों या डिब्बों का दोबारा इस्तेमाल कर उन्हें बिना किसी वैध लाइसेंस या बिल के बाजार में सप्लाई करते थे।

23 लाख नकद बरामद

इस मामले में जिन 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है उनमें अभिषेक वैश्य, लक्ष्मी नगर का रहने वाला है। वह 2022 से गैर-कानूनी नेटवर्क में शामिल था। इसके पास से चार लाख नकद और दवाएं बरामद की गई है। शुभम कुमार चौधरी भी लक्ष्मी नगर कार रहने वाला है। यह बिना बिल के नकद लेन-देन में शामिल था। इसके पास से 23 लाख नकद मिला है।

सूरज चौधरी, लक्ष्मी नगर का रहने वाला है। यह अपने भाई शुभम के साथ मिलकर 2024 से दवाओं की सप्लाई में शामिल था। गगन, इंदिरापुरम, गाजियाबाद का रहने वाला है। यह होलसेल दवा व्यापारी है, जो सतीश से इंजेक्शन लेकर अभिषेक को देता था।

सबकी अलग-अलग थी जिम्मेदारी

सतीश कुमार, गोविंदपुरी का रहने वाला है इसे मेडिकल स्टोर पर काम करने का अनुभव है। यह बिचौलिए का काम करता था। मुकेश, गुरुग्राम का रहने वाला है। यह अस्पतालों से दवाएं चुराकर दलालों को बेचता था। इसकी गाड़ी से 12 शीशियां और 16.50 लाख नकद बरामद हुआ है।

आयुष कुमार, नवी मुंबई का है। यह मुंबई में फर्म चलाता था। गगन से दवाएं लेकर यह महाराष्ट्र के बाजार में सप्लाई करता था। विश्वास त्यागी, राज नगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद का है। यह फर्जी चालान बनाकर बैंकिंग चैनल के जरिए पैसे का लेन-देन करता था। परमजीत श्योराण, झज्जर का है। यह बीफार्मा पास है और झज्जर में मेडिकल स्टोर चलाता था, जहां से नौ शीशियां बरामद हुईं।

आनंद कुमार, नोएडा का है। यह सिंडिकेट की मुख्य कड़ी है। इसके ठिकाने से कैंसर के 337 इंजेक्शन जब्त किए गए। श्रीनिवासुलु काल्वा, हैदराबाद का है। यह हैदराबाद में मेडिकल स्टोर संचालक है और नकली दवाएं प्राप्त कर सप्लाई करता था।

घर से 108 शीशियां और 6.50 लाख नकद मिला

रामदास सतीश कुमार, हैदराबाद का है। यह अस्पताल का पूर्व कर्मचारी है। वह मरीजों की दवाएं चुराकर इस गिरोह को देता था। मालूगारी श्रीनाथ रेड्डी, हैदराबाद का है और बी.फार्मा कर रखा है। यह एक अस्पताल में काम करता है और मरीजों की दवाएं चुराकर सप्लाई करता था।

मयंक गर्ग, गुरुग्राम का है। यह अस्पताल कर्मचारियों से दवाएं खरीदकर सप्लाई करता था। इसके घर से 55 शीशियां बरामद हुए हैं। दीपक उर्फ रवि, फरीदाबाद का है। यह एक कैंसर डाक्टर का पीए है। इसके घर से 108 शीशियां और 6.50 लाख नकद मिला।

और भी गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना

जसवंत शर्मा, फरीदाबाद का है और नामी अस्पताल में कैंसर विभाग का नर्सिंग प्रभारी है यह भी अस्पताल से दवाएं चुराता था। मनीष शर्मा, अलवर का है और अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ है। यह मरीजों के इंजेक्शन चुराता था। इसके घर से पांच भरी और चार खाली शीशियां बरामद किए गए।

क्राइम ब्रांच इस बात की जांच कर रही है कि इस सिंडिकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। पुलिस वित्तीय लेन-देन, फर्जी कंपनियों और इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article जीडीए बोर्ड बैठक में बड़े फैसलों की तैयारी, हरनंदीपुरम टाउनशिप से एलिवेटेड रोड तक प्रस्ताव
    Next Article मोतीनगर में युवाओं के लिए जन कौशल केंद्र, घर के पास मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य उपचार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    हरिद्वार में गरजे सीएम धामी: राहुल गांधी के प्रदर्शन पर हमला, बोले— ‘कांग्रेस के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन’

    हरिद्वार: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में हल्ला बोल रखा है. दिल्ली में राहुल गांधी…

    4 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब कांग्रेस में घमासान तेज, चन्नी को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया; गुटबाजी पर सख्त रुख

    चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लगातार बढ़ रही गुटबाजी के बीच पार्टी हाईकमान ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। मामले…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, दो हजार बकायेदारों के काटे कनेक्शन

    गाजियाबाद। बिजली बिल का लगातार दो महीने से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत निगम ने अभियान तेज कर…

    2 Min Read
    उत्तरायणी कौतिक मेले
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तरायणी कौतिक मेले से सांस्कृतिक विरासत को मिला नया संबल: मुख्यमंत्री

    खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच, खटीमा द्वारा बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, अस्पतालों से चोरी कर कैंसर की दवाएं बेचने वाला गिरोह पकड़ा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password