jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में स्टार्टअप को बढ़ावा देने की तैयारी, तीन साल तक सरकार देगी ईपीएफ-ईएसआई अंशदान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में स्टार्टअप को बढ़ावा देने की तैयारी, तीन साल तक सरकार देगी ईपीएफ-ईएसआई अंशदान
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में स्टार्टअप को बढ़ावा देने की तैयारी, तीन साल तक सरकार देगी ईपीएफ-ईएसआई अंशदान

News Desk
Last updated: August 17, 2026 6:23 am
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में उद्यमिता और छोटे उद्योगों को बढ़ाने के लिए योगी सरकार कई सहूलियतें दे रही है। इसी कड़ी में स्टार्टअप कंपनियों के लिए तो अलग से नीति ही तैयार की गई है। इसके तहत अब स्टार्टअप के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) और कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) के लिए नियोक्ता के अंशदान की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी। शुरुआत के तीन वर्ष तक यह सुविधा दी जाएगी। आत्मनिर्भर हो जाने पर नियोक्ता यह हिस्सा खुद भुगतान करेगा। इसका मकसद राज्य में औपचारिक रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है।

Contents
About The AuthorNews Desk

ईपीएफ, ईएसआई का लाभ लेने के लिए राज्य सरकार ने कुछ शर्तें तय की है। इसका लाभ लेने वाला स्टार्टअप Startinup पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए। यह सुविधा केवल प्रदेश में स्टार्टअप शुरू करने वालों को ही मिलेगी। यह भी साफ कर दिया गया है कि नियोक्ता का अंशदान प्रति कर्मचारी 21 हजार रुपये से कम होना चाहिए। कर्मचारियों के डाटा का सत्यापन ईएसआई, ईपीएफओ के जरिए कराया जाएगा। कर्मचारी स्टार्टअप कंपनी के वेतनमान श्रेणी में होना चाहिए। यह भी साफ कर दिया गया है कि स्टार्टअप कंपनी के शुरुआती तीन वर्ष तक ही यह सुविधा दी जाएगी। इसके भीतर ही इसका लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा।

तीन शिफ्ट में चलाने की अनुमति मिलेगी

स्टार्टअप कंपनी को तीन शिफ्टों में चलाने की भी अनुमति दी जाएगी। जिसमें रात में काम करने वाली महिलाएं भी शामिल होंगी। यह अनुमति इस शर्त पर दी जाएगी कि ऐसी इकाइयां कर्मचारियों की सुरक्षा, कल्याण और संरक्षा के संबंधों में निर्धारित सावधानियां बरतें। साथ ही श्रम कानूनों निर्धारित जरूरी कल्याण तथा स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करें। सक्षम अधिकारी से अनुमोदन भी जरूरी है। नए उद्योगों तथा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए नई स्टार्टअप नीति में ऐसे ही कई प्रावधान किए गए हैं।

लोन पर ब्याज बतौर सब्सिडी भी देगी सरकार

स्टार्टअप को चलाने के लिए लिए गए सावधि ऋण पर ब्याज बतौर सब्सिडी भी दी जाएगी। राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्ज पर 4 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से या वास्तविक ब्याज जो भी कम हो उस पर सब्सिडी मिलेगी। यह तीन वर्ष के लिए अधिकतम अवधि के लिए दो करोड़ तक होगी।

पेटेंट-प्रोटोटाइप में भी मिलेगी मदद

यूपी स्टार्टअप नीति के तहत अपने आइडिया को स्टार्टअप में तब्दील करने वाले युवाओं को कई अन्य तरह की सहूलियतें दी जा रही है। इंक्यूबेशन, मेंटरशिप, प्रोटोटाइप बनाने, पेटेंट कराने में भी मदद मिलेगी। राज्य सरकार की कोशिश है कि स्टार्टअप व्यवसायिक उत्पादन शुरू कर सकें। कॉमर्शियल उत्पादन और रोजगार सृजन का सीधा संबंध है। इससे प्रदेश में उद्योगों की बड़ी चेन खड़ी हो सकती है।

आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसके परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे। इस समय प्रदेश में करीब 20 हजार से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हैं। जब सबमें व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो जाएगा तो उद्योगों की बड़ी चेन खड़ी हो सकती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कुरुक्षेत्र को जाम से मिलेगी राहत, 750 करोड़ से बनेगा 27.9 किमी लंबा बाईपास
    Next Article सीएम योगी की 78 हजार कोटेदारों को बड़ी सौगात, लाभांश 90 से बढ़ाकर किया 125 रुपये प्रति कुंतल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    कृष्णा नगर में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

    नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के वेस्ट कांति नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना…

    1 Min Read
    वीबी जी रामजी योजना
    उत्तराखंडराज्य

    वीबी जी रामजी योजना जन जागरण सम्मेलन में स्थानीय और क्षेत्रीय नेताओं की बड़ी उपस्थिति

    नानकमत्ता। रविवार को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता स्थित प्रेम पैलेस में वीबी जी रामजी योजना जन जागरण जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- 5 गुटों में बंटी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य विपक्षी दल भाजपा पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया है। शिमला में…

    3 Min Read
    राष्ट्रीय युवा दिवस
    उत्तराखंडराज्य

    राष्ट्रीय युवा दिवस: सीएम की घोषणा, उत्तराखंड में बनेगा स्वामी विवेकानंद काॅरिडोर, युवाओं को किया सम्मानित

     देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को परेड मैदान स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी में स्टार्टअप को बढ़ावा देने की तैयारी, तीन साल तक सरकार देगी ईपीएफ-ईएसआई अंशदान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password