jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दो दिन के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कार्रवाई: डीएवी कॉलेज से कांग्रेस प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट ‘बंटू’ गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दो दिन के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कार्रवाई: डीएवी कॉलेज से कांग्रेस प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट ‘बंटू’ गिरफ्तार
उत्तराखंडराज्य

दो दिन के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कार्रवाई: डीएवी कॉलेज से कांग्रेस प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट ‘बंटू’ गिरफ्तार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 30, 2026 7:33 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। दो दिन की लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनीत प्रसाद भट्ट उर्फ बंटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें छात्र संघ चुनाव के दौरान डीएवी कालेज से दबोचा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पुलिस को आशंका थी कि उनके पास ज्वलनशील पदार्थ हो सकता है। ऐसे में पुलिस ने पहले ही जाल बिछाकर रखा था। पुलिस के अनुसार विनीत प्रसाद भट्ट उर्फ बंटू सहित अन्य के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज था।

पुलिस का कहना है कि वह बार-बार बुलाने पर भी विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके चलते न्यायालय से गैर जमानती वारंट हासिल किया था। न्यायालय से प्राप्त वारंट की तामील में तत्काल कार्रवाई की जानी जरूरी थी।

पुलिस टीम की ओर से विनीत प्रसाद भट्ट उर्फ बंटू की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मंगलवार को विनीत भट्ट उर्फ बंटू के घर तथा संभावित ठिकानों पर तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं लगा।

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि विनीत प्रसाद अपनी पैंट की जेब में एक बोतल छिपाते हुए निकला है और वह डीएवी कालेज जा रहा है। वह पुलिस को देखकर ज्वलनशील पदार्थ स्वयं पर छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास कर सकता है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम डीएवी कालेज पहुंची तो विनीत प्रसाद पुलिस को देख कालेज के एक कमरे के अंदर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए कमरे के अंदर से उसे गिरफ्तार कर लिया।

बंटू की गिरफ्तारी की सूचना पर हुआ था हंगामा

इससे पहले सोमवार रात को विनीत प्रसाद की गिरफ्तारी की सूचना पाकर काफी हंगामा हुआ था। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हो गए और कांग्रेस भवन से मुख्यमंत्री आवास का कूच किया।

पुलिस ने उन्हें राेका तो वह एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह कैंप कार्यालय के बाहर ही बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का नतीजा: बागी आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष, एबीवीपी तीसरे नंबर पर खिसकी
    Next Article छात्र संघ चुनावों में ABVP का परचम: महेंद्र भट्ट बोले— युवाओं ने धामी सरकार के निर्णयों पर जताया अगाध भरोसा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    30 सेकंड में बच्चे को 8 बार पटका… मासूम आरव की जितेंद्र ने क्यों ली थी जान, दरिंदगी की पूरी कहानी

    कभी-कभी किसी अपराध की क्रूरता सिर्फ इसलिए नहीं डराती कि उसमें किसी की जान चली गई, बल्कि इसलिए भी कि…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘भैया’ न कहने पर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, किसान की मौत; 5 घायल

    मुरादनगर। थाना क्षेत्र के कन्नौजा गांव में मामूली बात को लेकर विवाद में रविवार देर शाम दाे पक्षों के बीच खूनी…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    रोहतक में आज सजेगा मेधावियों का सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे प्रतिभाओं को सम्मानित

    अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन आज रोहतक में आयोजित किया जा रहा है। 23 जुलाई को रोहतक…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जमीन पर कब्जा करने वालों को जेल में डालें, जनता दर्शन में अफसरों से बोले सीएम योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी नागरिकों को पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ न्याय…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दो दिन के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कार्रवाई: डीएवी कॉलेज से कांग्रेस प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट ‘बंटू’ गिरफ्तार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password