jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल के कर्मचारियों के लिए बढ़े वेतन की पैरवी, 8वें वेतन आयोग के सामने उठी खास मांग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल के कर्मचारियों के लिए बढ़े वेतन की पैरवी, 8वें वेतन आयोग के सामने उठी खास मांग
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कर्मचारियों के लिए बढ़े वेतन की पैरवी, 8वें वेतन आयोग के सामने उठी खास मांग

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 19, 2026 8:58 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अब वेतन और वित्तीय लाभ भी मैदानी राज्यों से अलग तय करने की पैरवी शुरू हो गई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

ऑल इंडिया सर्विस एसोसिएशन हिमाचल ने वीरवार को चंडीगढ़ में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की अध्यक्ष जस्टिस रंजना देसाई के समक्ष प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों का पक्ष रखते हुए हिमाचल के लिए विशेष वित्तीय प्रविधान की मांग उठाई।

चंडीगढ़ में 17-18 सितंबर को आयोजित आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की कंसल्टेशन मीटिंग में हिमाचल की ओर से भौगोलिक परिस्थितियों को वेतन निर्धारण का अहम आधार बनाने पर जोर दिया गया।

एसोसिएशन ने कहा कि पहाड़ी राज्य में अधिकारियों और कर्मचारियों को दुर्गम, बर्फीले और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में सेवाएं देनी पड़ती हैं। ऐसे में केवल सामान्य वेतनमान के आधार पर वित्तीय लाभ तय करना प्रदेश की वास्तविक परिस्थितियों के साथ न्याय नहीं होगा।

एसोसिएशन ने आयोग के समक्ष यह मांग रखी कि हिमाचल में सेवाएं देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को दिल्ली जैसे मैदानी क्षेत्रों में सेवाएं देने वालों की तुलना में अधिक वेतन और वित्तीय लाभ मिलना चाहिए।

विशेष रूप से आवागमन की कठिनाइयों और महंगी जीवन-यापन लागत को डीए तथा अन्य वित्तीय लाभ तय करते समय शामिल करने की पैरवी की गई।इसमें सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सी पाल रासु, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (ऑफ) आईएफएस संजीव सूद, विशेष सचिव वित्त विजय वर्धन, आइएएस अधिकारी रितिका जिंदल और दिव्यांशु सिंघल तथा आईपीएस अधिकारी अशोक रत्न सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आठवें वेतन आयोग के समक्ष हिमाचल की यह पैरवी ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश के कर्मचारी और अधिकारी आगामी वेतन ढांचे में अपनी सेवा परिस्थितियों के अनुरूप वित्तीय लाभ की उम्मीद लगाए हुए हैं। आयोग के समक्ष रखे गए तर्कों में एक जैसा वेतन, अलग परिस्थितियां के बजाय हिमाचल की विशिष्ट भौगोलिक स्थिति को वित्तीय निर्धारण में महत्व देने पर जोर रहा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में HRTC को मिलेंगी 1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें, 500 पुरानी बसें हटेंगी
    Next Article पंजाब में नहरी सिंचाई का बढ़ा दायरा, 2022 के 22% से बढ़कर 88% पहुंचा नहरी पानी का इस्तेमाल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 आईएएस-एचएएस अधिकारियों के तबादले

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने कुल 32 आईएएस व एचएएस अधिकारियों के तबादले किए…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में फिर चले तबादले के तीर: IPS अजय साहनी बने मुरादाबाद के DIG, तो मुनिराज जी. बरेली ट्रांसफर

    लखनऊ। शासन ने गुरुवार को तीन आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। बरेली परिक्षेत्र के डीआईजी अजय कुमार…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा, सपा सदस्य वेल में पहुंचे जमकर की नारेबाजी

    लखनऊ। मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को उच्च सदन (विधान परिषद) में 83 मिनट तक अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    संतकबीरनगर को 684 करोड़ की सौगात; CM योगी बोले- माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संत कबीर नगर में 684 करोड़ रुपये से अधिक की लागत…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल के कर्मचारियों के लिए बढ़े वेतन की पैरवी, 8वें वेतन आयोग के सामने उठी खास मांग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password