jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड को रेल बजट 2026-27 में बड़ी सौगात: 4,769 करोड़ रुपये का आवंटन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड को रेल बजट 2026-27 में बड़ी सौगात: 4,769 करोड़ रुपये का आवंटन
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड को रेल बजट 2026-27 में बड़ी सौगात: 4,769 करोड़ रुपये का आवंटन

Tripty Srivastava
Last updated: February 3, 2026 8:23 am
Tripty Srivastava
Share
रेल बजट 2026-27
SHARE

देहरादून। केंद्र सरकार ने रेल बजट 2026-27 में उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस बार उत्तराखंड को रेल परियोजनाओं के लिए रिकॉर्ड 4,769 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो 2014 से पहले की तुलना में 26 गुना अधिक है। उन्होंने यह जानकारी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून में आयोजित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे को ऐतिहासिक रूप से सशक्त किया गया है। इस वर्ष रेलवे को 2.93 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय आवंटित किया गया है, जिससे उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों को भी व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने इस बजट के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने बताया कि वर्ष 2009 से 2014 के बीच उत्तराखंड में रेलवे के लिए मात्र 187 करोड़ रुपये का बजट दिया गया था, जबकि वर्तमान रेल बजट में यह बढ़कर 4,769 करोड़ रुपये हो गया है। वर्तमान में उत्तराखंड में कुल 39,491 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिनमें नई रेल लाइनों का निर्माण, स्टेशन पुनर्विकास और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि अमृत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 11 रेलवे स्टेशनों को पूर्ण रूप से रीडेवलप करने के लिए चयनित किया गया है, जिनके आधुनिकीकरण पर 147 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक रेल सेवाओं के विस्तार के तहत उत्तराखंड में फिलहाल 3 वंदे भारत एक्सप्रेस और 1 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि रेल नेटवर्क विस्तार की दिशा में उत्तराखंड ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2014 से अब तक लगभग 76 किलोमीटर नई रेल लाइन का निर्माण किया गया है। राज्य ने रेलवे में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस अवधि में कुल 334 किलोमीटर रेल लाइनों का विद्युतीकरण किया गया, साथ ही 106 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए हैं। रेल सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अब तक राज्य में 54 ‘कवच’ प्रणाली को स्वीकृति दी जा चुकी है।

केंद्रीय मंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और यह जल्द ही उद्घाटन की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में रेलवे विकास उत्तराखंड की कनेक्टिविटी, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article आईएसबीटी क्रॉसिंग आईएसबीटी क्रॉसिंग और माजरा रोड पर सड़क अव्यवस्था पर प्रशासन का सख्त रुख
Next Article जीरो टॉलरेंस मुख्यमंत्री ने जारी किया सख्त आदेश: अपराधियों और अव्यवस्था के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बिजली कटौती
उत्तर प्रदेश

बिजली कटौती पर AAP का हल्लाबोल | योगी सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन

बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी हल्लाबोल प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था की बदहाली को लेकर…

2 Min Read
मिशन रोजगार
पंजाबराज्य

मोहाली में 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र, ‘मिशन रोजगार’ के तहत 63,943 नौकरियाँ दी गईं

आज मोहाली में विभिन्न विभागों के नव-नियुक्त 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने…

8 Min Read
चंडीगढ़-ट्राइसिटी
पंजाबराज्य

चंडीगढ़-ट्राइसिटी में मकान मालिकों को बड़ी राहत, किरायेदार सत्यापन पर दर्ज एफआईआर रद्द

Chandigarh@Tricity में सैकड़ों मकान मालिकों के लिए राहत की बात है, जिनके खिलाफ पुलिस ने डीएम के आदेशों का उल्लंघन…

5 Min Read
पंजाबराज्य

पंजाब को रक्षा निर्माण क्षेत्र के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा: अमन अरोड़ा

पंजाब को भारत के रक्षा निर्माण क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने और राज्य की अथाह क्षमता को देश की रक्षा…

6 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड को रेल बजट 2026-27 में बड़ी सौगात: 4,769 करोड़ रुपये का आवंटन
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password