jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का शंखनाद, संगठन की विजय के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का शंखनाद, संगठन की विजय के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान
उत्तर प्रदेशराज्य

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का शंखनाद, संगठन की विजय के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 2, 2026 6:58 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मंडल की नवंबर माह की मासिक संगठनात्मक बैठक रविवार को स्वर्ण नगरी स्थित मंडल कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी, विशिष्ट अतिथि दादरी विधानसभा प्रभारी श्री गोपाल अग्रवाल जी एवं जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र कोरी जी ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी जी ने की।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक सक्रियता का शंखनाद करते हुए आगामी राजनीतिक चुनौतियों, संगठन की भावी कार्ययोजना तथा बूथ स्तर पर सांगठनिक सुदृढ़ीकरण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन की प्रत्येक इकाई को अभी से पूर्ण सक्रियता, अनुशासन और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी ने अपने संबोधन में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल के प्रभारी पदाधिकारियों तथा मंडल क्षेत्र में निवास करने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक दायित्वों के प्रति विशेष सजगता बरतने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल बज चुका है। अतः प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से लक्ष्यबद्ध होकर दिन-रात परिश्रम करना होगा। संगठन की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता, सशक्त बूथ संरचना और जनसामान्य से सतत संपर्क है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास, अटूट प्रतिबद्धता और सतत जनसंपर्क की आवश्यकता पर बल दिया।

दादरी विधानसभा प्रभारी श्री गोपाल अग्रवाल जी एवं जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र कोरी जी ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक गतिशील एवं प्रभावी बनाने, बूथ समितियों को सक्रिय रखने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।

मंडल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी जी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा मंडल संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करेगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रत्येक बूथ को संगठन की सशक्त आधारशिला बनाने तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में संगठनात्मक एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। बैठक का समापन संगठन के प्रति समर्पण, सामूहिक उत्तरदायित्व एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री श्री रवि श्रीवास्तव जी सहित मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अन्य संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर रहे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का नया अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव
    Next Article देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय सर्वे में यूपी के सीएम का जलवा बरकरार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद को मिलेगी नई पहचान, हरनंदीपुरम टाउनशिप में बनेगा शहर का पहला गोल्फ कोर्ट

    गाजियाबाद। शहर को विश्वस्तरीय शहरी पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। राजनगर एक्सटेंशन के निकट प्रस्तावित…

    2 Min Read
    गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नए अवसर: मुख्यमंत्री सैनी का 61वें स्थापना दिवस समारोह में संदेश

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज के 61वें स्थापना दिवस समारोह में…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    कारगिल विजय दिवस पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद राजेश गुरुंग को दी श्रद्धांजलि

    देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत…

    2 Min Read
    मुख्यमंत्री
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की महत्वपूर्ण बैठक

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का शंखनाद, संगठन की विजय के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password