jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर सीबीआई की रेड पर भड़की AAP, कहा- ‘पंजाब सरकार को बदनाम करने की साजिश’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर सीबीआई की रेड पर भड़की AAP, कहा- ‘पंजाब सरकार को बदनाम करने की साजिश’
पंजाबराज्य

भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर सीबीआई की रेड पर भड़की AAP, कहा- ‘पंजाब सरकार को बदनाम करने की साजिश’

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 7, 2026 1:32 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र व चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस पर सीबीआई की कार्रवाई के बाद पंजाब में सियासी पारा चढ़ गया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भारतीय जनता पार्टी का विंग करार देते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इन जांच एजेंसियों के जरिये पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

धालीवाल ने कहा कि जब राजनीतिक मोर्चे पर भाजपा को पंजाब में अपेक्षित समर्थन नहीं मिल रहा तो अब सीबीआई और ईडी को आगे किया जा रहा है।

धालीवाल ने कहा कि पंजाब में सीबीआई ने कई स्थानों पर कार्रवाई पर दावा किया कि कार्रवाई के बाद जांच एजेंसी के अधिकारी खाली हाथ लौटे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कार्रवाई के बावजूद कुछ हाथ नहीं लगा तो फिर इस तरह की कार्रवाई का मकसद क्या था।

केंद्रीय मंत्रियों के दौरे, फिर भी नहीं जुटी भीड़

धालीवाल ने भाजपा की ओर से पंजाब में निकाली गई नशा मुक्ति यात्रा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब में अपनी राजनीतिक पकड़ दिखाने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम किए।

कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता पंजाब पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद भाजपा अपेक्षित जनसमर्थन नहीं जुटा सकी। उन्होंने दावा किया कि अमित शाह की रैली में भी भाजपा के बड़े दावों के बावजूद करीब चार हजार लोग ही जुट सके।

धालीवाल ने कहा कि भाजपा की ओर से एक लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया था, लेकिन पंजाब के लोगों ने रैली में अपनी मौजूदगी से भाजपा को जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि यह साफ संकेत है कि पंजाब के लोग दबाव की राजनीति को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

‘पंजाबियों को बांह मरोड़कर पीछे नहीं लगाया जा सकता’

धालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पंजाबियों को किसी की धौंस या दबाव से डराया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब का इतिहास गवाह है कि यहां के लोगों ने हमेशा दबाव और जबरदस्ती का विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि पंजाब के लोग जांच एजेंसियों के जरिये राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिशों को स्वीकार नहीं करेंगे। धालीवाल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के कामों को जनता देख रही है और आने वाले समय में पंजाब के लोग भाजपा को इसका जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि “पंजाबी किसी की धौंस नहीं मानते और न ही किसी से डरते हैं। पंजाबियों को बांह मरोड़कर पीछे नहीं लगाया जा सकता।” धालीवाल ने कहा कि भाजपा जितना दबाव बनाने की कोशिश करेगी, पंजाब की जनता उतना ही मजबूती से इसका राजनीतिक जवाब देगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नोएडा: जेवर किसान यात्रा पर जाते समय यूपी सचिव प्रभारी संजीव आर्या का महामाया फ्लाई ओवर पर जोरदार स्वागत
    Next Article पंजाब में CBI रेड पर मुख्यमंत्री मान का बड़ा बयान: ‘चुनाव आते ही केंद्रीय एजेंसियों का हथियार की तरह इस्तेमाल करती है BJP’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    सहारनपुर से लखनऊ तक नकली दवा सप्लाई कारोबार पर शिकंजा, तहखाने से बरामद हुई पैकिंग मशीनरी

    नकली दवाओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानी एफएसडीए की कार्रवाई में सहारनपुर से लखनऊ तक…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, लोनी में मचा कोहराम

    लोनी (गाजियाबाद)। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के नौरसपुर गांव में सोमवार सुबह स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय…

    2 Min Read
    सीमावर्ती क्षेत्रों
    उत्तराखंडराज्य

    सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए ‘स्वस्थ सीमा अभियान’ की ऐतिहासिक शुरुआत

    देहरादून। सीमावर्ती क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    UP BIG NEWS: सरकार ने यूपी के 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा

    UP Dearness Allowance: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर सीबीआई की रेड पर भड़की AAP, कहा- ‘पंजाब सरकार को बदनाम करने की साजिश’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password