jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, बंगा–गढ़शंकर–श्री आनंदपुर साहिब–नैना देवी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की मांग को दोहराया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, बंगा–गढ़शंकर–श्री आनंदपुर साहिब–नैना देवी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की मांग को दोहराया
पंजाबराज्य

आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, बंगा–गढ़शंकर–श्री आनंदपुर साहिब–नैना देवी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की मांग को दोहराया

News Desk
Last updated: August 7, 2026 10:34 am
News Desk
Share
SHARE

यह सिर्फ एक सड़क प्रोजेक्ट नहीं है, यह लाखों श्रद्धालुओं, किसानों, व्यापारियों और रोजाना यात्रियों के लिए एक लाइफलाइन है: कंग

कंग ने केंद्र से लंबे समय से लटके राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट में तेजी लाने की अपील की, कहा- यह संपर्क और क्षेत्रीय विकास की तस्वीर बदल देगा

राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिलने से पूरे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन, व्यापार और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा: कंग

गडकरी ने लंबे समय से लटकती आ रही मांग पर दिया सकारात्मक भरोसा, कंग ने प्रोजेक्ट के हकीकत बनने तक प्रयास जारी रखने का लिया प्रण

नई दिल्ली/चंडीगढ़: श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और बंगा–गढ़शंकर–श्री आनंदपुर साहिब–नैना देवी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की लंबे समय से लटकती आ रही मांग को जोरदार तरीके से दोहराया। मुलाकात के दौरान कंग ने इस सड़क की सामरिक, धार्मिक और आर्थिक महत्व पर चर्चा की और केंद्र सरकार से इस प्रोजेक्ट में तेजी लाने की अपील की।

Contents
About The AuthorNews Desk

कंग ने कहा कि प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग सिर्फ एक सड़क बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए एक लाइफलाइन है। उन्होंने बताया कि यह सड़क सिख धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक श्री आनंदपुर साहिब, जहाँ 1699 में गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी, को हिमाचल प्रदेश स्थित माता नैना देवी जी के मंदिर से जोड़ती है। हर साल लाखों श्रद्धालु, संगतें और पर्यटक इस मार्ग से यात्रा करते हैं।

‘आप’ सांसद ने आगे कहा कि यह सड़क पंजाब को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने के साथ-साथ हजारों रोजाना यात्रियों, किसानों, व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों की भी सेवा करती है। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने से संपर्क में बड़ा सुधार होगा, यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम होगी, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, व्यापार और कारोबार मजबूत होगा और पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

कंग ने कहा कि पहले मंजूरियों और घोषणाओं (जिनमें 2019 में रखा गया शिलान्यास भी शामिल है) के बावजूद, पिछले वर्षों में इस प्रोजेक्ट में कोई सार्थक प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करके और समय पर विकास एवं रख-रखाव के लिए इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन लाकर अपनी प्रतिबद्धता पूरी की जाए।

मुलाकात पर संतोष व्यक्त करते हुए कंग ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सकारात्मक भरोसा दिया है और इस लंबे समय से लटकती आ रही मांग के महत्व को स्वीकार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाएगी।

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कंग ने कहा कि वे तब तक इस मुद्दे को उठाते रहेंगे जब तक कि इस क्षेत्र को आधुनिक सड़क बुनियादी ढांचा नहीं मिल जाता, जिसका यह हकदार है। उन्होंने कहा, “बेहतर संपर्क ही विकास की नींव है, और जब तक यह महत्वपूर्ण मांग पूरी नहीं हो जाती, मैं लोगों की आवाज बुलंद करता रहूंगा।”

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article साढ़े 4 सालों में 68 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, 1.83 लाख करोड़ के निवेश से 6.36 लाख प्राइवेट नौकरियों के अवसर पैदा किए: नौजवानों के लिए अनुकूल माहौल सृजित कर रही है मान सरकार : अमन अरोड़ा
    Next Article हरियाणा में MSME और निर्यात को मिलेगी नई उड़ान, 10 अगस्त को सीएम सैनी लॉन्च करेंगे नई नीति
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    अर्जेंटीना बनाम स्पेन फाइनल: दिल्ली सरकार ने फुटबॉल प्रेमियों को दी बड़ी सौगात

    नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल (अर्जेंटीना बनाम स्पेन) के मद्देनजर राजधानी के…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

    यूपी में गुरुवार की देर रात एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। योगी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में आतंकी हमले का अलर्ट, CM आवास से कांवड़ रूट तक बढ़ी सुरक्षा, योगी ने की हाई लेवल मीटिंग

    लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा एक ईंट-भट्ठे में घुसकर श्रमिक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले – “मोबाइल कॉल जितनी सस्ती हो जाएगी रसोई गैस, हर घर तक पहुंचेगी सुविधा”

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले – “मोबाइल कॉल जितनी सस्ती हो जाएगी रसोई गैस, हर घर तक पहुंचेगी सुविधा” लखनऊ, उत्तर…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, बंगा–गढ़शंकर–श्री आनंदपुर साहिब–नैना देवी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की मांग को दोहराया
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password