jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP में उबाल, केजरीवाल बोले- BJP ने फिर फर्जी केस में फंसाया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP में उबाल, केजरीवाल बोले- BJP ने फिर फर्जी केस में फंसाया
दिल्लीराज्य

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP में उबाल, केजरीवाल बोले- BJP ने फिर फर्जी केस में फंसाया

News Desk
Last updated: August 19, 2026 9:29 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने इस मामले में पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय समेत कुल छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

गिरफ्तारी के कुछ देर बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी तीखी आलोचना की। उन्होंने लिखा कि सत्येंद्र जैन को एक बार फिर भाजपा ने गिरफ्तार करवा दिया है। केजरीवाल ने पिछले मामले को फर्जी बताते हुए कहा कि यह केस भी फर्जी साबित होगा और भाजपा की तानाशाही कब तक चलेगी।

केजरीवाल ने आगे कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है और मोदी सरकार का अंत तय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरी आम आदमी पार्टी और देश की जनता सत्येंद्र जैन के साथ मजबूती से खड़ी है। पार्टी इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है।

पंजाब चुनाव से ठीक पहले किया गिरफ्तार: सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब चुनाव से ठीक पहले पंजाब के सहप्रभारी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया है। पहले भी उनको ढाई साल तक फर्जी मामले में जेल में रखा और अब फिर… एक और फर्जी मामला। उन्होंने कहा कि GenZ आंदोलन से लेकर राम मंदिर में चंदाचोरी और E20 तक के मुद्दों पर घिरी बीजेपी अब फिर से ED-ACB-CBI के पुराने चुनावी हथकंडे पर उतर आई है।

राजनीतिक बदले की कार्रवाई का एक उदाहरण: आतिशी

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि सत्येन्द्र जैन जी की गिरफ्तारी बीजेपी की राजनीतिक बदले की कार्रवाई का एक और उदाहरण है। उन्हें पहले भी झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजा गया था और अब एक बार फिर वही कहानी दोहराई जा रही है।

आतिशी ने कहा कि सत्ता के अहंकार में बीजेपी शायद भूल गई है कि झूठ और अत्याचार की एक सीमा होती है। आज सरकारी ताकत का इस्तेमाल करके किसी को डराया जा सकता है, लेकिन सच को हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता। यह लड़ाई सिर्फ सत्येन्द्र जैन जी की नहीं है। यह उस हर व्यक्ति की लड़ाई है जो सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ खड़ा है। आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार
    Next Article पंजाब के सरकारी स्कूलों पर 2,300 करोड़ खर्च, 3.64 लाख छात्रों ने छोड़े निजी स्कूल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 40 के करीब नए पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति

    शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठनात्मक विस्तार करने जा रही है। पार्टी में चालीस के करीब नए पदाधिकारियों को तैनात किया…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    43 जिलों के दौरे, ₹36877 करोड़ की सौगात और ’80-20′ की सियासत, क्या है सीएम योगी का मिशन?

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का औपचारिक ऐलान भले ही अभी तक न हुआ हो, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सत्ता की हैट्रिक…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुदर्शन बबलू की टिप्पणी पर विधानसभा में हंगामा, सुक्खू ने संभाला मोर्चा

    शिमला। विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं पर नियम-130 के तहत चल रही चर्चा बुधवार को अचानक राजनीतिक टकराव में बदल गई। कांग्रेस…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में कर्मचारियों की पदोन्नति अब नहीं लटकेगी, अधूरी DPC फाइलों पर सरकार ने कसा शिकंजा

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति वर्षों तक लटकाने वाली व्यवस्था पर सरकार ने शिकंजा कस दिया है। अधूरी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP में उबाल, केजरीवाल बोले- BJP ने फिर फर्जी केस में फंसाया
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password