jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब चुनाव 2027 के लिए ‘आप’ का पहला दांव: PAC की मुहर के बाद आज दोपहर जारी होगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब चुनाव 2027 के लिए ‘आप’ का पहला दांव: PAC की मुहर के बाद आज दोपहर जारी होगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पंजाबराज्य

पंजाब चुनाव 2027 के लिए ‘आप’ का पहला दांव: PAC की मुहर के बाद आज दोपहर जारी होगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 31, 2026 10:50 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर ली है। शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में नामों पर अंतिम मुहर लगा दी गई। सूची शनिवार दोपहर जारी होगी। इसमें 20 से अधिक उम्मीदवारों के नाम होने की संभावना है। पार्टी ने इस बार भी सबसे पहले प्रत्याशियों की घोषणा करने की तैयारी की है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और जैस्मीन शाह शामिल हुए। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े। शनिवार सुबह पीएसी की एक और बैठक होगी, जिसमें सूची जारी करने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।

बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि कई नामों पर विचार किया गया है और कुछ नाम तय कर पीएसी के सामने रख दिए गए हैं। उम्मीदवारों के चयन में पार्टी ने सर्वे और जनता के फीडबैक को आधार बनाया है।

सूत्रों के मुताबिक, पहली सूची में मौजूदा मंत्रियों, दो बार चुनाव जीत चुके विधायकों और नए हलका प्रभारियों को प्राथमिकता मिल सकती है। जिन नेताओं के नाम पर संगठन में ज्यादा विरोध नहीं है, उन्हें पहली सूची में जगह मिलने की संभावना है। दो बार जीत चुके विधायकों को तीसरी बार मैदान में उतारने पर भी सहमति बनती दिख रही है।

मान ने कहा कि पार्टी अपने पांच साल के कामकाज और पंजाब में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएगी। आम आदमी पार्टी सकारात्मक राजनीति करेगी और अपने काम का हिसाब देकर वोट मांगेगी।

शिअद-भाजपा दोनों जीरो, गठबंधन से भी नतीजा जीरो : मान

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जीरो में जीरो जोड़ो या घटाओ, नतीजा जीरो ही रहता है। शिअद और भाजपा दोनों जीरो हैं। ऐसे में दोनों दल साथ आते हैं तो भी चुनावी नतीजा जीरो ही रहेगा। मान ने तंज कसा कि गठबंधन होने पर क्या नशामुक्त पंजाब के मुद्दे पर भाजपा नेता अमित शाह और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया एक मंच पर दिखाई देंगे?

उम्मीदवारों के चयन के साथ पार्टी ने चुनावी संगठन को सक्रिय करने की रणनीति भी बनाई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में छह-छह सेक्टर इंचार्ज नियुक्त करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। ये इंचार्ज सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पार्टी के कामकाज पर लोगों से फीडबैक लेकर नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। वहीं, एक नवंबर से महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए मावां-धीयां सत्कार योजना से जुड़ी महिला स्वयंसेविकाओं को सक्रिय किया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब चुनाव के लिए ‘आप’ का बड़ा कदम: आज दोपहर 12 बजे आ सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची
    Next Article हरियाणा सरकार के बड़े फैसले और उपलब्धियां: ऑस्ट्रेलिया से करार, विलेज नॉलेज सेंटर और रक्तदान में देश का नंबर-1 राज्य
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    SIR और ‘जीरामजी’ के लिए अब जमीन पर उतरेगा योगी मंत्रिमंडल, सीएम योगी ने सौंपी जिम्मेदारी

    लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन की इकोनोमी बनाने और ग्राम्य विकास के जरिए विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने की दिशा…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों के CDO बदले

    उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के…

    6 Min Read
    पंजाबराज्य

    डॉ. नवजोत कौर सिद्धू की पार्टी में जिम्मेदारी खत्म: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल को सौंपी गई पंजाब की कमान, सभी 117 सीटों पर लड़ेगी BRP

    चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (बीआरपी) ने संगठन में बदलाव करते हुए डॉ.…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद: एक्सप्रेसवे पार करते वक्त बड़ा हादसा, शाहजहांपुर निवासी युवक की मौत के बाद लगा जाम

    गाजियाबाद। गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात सड़क हादसे में पैदल यात्री की मौत…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब चुनाव 2027 के लिए ‘आप’ का पहला दांव: PAC की मुहर के बाद आज दोपहर जारी होगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password