jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में HRTC को मिलेंगी 1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें, 500 पुरानी बसें हटेंगी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में HRTC को मिलेंगी 1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें, 500 पुरानी बसें हटेंगी
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में HRTC को मिलेंगी 1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें, 500 पुरानी बसें हटेंगी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 19, 2026 8:56 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

धर्मशाला: शुक्रवार को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग की करीब 150 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न उठाऊ सिंचाई, पेयजल तथा मल सीवरेज योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. उन्होंने नगरोटा बगवां बस अड्डे से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नगरोटा बगवां से बड़ोह तक बस में यात्रा भी की.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इस मौके पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, “एचआरटीसी में हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालकों और परिचालकों की भर्ती की जाएगी. एचआरटीसी हिमाचल प्रदेश के लोगों की जीवनरेखा है. निगम को और अधिक मजबूत किया जा रहा है. 500 पुरानी बसों को निगम से हटाया जा रहा है”.

उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में एचआरटीसी के लिए नई बसें नहीं खरीदी गईं, जिसके कारण निगम में बसों की कमी हो गई थी. 297 इलेक्ट्रिक बसों को एचआरटीसी में शामिल करने के बाद लंबे रूटों के लिए 200 डीजल बसें खरीदी जाएंगी. इसके अतिरिक्त 1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की भी योजना है.

नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर. एस. बाली ने विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास का श्रेय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दिया.

उप मुख्यमंत्री ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सबसे पहले बलधर और सिंहुंड में 6.35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बलधर एवं सिंहुंड चरण-एक और सिंहुंड चरण-दो उठाऊ सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं से 135 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी.

इसके बाद उन्होंने पठियार में एनडीबी के अंतर्गत 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मस्सल पेयजल योजना का उद्घाटन किया. इस योजना से आठ पंचायतों अंबाडी, चाड़ी, लाखामंडल, मंजीती उपरली, मलां, मस्सल, मुहालखड़ और पठियार के 40 गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी लाभान्वित होगी. योजना के अंतर्गत 133 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है.

उन्होंने कीरचंबा में ग्राम पंचायत ठारू, कबाड़ी, हटवास, कीरचंबा और सुनेहड़ के लिए 76 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीवरेज योजना का शिलान्यास किया. इसके बाद उन्होंने नगरोटा बगवां बस अड्डे से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बड़ोह में उप मुख्यमंत्री ने एडीबी के अंतर्गत पुरानी पेयजल योजनाओं मालनू, नेरा ठम्बा, बड़ोह, बुस्सल-2 और टोरू के सुधार एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया. इस कार्य पर 35 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि योजना को पूरा करने की समय-सीमा 30 नवंबर निर्धारित की गई है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना SJVN से वापस लेगी हिमाचल सरकार
    Next Article हिमाचल के कर्मचारियों के लिए बढ़े वेतन की पैरवी, 8वें वेतन आयोग के सामने उठी खास मांग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    जसोला नाले में गिरे बच्चे का चौथे दिन मिला शव, 4 दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन

    नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसोला इलाके में नाले में गिरे बच्चे की चौथे दिन तलाश पूरी हुई। 22 अगस्त की…

    3 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम: दिल्ली और गुरुग्राम में झमाझम बारिश से राहत

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम: दिल्ली और गुरुग्राम में झमाझम बारिश से राहत Updated: 22 जुलाई 2025  अचानक बदला मौसम,…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    SIR और ‘जीरामजी’ के लिए अब जमीन पर उतरेगा योगी मंत्रिमंडल, सीएम योगी ने सौंपी जिम्मेदारी

    लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन की इकोनोमी बनाने और ग्राम्य विकास के जरिए विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने की दिशा…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में महिला को घूरने पर केस दर्ज, सीसीटीवी से आरोपी की तलाश शुरू

    गाजियाबाद। गाजियाबाद में विजयनगर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसे घूरने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में HRTC को मिलेंगी 1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें, 500 पुरानी बसें हटेंगी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password