jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: योगी सरकार ने यूपी के 11 शहरों के लिए जारी किया ये आदेश, 20 मार्च की डेडलाइन तय
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » योगी सरकार ने यूपी के 11 शहरों के लिए जारी किया ये आदेश, 20 मार्च की डेडलाइन तय
उत्तर प्रदेशराज्य

योगी सरकार ने यूपी के 11 शहरों के लिए जारी किया ये आदेश, 20 मार्च की डेडलाइन तय

Tripty Srivastava
Last updated: January 24, 2026 11:02 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ते लू-प्रकोप और उससे होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए योगी सरकार ने ठोस पहल की है। राज्य सरकार ने गोरखपुर, अलीगढ़, बरेली, फिरोजाबाद समेत कुल 11 शहरों में सिटी हीट एक्शन प्लान (सीएचएपी) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्ययोजना 20 मार्च तक तैयार कर उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सौंपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

राज्य कार्यकारिणी समिति के निर्देश पर हुई पहल

बीते वर्ष मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में सिटी हीट एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 5 जनवरी को गोरखपुर सहित 11 नगर निगमों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया। ये समितियां राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में सिटी हीट एक्शन प्लान को विकसित करेंगी, उसे लागू करेंगी और उसकी सतत निगरानी भी करेंगी।

तकनीकी विशेषज्ञों का मिलेगा सहयोग

कार्ययोजना को प्रभावी और वैज्ञानिक बनाने के लिए अधिकतम तीन प्रतिष्ठित संस्थानों या विषय विशेषज्ञों को तकनीकी सहयोग के लिए जोड़ा जाएगा। इनमें जलवायु परिवर्तन से जुड़े विशेषज्ञ भी शामिल होंगे, ताकि बदलते मौसम के प्रभावों का सटीक आकलन कर बेहतर रणनीति तैयार की जा सके।

‘सचेत’ ऐप और अर्ली वार्निंग सिस्टम बनेगा सुरक्षा कवच

लू प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ‘सचेत’ मोबाइल ऐप और राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा विकसित इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। इनके माध्यम से गंभीर मौसम से जुड़ी चेतावनियां समय रहते आमजन तक पहुंचाई जाएंगी। इसके साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा।

गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

गर्मी के मौसम में संभावित चुनौतियों को देखते हुए राज्य सरकार ने बिजली व्यवस्था को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में रामपुर में अधीक्षण अभियंता सतेंदर कुमार वर्मा ने नगर क्षेत्र में स्थापित ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर जर्जर एबीसी तार, ट्रांसफार्मरों के झंपर और सुरक्षा मानकों में लापरवाही सामने आई, जिस पर संबंधित जूनियर इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मेरठ के खेल विश्वविद्यालय को मिलेगी 10 एकड़ एक्स्ट्रा जमीन, CM Yogi ने की कई नई घोषणाएं
Next Article सीएम योगी का बड़ा आदेश, अनावश्यक नियम हटेंगे; आम आदमी के लिए सिस्टम होगा आसान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों के साथ सनातन
राज्य

अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों के साथ सनातन धर्म एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन पर चर्चा

हरिद्वार।अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत…

2 Min Read
उत्तराखंडराज्य

नई चोटियां, नई संभावनाएं: उत्तराखंड में इको टूरिज्म को मिलेगी नई दिशा

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में वन विभाग के अंतर्गत इको टूरिज्म से संबंधित…

4 Min Read
उत्तर प्रदेश

वाराणसी: अमित शाह की प्रमुख बैठक – चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंथन शुरू

वाराणसी: अमित शाह की प्रमुख बैठक – चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंथन शुरू वाराणसी, 23 जून 2025 –गृह…

2 Min Read
रेल बजट 2026-27
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड को रेल बजट 2026-27 में बड़ी सौगात: 4,769 करोड़ रुपये का आवंटन

देहरादून। केंद्र सरकार ने रेल बजट 2026-27 में उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: योगी सरकार ने यूपी के 11 शहरों के लिए जारी किया ये आदेश, 20 मार्च की डेडलाइन तय
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password