jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कश्मीरी गेट स्लीपर बस दुष्कर्म कांड: 400 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कश्मीरी गेट स्लीपर बस दुष्कर्म कांड: 400 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
दिल्लीराज्य

कश्मीरी गेट स्लीपर बस दुष्कर्म कांड: 400 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

News Desk
Last updated: September 2, 2026 9:09 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। कश्मीरी गेट में स्लीपर बस के अंदर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सुर्खियों में आने के बाद उत्तरी जिला पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के दोबारा बयान दर्ज किए।

Contents
About The AuthorNews Desk

पीड़िता ने जांचकर्ताओं को बताया कि आरोपितों ने बस के पर्दे से उसके हाथ बांधने की कोशिश की थी। घटना की कड़ियां जोड़ने के लिए नोएडा पुलिस की टीम भी कश्मीरी गेट थाने पहुंची। दोनों टीमों ने मिलकर घटनाक्रम को दोबारा समझा।

जांच का सबसे बड़ा आधार अब बस के पूरे रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे हैं। पुलिस ने परी चौक से कश्मीरी गेट तक रास्ते में लगे 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। इन फुटेज को खंगालकर बस की एक-एक लोकेशन और उसकी गतिविधियों का मिलान किया जा रहा है।

जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि बस किन चौराहों और ट्रैफिक जंक्शन से गुजरी। उसकी रफ्तार कहां कम हुई। क्या वह कहीं रुकी। बस के आसपास किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हुई।

दो प्रमुख चेकप्वाइंट पर नजर

पुलिस की नजर दिल्ली-नोएडा सीमा के पास मयूर विहार इलाके पर भी है। यहां सड़क किनारे बैरिकेडिंग होने की जानकारी मिली है। पुलिस यह पता कर रही है कि घटना वाली रात वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती थी या नहीं। ट्रैफिक सिग्नल और आसपास लगे कैमरों की फुटेज को बस की आवाजाही से जोड़कर देखा जा रहा है।

कश्मीरी गेट पहुंचने से पहले पूरे रूट पर फिलहाल दो प्रमुख चेकप्वाइंट की जानकारी सामने आई है। ऐसे में जांच का अहम सवाल यह है कि करीब 47 किलोमीटर के सफर के दौरान बस की निगरानी किस स्तर पर हुई। क्या उसे कहीं रोककर जांचा गया था। कश्मीरी गेट पहुंचने के बाद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस बैरिकेडिंग, चेकिंग और बस की आवाजाही से जुड़े रिकार्ड की जांच कर रही है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि बस के दिल्ली पहुंचने तक किन-किन जगहों पर उसकी निगरानी संभव थी। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं सुरक्षा व्यवस्था में चूक तो नहीं हुई।

फोरेंसिक साक्ष्यों से भी जुड़ेंगी कड़ियां

पुलिस बस के भीतर मिले संभावित फोरेंसिक साक्ष्यों की भी जांच करा रही है। जांच के दौरान छात्रा के बाल के कुछ नमूने मिलने की जानकारी सामने आई है। अन्य संभावित साक्ष्यों को भी सुरक्षित किया गया है।

इनका मिलान आरोपितों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज से किया जा रहा है। इससे घटनाक्रम की पुष्टि करने वाले ठोस साक्ष्य जुटाने में मदद मिलेगी।

कुलदीप के परिवार का दावा, साजिश के तहत फंसाया गया

उधर, बस चालक कुलदीप का परिवार उसे लगातार निर्दोष बता रहा है। कुलदीप की पत्नी के मुताबिक, करीब दो-तीन महीने पहले उनके ससुर की हत्या हुई थी। इसके बाद कुलदीप करीब एक महीने तक घर पर रहे। फिर उन्होंने करीब 10-15 दिन बस चलाई। इसके बाद वह दोबारा घर लौट आए।

कुछ दिन घर पर रहने के बाद वह चार अगस्त को काम के लिए निकले थे। अगले ही दिन परिवार को उनकी गिरफ्तारी की जानकारी मिली। कुलदीप की मां ने भी बेटे को निर्दोष बताते हुए मामले की सभी पहलुओं से जांच करने की अपील की है।

परिवार के मुताबिक, जमीन विवाद को लेकर करीब दो महीने पहले कुलदीप के पिता की हत्या हुई थी। मां ने आशंका जताई कि कहीं इसी विवाद से जुड़े लोगों ने उनके बेटे को साजिश के तहत तो नहीं फंसाया। हालांकि, पुलिस ने परिवार की इस आशंका की पुष्टि नहीं की है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article रोहिणी में 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट के इरादे से वारदात; तीन गिरफ्तार
    Next Article पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, 14,191 करोड़ के DA बकाये पर हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दिल्ली संसद मार्च विवाद: पूर्व एसीपी ने कहा- कानून के तहत हुआ बल प्रयोग

    नई दिल्ली। दिल्ली में सीजेपी के संसद चलो मार्च में हुई हिंसा के दौरान पुलिस द्वारा की कार्रवाई का दिल्ली पुलिस…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमजम्मू कश्मीरताजा खबरदिल्लीपंजाबराष्ट्रीयहरियाणा

    हरियाणा पंजाब के इन 6 गद्दारों का चेहरा देख लें….चंद पैसों के लिए बन गए पाकिस्तान के मददगार, पंजाब औ

    हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का नाम इस सिलसिले में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। वह ट्रेवल वीजा पर पाकिस्तान…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले का सीएम धामी ने किया स्वागत

    देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों के शीघ्र निस्तारण और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए फास्ट…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने 24 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में पेयजल, सीवरेज, नदी पुनर्जीवन, पर्यावरण संरक्षण तथा धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों के…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कश्मीरी गेट स्लीपर बस दुष्कर्म कांड: 400 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password