jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: इमरजेंसी सेवा मजबूत करने के लिए यूपी में बनेगा ट्रॉमा-इमरजेंसी नेटवर्क
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » इमरजेंसी सेवा मजबूत करने के लिए यूपी में बनेगा ट्रॉमा-इमरजेंसी नेटवर्क
उत्तर प्रदेशराज्य

इमरजेंसी सेवा मजबूत करने के लिए यूपी में बनेगा ट्रॉमा-इमरजेंसी नेटवर्क

News Desk
Last updated: August 24, 2026 8:03 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ : “आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था किसी भी सुदृढ़ स्वास्थ्य प्रणाली की महत्वपूर्ण आधारशिला है. गंभीर और आकस्मिक परिस्थितियों में मरीज को समय पर सटीक उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं और अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध कराना जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है.” उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा सम्मेलन एम्पार्व-2026 कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं.

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा किसी भी मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की पहली सुरक्षा-पंक्ति है. संकट की घड़ी में मरीज को सही समय पर सही उपचार मिलना ही जीवन बचाने की सबसे बड़ी कुंजी है. सड़क दुर्घटना, हृदयाघात, स्ट्रोक, अथवा गंभीर चोट जैसी आपात स्थितियों में हर सेकेंड महत्वपूर्ण होता है.

उन्होंने कहा कि अस्पताल तक पहुंचने का समय, चिकित्सक का त्वरित निर्णय, प्रशिक्षित टीम की तैयारी और उपचार की गति जीवन और मृत्यु के बीच अंतर तय कर सकती है, इसलिए आधुनिक एमरजेंसी मेडिसिन को केवल एक स्पेशियलिटी के रूप में नहीं, बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य तंत्र की जीवनरक्षक व्यवस्था के रूप में विकसित करना होगा.

डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में उच्च गुणवत्ता वाली आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रह सकतीं. सरकार का संकल्प है कि गांव से लेकर महानगर तक, हर जिले में और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण इमरजेंसी केयर पहुंचे.

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में ट्रॉमा एंड इमरजेंसी नेटवर्क विकसित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, ट्रॉमा सेंटरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, एंबुलेंस सेवाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और डिजिटल रेफरल प्रणाली को एक नेटवर्क से जोड़ना है, जिससे गंभीर मरीज को गोल्डन ऑवर के अंदर आवश्यकता के अनुरूप सही स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की असली सफलता तभी है, जब संकट की घड़ी में व्यवस्था मरीज तक सबसे पहले पहुंचे. उत्तर प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण, त्वरित, सुलभ और जीवनरक्षक आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस तरह के आयोजन इस संकल्प को नई ऊर्जा, नई तकनीक और नई दिशा प्रदान कर रहे हैं.

डिप्टी सीएम ने जानकारी दी कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों, चिकित्सकों और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ आपातकालीन व क्रिटिकल केयर सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने, नवीन चिकित्सा तकनीकों को अपनाने तथा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने पर सार्थक विमर्श हुआ. उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article Gen Z से संवाद और 500 BLO से सीधी बात… विधानसभा चुनाव से पहले CEC ज्ञानेश कुमार का आज से यूपी दौरा
    Next Article रक्षाबंधन पर CM धामी की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को महिलाओं के लिए रोडवेज यात्रा निःशुल्क
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    नायब सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- विपक्ष के पास न नीति है, न मुद्दा

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर वर्ष 2029 में…

    4 Min Read
    पंजाब चुनाव
    पंजाबराज्य

    पंजाब चुनाव से पहले PM मोदी का डेरा दौरा, दलित वोट बैंक पर नजर

    चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को रविदास जयंती के मौके पर जालंधर के पास बल्लां में डेरा सचखंड का दौरा…

    6 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सरकारी विश्वविद्यालयों में गुणवत्ता सुधार पर जोर, NAAC और NIRF रैंकिंग के लिए बनेगी कार्ययोजना

    देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में ब्याज के रुपयों को लेकर विवाद, सफाईकर्मी युवक को मारी गोली

    गाजियाबाद। विजयनगर की माता कॉलोनी में रविवार रात करीब नौ बजे ब्याज के रुपयों को लेकर हुए विवाद में 24 वर्षीय…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: इमरजेंसी सेवा मजबूत करने के लिए यूपी में बनेगा ट्रॉमा-इमरजेंसी नेटवर्क
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password