jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब चुनाव के लिए ‘आप’ का बड़ा कदम: आज दोपहर 12 बजे आ सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब चुनाव के लिए ‘आप’ का बड़ा कदम: आज दोपहर 12 बजे आ सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची
पंजाबराज्य

पंजाब चुनाव के लिए ‘आप’ का बड़ा कदम: आज दोपहर 12 बजे आ सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 31, 2026 10:45 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी शनिवार को चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इसे लेकर शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बैठक में अन्य नेताओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा व हरपाल सिंह चीमा ने हिस्सा लिया। बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई और 30-35 नामों की सूची तैयार करके आगामी मंत्रणा के लिए पार्टी की पालिटिकल अफेयर्स कमेटी को भेजी गई है, जिसकी शनिवार को बैठक होगी।

12 बजे तक हो सकती है सूची जारी

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि प्रक्रिया के बाद उम्मीद है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जा सकती है। सीएम ने कहा कि पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज की बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मौजूदा विधायकों के साथ-साथ पहली बार चुनाव लड़ने वाले नेताओं के नामों पर विस्तार से चर्चा की है और जिनके नामों पर सहमति बनी है, उसकी सूची आगामी चर्चा व उचित फैसले के लिए पार्टी की तय प्रक्रिया के तहत पालिटिकट अफेयर्स कमेटी को भेजी गई है।

पीएसी की बैठक शनिवार को 11 बजे होगी और संभावना है कि 12-साढ़े बारह बजे तक पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकते हैं।

निर्विरोध नाम हो सकते हैं घोषित

भले ही सीएम ने कहा है कि 30-35 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई है, लेकिन फिलहाल पार्टी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पहली सूची में कितनी सीटों के उम्मीदवार घोषित होंगे। माना जा रहा है कि पार्टी चरणबद्ध तरीके से उम्मीदवारों के नाम सामने ला सकती है।

जानकारी के मुताबिक पहली सूची में पार्टी के मौजूदा मंत्रियों के साथ-साथ पिछले कुछ समय के दौरान अन्य दलों से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए व हलका इंचार्ज के तौर पर नियुक्त किए गए नेताओं के नाम शामिल हो सकते हैं।

उम्मीदवारों की पहली सूची पर टिकी निगाहें

शनिवार को पहली सूची जारी होती है तो आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली शुरुआती राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो जाएगी, शिरोमणि अकाली दल कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुका है।

सूची जारी होने के साथ ही पार्टी की चुनावी तैयारियों को भी गति मिलेगी। अब सभी की नजरें शनिवार को होने वाली बैठक और उसमें घोषित किए जाने वाले उम्मीदवारों के नामों पर टिकी हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दंतेवाड़ा में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की मांग: जिला पंचायत सदस्य सोमारु कड़ती ने पोटाकेबिनों को सरकारी स्कूलों में मर्ज करने की उठाई आवाज
    Next Article पंजाब चुनाव 2027 के लिए ‘आप’ का पहला दांव: PAC की मुहर के बाद आज दोपहर जारी होगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशगुजरातछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरताजा खबरदिल्लीपंजाबपश्चिम बंगालबिहारमहाराष्ट्रराजस्थानराज्यराष्ट्रीयशिक्षाहरियाणा

    UPSC Prelims 2025: यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम 25 मई को होगा आयोजित, टाइम, शिफ्ट, परीक्षा पैटर्न की डिटेल यहां से करें चेक

    UPSC Prelims 2025 नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (IAS) एवं इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन…

    3 Min Read
    ताजा खबरदिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

    दिल्ली में AAP के लिए कितना बड़ा खतरा साबित होगी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी? जानें कैसे होगा असर

    दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। आप के 15 पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है।…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    राजा भैया भड़के, कहा- कश्मीर जाकर जेहाद को बढ़ावा देते हैं हम

    जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी स्थित प्रतापगढ़ से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने पहलगाम आतंकी…

    2 Min Read
    उत्तरायणी
    उत्तराखंडराज्य

    नानकमत्ता में दो दिवसीय उत्तरायणी मेला शुरू, लोक कलाकारों ने बांधा समां

    नानकमत्ता। नानकमत्ता पर्वतीय सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी मेले में पहले दिन प्रसिद्ध लोक गायक फौजी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब चुनाव के लिए ‘आप’ का बड़ा कदम: आज दोपहर 12 बजे आ सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password