jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक समेत कई पर लगाए बंधक बनाकर मारपीट के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक समेत कई पर लगाए बंधक बनाकर मारपीट के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
दिल्लीराज्य

भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक समेत कई पर लगाए बंधक बनाकर मारपीट के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 16, 2026 8:50 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

बाहरी दिल्ली। मुंडका से भाजपा विधायक गजेंद्र दराल और उनके सहयोगियों पर पार्टी के ही कार्यकर्ता सुनील कुमार ने बंधक बनाकर मारपीट करने, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

शिकायत पर कंझावला पुलिस ने विधायक समेत अन्य लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विधायक समेत अन्य पर एससी-एसटी एक्ट

पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। इस बीच मंगलवार को शिकायतकर्ता सुनील कुमार के साथ आप विधायक कुलदीप कुमार रोहिणी डीसीपी शशांक जायसवाल से मिले और उन्हें पुलिस की तरफ से उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

भाजपा कार्यालय बुलाकर मारपीट 

शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर को शाम करीब 7:50 बजे विधायक गजेंद्र दराल ने वार्ड 32 मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार को फोन कर वार्ड की वोटिंग लिस्ट लेकर कराला स्थित दीपक माथुर के भाजपा कार्यालय पहुंचने को कहा।

विधायक ने यह भी कहा कि फोन बंद न करें, क्योंकि उनकी चुनाव अधिकारी के साथ बैठक है। इसके बाद सुनील कुमार अपने साथी जय भगवान के साथ करीब 8:15 बजे कार्यालय पहुंचे। वहां दीपक माथुर, विधायक, विवेक, दीपक माथुर का भांजा अमित माथुर और चार-पांच अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

शटर और कैमरे बंद कर पीटने का आरोप

सुनील का आरोप है कि विधायक के कहने पर अमित माथुर को बुलाया गया। अमित के पहुंचते ही कार्यालय का शटर व कैमरे बंद कर दिया गया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, अमित ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

आरोप है कि विधायक ने भी जातिसूचक टिप्पणी करते हुए पाइप और बेल्ट से उनकी पिटाई की। आरोप लगाया गया है कि दीपक माथुर, अमित माथुर और विवेक ने उनके हाथ-पैर पकड़े और उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों, गुप्तांग पर भी लात-घूंसों से हमला किया गया।

सुनील के मुताबिक, मारपीट के दौरान वह दो-तीन बार बेहोशी की हालत में पहुंच गए। रात में संतोष कौशिक और शालू शर्मा को चोटें दिखाई गईं, लेकिन उनके जाने के बाद फिर मारपीट किए जाने का आरोप है।

जान से मारने की धमकी का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, 11 सितंबर को सुबह करीब 5:15 बजे सुनील को छोड़ा गया। जाते समय कथित तौर पर धमकी दी गई कि शिकायत करने पर उनकी जान को खतरा होगा और उनके बारे में किसी को पता भी नहीं चलेगा।

पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 127(2), 140(3), 351(2), 61(2) व 3(5), आयुध अधिनियम की धारा 25 और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(आर)(एस) के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच अधिकारी इंस्पेक्टर किशन यादव को जांच सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, घटनास्थल और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

उधर, विधायक गजेंद्र दराल ने सुनील के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें मारपीट की घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने इस मामले में खुद को निशाना बनाए जाने पर सवाल उठाया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article HPV टीकाकरण के आंकड़ों में गड़बड़ी से हड़कंप, 1,043 डोज का अंतर; 31 केंद्रों को नोटिस
    Next Article दिल्ली में छात्रों के लिए PPP मॉडल पर बनेंगे हॉस्टल, किराए और सुरक्षा की चिंता से मिलेगी राहत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    डी.ए.वी. क्लस्टर मीट: डी.ए.वी. किरंदुल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जोनल में बनाई जगह

    किरंदुल: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बचेली दंतेवाड़ा में 18 जुलाई 2026 को आयोजित डी.ए.वी. नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट में डी.ए.वी. किरंदुल…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में जल्द हो सकती हैं संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुख पदों पर नियुक्तियां

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही संवैधानिक संस्थाओं के रिक्त और रिक्त होने वाले प्रमुख पदों पर नियुक्तियां कर सकती है।…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में वन अधिकारियों के तबादले, कई डीसीएफ और डीएफओ बदले गए

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (आइएफएस) कैडर के 7 व हिमाचल…

    2 Min Read
    Editorialउत्तर प्रदेशताजा खबरमनोरंजनराजनीति

    कांग्रेस नेता पूनम पंडित….’वो मुझसे शादी का वादा कर मुकर गया”

    पहले तो राजनीति के साथ रोमांस का मिलन हो... और हंगामा ना उठे, ऐसा मुमकिन ही नहीं। दीपक गिरी-पूनम पंडित…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक समेत कई पर लगाए बंधक बनाकर मारपीट के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password