jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 30 सेकंड में बच्चे को 8 बार पटका… मासूम आरव की जितेंद्र ने क्यों ली थी जान, दरिंदगी की पूरी कहानी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 30 सेकंड में बच्चे को 8 बार पटका… मासूम आरव की जितेंद्र ने क्यों ली थी जान, दरिंदगी की पूरी कहानी
उत्तर प्रदेशराज्य

30 सेकंड में बच्चे को 8 बार पटका… मासूम आरव की जितेंद्र ने क्यों ली थी जान, दरिंदगी की पूरी कहानी

News Desk
Last updated: July 11, 2026 7:26 am
News Desk
Share
SHARE

कभी-कभी किसी अपराध की क्रूरता सिर्फ इसलिए नहीं डराती कि उसमें किसी की जान चली गई, बल्कि इसलिए भी कि उसका कोई तर्क नहीं होता. फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की हत्या भी ऐसी ही एक घटना थी, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था. एकतरफा प्यार में अंधे विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने उस मासूम को निशाना बनाया, जिसने अभी ठीक से बोलना भी नहीं सीखा था. आखिरकार इस बहुचर्चित मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोषी जितेंद्र पाठक को फांसी की सजा सुनाई है. आइए जानते हैं इस जघन्य हत्याकांड का पूरा घटनाक्रम…

Contents
About The AuthorNews Desk

अरांव क्षेत्र की रहने वाली रति देवी की शादी साल 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुई थी. वैवाहिक जीवन में विवाद बढ़ने के कारण वह पिछले करीब पांच महीनों से अपने मायके में रह रही थी. उसके साथ उसका डेढ़ वर्षीय बेटा आरव भी था इसी दौरान पति सुमित का रिश्तेदार जितेंद्र पाठक रति के संपर्क में आया. शुरुआत में उसने मदद और सहारे का भरोसा दिया, लेकिन धीरे-धीरे उसने रति से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी.

इसके बाद शादी का प्रस्ताव रख दिया. रति ने साफ शब्दों में उसे मना कर दिया. पुलिस जांच के अनुसार, इस इनकार को जितेंद्र स्वीकार नहीं कर सका. वह लगातार रति पर शादी का दबाव बनाता रहा और जब हर बार उसे असफलता मिली तो उसका गुस्सा एक मासूम बच्चे पर टूट पड़ा.

27 सेकंड… और हमेशा के लिए थम गई आरव की सांसें

30 मई को रति देवी अपनी मां के साथ एक कानूनी मामले में सलाह लेने शिकोहाबाद पहुंची थी. उसी दौरान जितेंद्र भी वहां पहुंच गया. आरोप है कि उसने मासूम आरव को टॉफी दिलाने का बहाना बनाया और उसे अपने साथ ले गया. कुछ ही दूरी पर सुनसान जगह पर उसने ऐसी क्रूरता की, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है. उसने महज 27 सेकंड के भीतर डेढ़ वर्षीय आरव को आठ बार सड़क पर पटका. गंभीर चोटों के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद जितेंद्र बच्चे के शव को रति के घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया. आरव को पटकने का CCTV भी सामने आया था.

पुलिस ने 6 दिन में दाखिल की चार्जशीट

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की. विवेचना को समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए केवल छह दिनों के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई. अभियोजन पक्ष ने अदालत में 13 गवाह पेश किए, जबकि बचाव पक्ष की ओर से एक गवाह पेश हुआ. पुलिस ने साक्ष्यों के साथ अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी अदालत के सामने रखे. शासकीय अधिवक्ता राजीव प्रियदर्शी के अनुसार, अभियोजन ने मामले को मजबूत तरीके से प्रस्तुत किया और सभी साक्ष्य न्यायालय की कसौटी पर खरे उतरे.

40 दिन में सुनवाई हुई पूरी

शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में हुई इस वारदात के महज 40 दिनों के भीतर अदालत ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुना दिया. गुरुवार को जितेंद्र पाठक को दोषी करार दिया गया और अगले दिन सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने उसे फांसी की सजा सुनाई. फैसले को देखते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोषी को अदालत में पेश किया गया. सजा सुनाए जाने के बाद जितेंद्र भावुक हो गया और अदालत कक्ष में खुद को थप्पड़ मारने लगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article UP विधानसभा चुनाव में बिना आरक्षण महिलाओं को 33 प्रतिशत सीट देने की BJP की तैयारी, बोलीं- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
    Next Article कब्रें बह गईं, शव बाहर आए, नदी में समाई कार… सहारनपुर में दिखा बारिश का भयावह मंजर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में फरीदाबाद में प्री-बजट बैठक, समावेशी बजट पर जोर”

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फरीदाबाद पहुंचे है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्री-बजट बैठक शुरू…

    1 Min Read
    सेहत योजना
    पंजाबराज्य

    CM सेहत योजना: पंजाब में घर-घर जाकर वितरित किए जा रहे सेहत कार्ड

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना को जमीन पर उतारने के लिए बड़ा कदम उठाया…

    3 Min Read
    राम मंदिर
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में राम मंदिर स्थापना दिवस पर राज प्लाजा परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

    देहरादून। राम मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा परिसर में राज प्लाजा एसोसिएशन द्वारा भव्य…

    1 Min Read
    जम्मू कश्मीर

    Farooq Abdullah का अमरनाथ यात्रा पर बयान: “भोलेनाथ आपका इंतजार कर रहे हैं, वादी आइए और खूबसूरती देखिए”

    Farooq Abdullah का अमरनाथ यात्रा पर बयान: "भोलेनाथ आपका इंतजार कर रहे हैं, वादी आइए और खूबसूरती देखिए" श्रीनगर, 27…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: 30 सेकंड में बच्चे को 8 बार पटका… मासूम आरव की जितेंद्र ने क्यों ली थी जान, दरिंदगी की पूरी कहानी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password