jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले पर आज पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम’, जानिए इस बार क्या-क्या होगा खास
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले पर आज पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम’, जानिए इस बार क्या-क्या होगा खास
राष्ट्रीय

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले पर आज पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम’, जानिए इस बार क्या-क्या होगा खास

News Desk
Last updated: August 15, 2026 6:27 am
News Desk
Share
SHARE

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, जो देश के इतिहास में एक बेहद अहम दिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किला परिसर में होने वाले समारोह का नेतृत्व करेंगे। देशभक्ति के माहौल के बीच कार्यक्रम के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहली बार लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जाएगा। देश भर में राज्यों की राजधानियों और अन्य शहरों व कस्बों में औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें झंडा फहराने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मुख्य समारोह लाल किला परिसर में आयोजित किया जाएगा और प्रधानमंत्री मोदी समारोह का नेतृत्व करेंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

रक्षा मंत्री करेंगे पीएम का स्वागत

रक्षा मंत्रालय ने कहाकि यह भव्य समारोह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली विरासत को समर्पित होगा और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा में ‘युवा शक्ति’ की ऊर्जा, आकांक्षाओं और महत्वपूर्ण योगदान का उत्सव मनाया जाएगा। लाल किला पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह करेंगे। रक्षा सचिव प्रधानमंत्री को दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी से परिचित कराएंगे।

मंत्रालय ने पूर्व में एक बयान में कहा था कि इसके बाद जीओसी प्रधानमंत्री को सलामी मंच तक ले जाएंगे, जहां पर सेना के तीनों अंगों और दिल्ली पुलिस के संयुक्त दल द्वारा प्रधानमंत्री को सलामी दी जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे। सलामी गारद की टुकड़ी में थल सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस में से प्रत्येक के एक अधिकारी और 24 जवान शामिल होंगे। गुरुवार को लाल किले पर इस कार्यक्रम की ‘फुल-ड्रेस रिहर्सल’ हुई।

कौन संभालेगा सलामी गारद की कमान

इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भारतीय सेना को समन्वयक सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सलामी गारद की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन सिंह संभालेंगे। प्रधानमंत्री के गार्ड में सेना की टुकड़ी का नेतृत्व मेजर आदित्य शर्मा, नौसेना की टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर नीलम राणा और वायु सेना की टुकड़ी का नेतृत्व स्क्वॉड्रन लीडर विपिन कुमार करेंगे। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) विनीत कुमार संभालेंगे।

पीएम फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

पीएम मोदी सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ेंगे। दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर बने मंच तक ले जाएंगे। बयान में कहा गया कि कैप्टन सोनिया सिंह चौहान प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहायता करेंगी। ध्वजारोहण के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर गनर्स द्वारा 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। मंत्रालय के अनुसार, स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से सुसज्जित इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत संभालेंगे। गन पोजीशन ऑफिसर की जिम्मेदारी नायब सूबेदार (गनरी में सहायक प्रशिक्षक) अनुतोष सरकार निभाएंगे।

सेना का बैंड बजाएगा धुन

मंत्रालय ने कहाकि नेशनल फ्लैग गार्ड में थल सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 32-32 जवान शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के समय यह इंटर-सर्विसेज गार्ड और पुलिस गार्ड ‘राष्ट्रीय सलामी’ देंगे। फहराए जाने के बाद तिरंगे को ‘राष्ट्रीय सलामी’ दी जाएगी। बयान में कहा गया कि इस दौरान सेना का बैंड, जिसमें एक जेसीओ और 25 अन्य रैंक के जवान शामिल होंगे, ‘वंदे मातरम्’ की धुन बजाएगा। लाल किले पर मौजूद सभी लोग इसके साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन करेंगे और फिर उसके बाद राष्ट्रगान का गायन होगा। सेना के बैंड का संचालन सूबेदार ईश्वर सिंह करेंगे।

हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

मंत्रालय ने कहाकि प्रधानमंत्री जिस समय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, लगभग उसी समय भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर पुष्पवर्षा करेंगे। इनमें से एक हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज, जबकि दूसरा ‘वंदे मातरम्’ अंकित ध्वज लेकर उड़ान भरेगा। इन हेलीकॉप्टर की कमान विंग कमांडर रजत और स्क्वाड्रन लीडर अंकित वार्ष्णेय संभालेंगे। पुष्पवर्षा के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के समापन पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट और ‘मेरा भारत’ के स्वयंसेवक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन करेंगे। इस साल लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग शामिल होंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’
    Next Article लाल किले पर जश्न-ए-आजादी: पीएम मोदी लगातार 13वीं बार भरेंगे हुंकार, पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राष्ट्रीय

    तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: ऐसे नेताओं को नहीं मिलेगा टिकट, लालू के सामने कर दिया फाइनल!

    तेजस्वी यादव ने अब साफ कर दिया है कि RJD में "हर कोई" टिकट का हकदार नहीं होगा। लालू यादव…

    1 Min Read
    राष्ट्रीय

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर में बनेंगे सबसे अधिक ओबीसी प्रधान, बदलेगा ग्रामीण सत्ता का चेहरा

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर में बनेंगे सबसे अधिक ओबीसी प्रधान, बदलेगा ग्रामीण सत्ता का चेहरा उत्तराखंड…

    2 Min Read
    राष्ट्रीय

    आज राहुल गांधी जी के 55वें जन्मदिन पर आप लोग क्या कहना चाहेंगे ?

    राष्ट्रीय

    PM Modi In China: सात साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति जिनपिंग से होगी बातचीत; दुनियाभर की रहेगी नजर

    PM Modi In China: सात साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति जिनपिंग से होगी बातचीत; दुनियाभर की रहेगी नजर…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: 80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले पर आज पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम’, जानिए इस बार क्या-क्या होगा खास
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password