jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय सर्वे में यूपी के सीएम का जलवा बरकरार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय सर्वे में यूपी के सीएम का जलवा बरकरार
उत्तर प्रदेशराज्य

देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय सर्वे में यूपी के सीएम का जलवा बरकरार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 2, 2026 7:54 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के संयुक्त ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। योगी को 1000 में से सर्वाधिक 897 अंक मिले हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 881 अंकों के साथ दूसरे और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 874 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता, कार्यशैली, जनस्वीकार्यता और शासन के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया गया। सर्वे में कुल 15 मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें शीर्ष दस को ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर’ और 11वें से 15वें स्थान तक के मुख्यमंत्रियों को विशेष ‘मुख्यमंत्री पंचरत्न’ श्रेणी में स्थान दिया गया है।

चार महीने तक चला सर्वे

फेम इंडिया का ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ एशिया पोस्ट के सहयोग से करीब तीन से चार महीने तक संचालित किया गया। इसमें मुख्यमंत्रियों के प्रति आम जनता की धारणा, प्रबुद्ध वर्ग की राय और आम नागरिकों के अनुभवों को समझने के लिए तीन स्तरीय सर्वे प्रक्रिया अपनाई गई।

पहले चरण में सोशल मीडिया और पारंपरिक मीडिया के विभिन्न मंचों पर मुख्यमंत्रियों से संबंधित प्रतिक्रियाओं, चर्चाओं, समाचारों और जनधारणाओं का अध्ययन किया गया। दूसरे चरण में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों, बुद्धिजीवियों और विशिष्ट व्यक्तियों की राय एवं आकलन को शामिल किया गया।

तीसरे चरण में आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनके विचार, अनुभव और दृष्टिकोण जाने गए। इन तीनों चरणों से प्राप्त सूचनाओं और प्रतिक्रियाओं के विश्लेषण के बाद मुख्यमंत्रियों का दस निर्धारित मानकों पर मूल्यांकन किया गया। सभी मानकों पर प्राप्त अंकों को जोड़कर 1000 अंकों के पैमाने पर अंतिम रैंकिंग तैयार की गई।

दस प्रमुख मानकों पर परखी गई क्षमता

सर्वे में मुख्यमंत्रियों के प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता को परखने के लिए दस प्रमुख मानक निर्धारित किए गए थे। इनमें सुशासन, कानून-व्यवस्था, व्यक्तित्व, छवि, कार्यक्षमता, प्रभाव, विभागों की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता तथा कार्यशैली और परिणाम शामिल हैं। सुशासन के तहत पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा की गुणवत्ता को परखा गया। कानून-व्यवस्था के अंतर्गत नागरिकों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून के शासन को महत्व दिया गया।

वहीं, व्यक्तित्व एवं छवि में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, निर्णय लेने की क्षमता और जनता के बीच विश्वसनीयता का आकलन किया गया। प्रशासनिक दक्षता, नीतियों का प्रभाव, विभागीय कार्यप्रणाली की समझ, जनसमर्थन, भविष्य की योजनाओं और शासन के दौरान हासिल किए गए ठोस परिणामों को भी मूल्यांकन का आधार बनाया गया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का शंखनाद, संगठन की विजय के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान
    Next Article उरई में गुरु के रिश्ते को किया कलंकित, किशोरी से ट्यूटर ने किया दुष्कर्म, भतीजे ने वीडियो बना दोस्तों को भेजा तो हुआ Viral
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

    उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. करणी सेना ने…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली के नांगलोई में 9वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग छात्रा से दोस्ती को लेकर हुआ था विवाद

    नई दिल्ली: दिल्ली के नांगलोई इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. महज 15 साल के कक्षा 9…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक समेत कई पर लगाए बंधक बनाकर मारपीट के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

    बाहरी दिल्ली। मुंडका से भाजपा विधायक गजेंद्र दराल और उनके सहयोगियों पर पार्टी के ही कार्यकर्ता सुनील कुमार ने बंधक…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सप्लीमेंट के नाम पर ‘हार्ट अटैक’ बेचने वाला गैंग दबोचा: गाजियाबाद में 50 लाख का नकली स्टेरायड और माल बरामद

    गाजियाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस और स्वाट टीम ने फर्जी तरीके से सप्लीमेंट, स्टेरायड और एलोपैथिक दवा तैयार कर अवैध रूप…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय सर्वे में यूपी के सीएम का जलवा बरकरार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password