jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एशियाई खेलों के पदक विजेताओं पर सुक्खू सरकार मेहरबान: हिमाचल के खिलाड़ियों को मिलेंगे 5.33 करोड़ रुपये
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एशियाई खेलों के पदक विजेताओं पर सुक्खू सरकार मेहरबान: हिमाचल के खिलाड़ियों को मिलेंगे 5.33 करोड़ रुपये
राज्यहिमाचल प्रदेश

एशियाई खेलों के पदक विजेताओं पर सुक्खू सरकार मेहरबान: हिमाचल के खिलाड़ियों को मिलेंगे 5.33 करोड़ रुपये

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 29, 2026 8:04 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित किए जा रहे 20वें एशियाई खेलों में हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की महिला खिलाड़ी पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को 33-33 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। कबड्डी खिलाड़ियों को कुल 1.33 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

वहीं पुरुषों की मैराथन प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता सावन बरवाल को 2.50 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता सीमा कुमारी को 1.50 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा इन खिलाड़ियों को कुल 5.33 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ओलिंपिक, शीतकालीन ओलिंपिक और पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक के लिए 5 करोड़ रुपए, रजत के लिए 3 करोड़ रुपए और कांस्य पदक के लिए 2 करोड़ रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एशियाई एवं पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण के लिए 4 करोड़ रुपए, रजत के लिए 2.50 करोड़ रुपए और कांस्य के लिए 1.50 करोड़ रुपए की सम्मान राशि का प्रावधान किया है। राष्ट्रमंडल एवं पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक के लिए 3 करोड़ रुपए, रजत के लिए 2 करोड़ रुपए और कांस्य पदक के लिए 1 करोड़ रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जा रहे हैं।

यात्रा संबंधी सुविधाओं में भी बढ़ौतरी

उन्होंने कहा कि प्रदेश से बाहर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यात्रा संबंधी सुविधाओं में भी बढ़ौतरी की गई है। 200 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले खिलाड़ियों को एसी 3-टियर ट्रेन का किराया दिया जा रहा है, जबकि 200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले खिलाड़ी हवाई यात्रा में इकोनॉमी क्लास टिकट के लिए पात्र हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article शिमला में बारिश बनी बाधा: बाय रोड चंडीगढ़ पहुंचकर दिल्ली रवाना हुए CM सुक्खू; CWC बैठक में होंगे शामिल
    Next Article न्यू हरोली में 3.50 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य ‘पूर्व सैनिक भवन’: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    हिमाचल पुलिस
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पुलिस ने ERSS-112 में पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    शिमला: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कार्यकुशलता का परचम लहराया है। पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    Mayawati In Action : मायावती का बड़ा एक्शन,पति और सास-ससुर को पार्टी से निकाला

    बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भतीजी एलिस द्वारा अपने पति और सास-ससुर पर लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोपों…

    2 Min Read
    अलंकार अग्निहोत्री
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अलंकार अग्निहोत्री को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऑफर, कहा– सरकार ने जो पद दिया था, उससे बड़ा पद हम देंगे

    ब्राह्मण समाज की अस्मिता और सम्मान को मुद्दा बनाकर अचानक इस्तीफा देने वाले बरेली से सिटी मजिस्ट्रेट पीसीएस अफसर अलंकार…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ’10 सेकंड की रील से बनती-बिगड़ती है छवि, बिना तैयारी डिबेट में न जाएं’, सपा प्रवक्ताओं को अखिलेश यादव की नसीहत

    2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अपने मीडिया मैनेजमेंट और प्रवक्ताओं की भूमिका को लेकर सक्रिय हो गई…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: एशियाई खेलों के पदक विजेताओं पर सुक्खू सरकार मेहरबान: हिमाचल के खिलाड़ियों को मिलेंगे 5.33 करोड़ रुपये
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password