jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में MSME और निर्यात को मिलेगी नई उड़ान, 10 अगस्त को सीएम सैनी लॉन्च करेंगे नई नीति
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में MSME और निर्यात को मिलेगी नई उड़ान, 10 अगस्त को सीएम सैनी लॉन्च करेंगे नई नीति
राज्यहरियाणा

हरियाणा में MSME और निर्यात को मिलेगी नई उड़ान, 10 अगस्त को सीएम सैनी लॉन्च करेंगे नई नीति

News Desk
Last updated: August 7, 2026 10:47 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 10 अगस्त को करनाल स्थित नूर महल में राज्य की प्रगतिशील हरियाणा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत इस महत्वाकांक्षी नीति का उद्देश्य राज्य के छोटे और मध्यम उद्योगों को नई ऊर्जा प्रदान करना, निर्यात को बढ़ावा देना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना तथा हरियाणा को देश के अग्रणी औद्योगिक और निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

Contents
About The AuthorNews Desk

उद्योगों और निर्यात को मिलेगी नई गति

नई नीति के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को निवेश प्रोत्साहन, आधुनिक तकनीक अपनाने, गुणवत्ता सुधार, डिजिटल तकनीकों के उपयोग, कौशल विकास, विपणन सहायता, वैश्विक बाजारों तक पहुंच तथा निर्यात बढ़ाने के लिए व्यापक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। नीति का विशेष फोकस नए उद्यमियों, महिला उद्यमियों, युवाओं तथा पहली बार निर्यात करने वाले उद्योगों को प्रोत्साहित करने पर रहेगा, जिससे राज्य का औद्योगिक आधार और अधिक मजबूत हो सके।

पहले से मजबूत है हरियाणा का औद्योगिक आधार

हरियाणा आज देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक राज्यों में शामिल है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से निकटता, उत्कृष्ट सड़क एवं परिवहन नेटवर्क, विकसित औद्योगिक क्षेत्रों, विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं, कुशल मानव संसाधन तथा उद्योग-अनुकूल प्रशासनिक व्यवस्था ने राज्य को निवेशकों की पहली पसंद बनाया है। ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा अन्य विनिर्माण क्षेत्रों में राज्य की मजबूत उपस्थिति छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए भी व्यापक अवसर उपलब्ध करा रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर मिल चुकी है पहचान

उद्यमिता को बढ़ावा देने और छोटे उद्योगों के विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हरियाणा को वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, प्रभावी प्रशासन और उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के प्रयासों का प्रमाण मानी जाती है।

डॉ. अमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में मिली नई गति

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में पिछले एक वर्ष के दौरान हरियाणा की औद्योगिक नीति व्यवस्था में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है। उनके कार्यकाल में राज्य में कुल 11 औद्योगिक नीतियों को अंतिम रूप देकर लागू किया गया है। इनमें ‘मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति’ तथा विभिन्न क्षेत्रों के लिए तैयार की गई 9 क्षेत्र-विशिष्ट औद्योगिक नीतियां शामिल हैं, जिनका शुभारंभ 1 जून 2026 को गुरुग्राम में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। अब सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन नीति के लागू होने से राज्य की औद्योगिक नीति व्यवस्था और अधिक व्यापक एवं सशक्त हो जाएगी।

व्यापक संवाद के बाद तैयार हुईं उद्योगोन्मुख नीतियां

बताया जाता है कि इनमें से कई क्षेत्र-विशिष्ट नीतियों पर वर्ष 2023 से कार्य चल रहा था, लेकिन वे अंतिम रूप नहीं ले सकी थीं। डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने व्यक्तिगत रूप से उद्योग जगत, व्यापारिक संगठनों, औद्योगिक संघों तथा अन्य हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। उन्होंने राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा कर उद्योगों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनके सुझावों के आधार पर नीतियों को अंतिम स्वरूप दिया। यही कारण है कि हाल के वर्षों में लागू की गई नीतियां उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप अधिक व्यावहारिक और निवेशोन्मुख मानी जा रही हैं।

निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है हरियाणा

राज्य में वर्तमान समय में निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है। विशेष रूप से ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (वैश्विक क्षमता केंद्र), डेटा सेंटर, टेक्सटाइल एवं परिधान उद्योग, ऑटोमोबाइल एवं ऑटो कंपोनेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, फार्मास्यूटिकल्स एवं मेडिकल डिवाइसेज़, खाद्य प्रसंस्करण, एयरोस्पेस एवं रक्षा विनिर्माण तथा नई प्रौद्योगिकी आधारित उद्योगों की ओर से हरियाणा में निवेश को लेकर उल्लेखनीय उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों, विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना, कुशल मानव संसाधन और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के कारण हरियाणा देश के सबसे आकर्षक निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा है।

हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के माध्यम से वैश्विक निवेश पर रहेगा फोकस

राज्य सरकार अगले वर्ष ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ निवेश शिखर सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इस महत्वाकांक्षी सम्मेलन का उद्देश्य देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों, निवेशकों, उद्योगपतियों और वैश्विक संस्थाओं को एक मंच पर लाकर हरियाणा में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 1 जून 2026 को गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के आधिकारिक लोगो का भी अनावरण किया था। राज्य सरकार का लक्ष्य इस सम्मेलन के माध्यम से हरियाणा को निवेश, विनिर्माण और रोजगार सृजन का अग्रणी केंद्र बनाना है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित आधुनिक सिंगल विंडो प्रणाली होगी विकसित

निवेशकों को विश्वस्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हरियाणा सरकार एक अत्याधुनिक और पूर्णतः पुनर्विकसित सिंगल विंडो सिस्टम विकसित कर रही है। यह प्रणाली अपनी तरह की देश की अग्रणी निवेश सुविधा प्रणाली होगी, जिसमें निवेशकों को आवश्यक सभी सेवाएं, अनुमोदन, आवेदन, ट्रैकिंग, प्रोत्साहन, भूमि संबंधी जानकारी और विभागीय अनुमतियां ‘वन क्लिक’ पर उपलब्ध होंगी। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी समावेश किया जा रहा है, जिससे निवेशकों को त्वरित मार्गदर्शन, दस्तावेज़ सहायता, ऑनलाइन समाधान और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इससे निवेश प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, सरल और तेज़ बनने की उम्मीद है।

करनाल से मिलेगा औद्योगिक विकास को नया संदेश

10 अगस्त को करनाल से होने वाला यह शुभारंभ केवल एक नई नीति का लोकार्पण नहीं होगा, बल्कि हरियाणा के औद्योगिक विकास के अगले चरण की शुरुआत भी माना जा रहा है। राज्य सरकार को विश्वास है कि यह नीति छोटे और मध्यम उद्योगों को नई दिशा देगी, निर्यात को गति प्रदान करेगी, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगी तथा हरियाणा को विकसित भारत की औद्योगिक प्रगति में अग्रणी भूमिका निभाने वाला राज्य बनाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, बंगा–गढ़शंकर–श्री आनंदपुर साहिब–नैना देवी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की मांग को दोहराया
    Next Article हरियाणा की फ्री होल्ड पॉलिसी पर घमासान, अंबाला छावनी में राहत से ज्यादा संशय
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    राजस्व सेवाओं में डिजिटल क्रांति, मुख्यमंत्री धामी ने 6 वेब पोर्टलों का किया शुभारंभ

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में राजस्व परिषद द्वारा विकसित राजस्व विभाग से संबंधित…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    बिच्छू घास, हेम्प और रेशम से बनेगा उत्तराखंड का टेक्सटाइल भविष्य: गणेश जोशी

    देहरादून/गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में…

    3 Min Read
    उन्नाव
    उत्तर प्रदेश

    उन्नाव में दर्दनाक हादसा: DCM और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

    उन्नाव में दर्दनाक हादसा: DCM और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत उन्नाव,…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राहुल गांधी को जहां सुननी थी ‘छात्रों की गूंज’, प्रयागराज में उस जगह की बुकिंग ही कैंसिल

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आठ अगस्त को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले तैयारियों को बड़ा…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में MSME और निर्यात को मिलेगी नई उड़ान, 10 अगस्त को सीएम सैनी लॉन्च करेंगे नई नीति
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password