jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लक्ष्मी नगर में बिना नक्शे पांच मंजिला इमारत खड़ी, 50 साल पुराना पीपल का पेड़ भी काटा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लक्ष्मी नगर में बिना नक्शे पांच मंजिला इमारत खड़ी, 50 साल पुराना पीपल का पेड़ भी काटा
दिल्लीराज्य

लक्ष्मी नगर में बिना नक्शे पांच मंजिला इमारत खड़ी, 50 साल पुराना पीपल का पेड़ भी काटा

News Desk
Last updated: July 12, 2026 8:54 am
News Desk
Share
SHARE

पूर्वी दिल्ली। लगातार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नगर निगम के अधिकारियों का लक्ष्मी नगर का एक और कारनामा सामने आया है। यहां बिना नक्शा पांच मंजिला इमारत खड़ी कर दी गई और निगम अधिकारी देखते रहे।

Contents
About The AuthorNews Desk

इतना ही नहीं बिल्डर ने लगभग पचास साल पुराना पीपल का लगभग 50 फीट ऊंचा पेड़ काटा डाला, इसकी शिकायत भी लोगों ने की लेकिन अवैध निर्माण नहीं रुका।

अब लोगों ने विरोध किया तो पार्षद मौके पर पहुंची और निगम अधिकारियों से बात कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लक्ष्मी नगर क्षेत्र में कई और बिना नक्शे के अवैध निर्माण जारी हैं लेकिन अधिकारी इनकी सुध नहीं ले रहे हैं।

लोगों ने किया विरोध

लक्ष्मी नगर निवासी विवेक कुमार ने बताया कि मंगल बाजार रोड स्थित एफ-216, 1ए पर एक बिल्डर इमारत का निर्माण कर रहा है। इमारत के गेट के पास ही एक 50 साल पुराना पीपल का पेड़ खड़ा था। इसका फैलाव प्लाट की ओर था।

आरोप है कि बिल्डर ने इमारत के निर्माण के दौरान पेड़ काटना शुरू किया तो लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद बिल्डर वन विभाग ने एक टहनी छांटने की अनुमति लेकर आ गया। आरोप है कि एक टहनी के नाम पर पूरे पेड़ को काट दिया गया।

आरोप है कि जो पांच मंजिला इमारत खड़ी की गई है वह भी बिना नक्शा पास किए बनाई जा रही है। स्थानीय जेई अमित वर्मा को इसके बारे में पूरी जानकारी थी। इमारत को नोटिस देकर बुक तो कर दिया गया लेकिन निर्माण रुकवाने की जहमत न तो जेई ने और न एई और एक्सईएन समेत अन्य अधिकारियों ने उठाई।

पार्षद ने की आला अधिकारियों से बात

पार्षद अल्का राघव को लोगों ने शनिवार को मामले की शिकायत दी तो वह मौके पर पहुंची और अधिकारियों से बात कर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से ही पेड़ कटा है और अवैध इमारत खड़ी हो गई है।

उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण और संलिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए वह जल्द ही कमिश्नर से मिलेंगी। उधर, मामले में जेई अमित वर्मा से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।

बर्खास्तगी की कार्रवाई के लिए कमिश्नर से मिलेंगे जोन चेयरमैन

शाहदरा दक्षिणी जोन के चेयरमैन रामकिशोर शर्मा ने कहा कि एक ओर पीएम मोदी एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान चलाकर पर्यावरण को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, दूसरी ओर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से पेड़ काटकर इमारतें खड़ी की जा रही हैं।

इन अधिकारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई के लिए वह जल्द ही एमसीडी के कमिश्नर से मिलेंगें।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में हर तीसरे दिन दुष्कर्म का एक मामला, बच्चों के अपराधों में भी भारी बढ़ोतरी
    Next Article रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर पर होगा व्यापक शोध
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    नियमित
    राज्यहरियाणा

    सरकार की पहल: अंबाला, करनाल समेत सात शहरों की 23 कॉलोनियां नियमित

    चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने सात शहरों में 23 अवैध कॉलोनियों को नियमित कर दिया है। अनियमित कॉलोनियों के नियमित होने से…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    किरंदुल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ तथा यूनिसेफ के संयुक्त निर्देशानुसार शुक्रवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेंनार क्रमांक 02 में “तारुण्य वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मासिक धर्म स्व-स्वच्छता प्रबंधन और पीरियड से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई।इस दौरान शासकीय हाई स्कूल कोडनार क्रमांक 01 के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड नाटक एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोड़ेनार में ‘तारुण्य वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार तथा स्वच्छ सैनिटरी नैपकिन के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित किशोरियों को बताया गया कि मासिक धर्म एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रम या संकोच को दूर करना आवश्यक है। वक्ताओं ने स्वच्छता अपनाने, समय-समय पर सैनिटरी पैड बदलने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने खुलकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं और विशेषज्ञों ने उनका समाधान किया। अंत में सभी को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी इस संबंध में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या आभा सिंह चौहान,गाइड कैप्टन अंजू साहू,स्काउट मास्टर सुन्नम गंगाराजू,पुष्पा सिंह,पूजा साहू सहित दन्तेवाड़ा के समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा l

    किरंदुल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ तथा यूनिसेफ के संयुक्त निर्देशानुसार शुक्रवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेंनार क्रमांक 02 में…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से 6.5 लाख से अधिक लोग जुड़े

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में घुसपैठियों पर हंगामा: अजय-देवेंद्र के बीच तीखी बहस

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में घुसपैठियों पर हंगामा: अजय-देवेंद्र के बीच तीखी बहस, सरकार ने बताया 30 बांग्लादेशियों को भेजा वापस रायपुर…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लक्ष्मी नगर में बिना नक्शे पांच मंजिला इमारत खड़ी, 50 साल पुराना पीपल का पेड़ भी काटा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password