jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: न्यू हरोली में 3.50 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य ‘पूर्व सैनिक भवन’: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » न्यू हरोली में 3.50 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य ‘पूर्व सैनिक भवन’: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान
राज्यहिमाचल प्रदेश

न्यू हरोली में 3.50 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य ‘पूर्व सैनिक भवन’: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 29, 2026 8:07 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान तथा कल्याण के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। सिविल जीवन में भी पूर्व सैनिकों को सम्मान और सुविधाएं मिलें, इसी उद्देश्य से हरोली के रामपुर पुल के समीप विकसित की जा रही न्यू हरोली की परिकल्पना में पूर्व सैनिक भवन बनाया जाएगा। भवन के लिए 3.50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और एक करोड़ रुपये से अधिक की पहली किश्त लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी गई है। इसका निर्माण जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को हरोली जल भवन में पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में जिला ऊना यूनिट की इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग के पदाधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी और पूर्व सैनिक शामिल रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व सैनिक भवन में बैठकें, कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। इससे पूर्व सैनिकों को अपने कार्यक्रमों के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में सैनिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनके योगदान का सम्मान सिविल जीवन में भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान की इसी भावना के तहत घालुवाल में भारतीय सेना का टैंक स्थापित किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी देश की रक्षा में सैनिकों के योगदान को याद रख सकें।

उपमुख्यमंत्री ने बताया पूर्व सैनिकों से जुड़े विषयों को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। सैनिकों ने देश की सेवा की है और उनके सम्मान तथा कल्याण के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को न्यू हरोली की परिकल्पना के तहत विकास पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां हेलीपोर्ट, सिंथेटिक ट्रैक, इनडोर स्टेडियम, एटीएस, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय, अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय, जिला कोर्ट तथा उद्योग विभाग के कार्यालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थान और सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं से हरोली में एक महत्वपूर्ण संस्थागत और सुविधायुक्त क्षेत्र विकसित होगा।

इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग ऊना के प्रधान कैप्टन शक्ति चंद्र ने पूर्व सैनिक भवन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने तथा निर्माण के लिए धनराशि मंजूर करने पर उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article एशियाई खेलों के पदक विजेताओं पर सुक्खू सरकार मेहरबान: हिमाचल के खिलाड़ियों को मिलेंगे 5.33 करोड़ रुपये
    Next Article साल में 5 बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो निलंबित होगा ड्राइविंग लाइसेंस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा मीडिया क्लब में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, पत्रकारों ने कराई विभिन्न जांच

    नोएडा। पत्रकारों के स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए मैक्स मल्टी स्पेशियलिटी सेंटर, नोएडा की ओर से नोएडा…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बढ़ेंगी 330 पीजी मेडिकल सीटें, टांडा को मिलेंगी 100 नई सीटें

    नगरोटा बगवां: स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार मैडीकल कालेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) सीटों की संख्या बढ़ा रही…

    4 Min Read
    सहकारी हाउसिंग सोसायटियों
    पंजाबराज्य

    भगवंत मान सरकार द्वारा सहकारी हाउसिंग सोसायटियों में संपत्ति अधिकारों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक सुधार प्रस्तुत

    संपत्ति अधिकारों की रक्षा और लंबे समय से चली आ रही कानूनी अनिश्चितता को दूर करने के उद्देश्य से एक…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया दुकानदार, बोले- जेपी को बेचने वाली पार्टी BJP को भी बेच देगी

    लखनऊ में बन रहे अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट जय प्रकाश नारायण नेशनल इंफार्मेशन सेंटर (जेपीएनआईसी) को 30 साल की…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: न्यू हरोली में 3.50 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य ‘पूर्व सैनिक भवन’: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password