jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: “नीतीश-उद्धव के बाद अब चिराग पासवान की बारी”: BJP पर भगवंत मान का बड़ा तंज, बताया सहयोगियों को कमजोर करने का पैटर्न
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » “नीतीश-उद्धव के बाद अब चिराग पासवान की बारी”: BJP पर भगवंत मान का बड़ा तंज, बताया सहयोगियों को कमजोर करने का पैटर्न
पंजाबराज्य

“नीतीश-उद्धव के बाद अब चिराग पासवान की बारी”: BJP पर भगवंत मान का बड़ा तंज, बताया सहयोगियों को कमजोर करने का पैटर्न

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 9, 2026 1:17 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि BJP ने नीतीश कुमार और उद्धव ठाकरे की पार्टियों को कमजोर किया. अब चिराग पासवान की बारी है. मान ने यह बात पंजाब के आम आदमी पार्टी से जुड़े नेताओं के बीजेपी में जाने को लेकर कही. उन्होंने कहा कि बीजेपी की रणनीति हमेशा से दूसरी पार्टियों को कमजोर करने की रही है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की पकड़ पर सवाल उठाने की जरूरत नहीं है. जिन छह सांसदों के पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने की बात कही जा रही है, वे सभी पंजाब इकाई से जुड़े हुए थे. उन्होंने कहा कि किसी के दिल की बात का पता नहीं होता. लेकिन बीजेपी में जाने के बाद इन नेताओं का राजनीतिक कद पहले जैसा नहीं रहा.

‘पहले सेंटर की टेबल पर बैठते थे, अब कॉर्नर में बैठे हैं’

भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी में जाने के बाद नेताओं की स्थिति बदल जाती है. उन्होंने कहा कि जिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये लोग सेंटर की टेबल पर बैठते थे, अब वहां कॉर्नर वाली चेयर पर बैठे दिखाई देते हैं. मान ने कहा कि बीजेपी नेताओं को डराकर और अपने साथ मिलाकर दूसरी पार्टियों को कमजोर करने की कोशिश करती है. उन्होंने इसके लिए कई राज्यों के नेताओं और पार्टियों का उदाहरण दिया.

CM भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी की हिस्ट्री देखनी चाहिए. उन्होंने नीतीश कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी पार्टी को भी कमजोर किया गया. इसके बाद उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी का जिक्र किया. मान ने आरोप लगाया कि उद्धव की पार्टी को भी तोड़ा गया और चुनाव चिन्ह भी ले लिया गया.

उन्होंने शरद पवार की पार्टी और उनके परिवार में हुए विभाजन का भी जिक्र किया. इसके बाद नवीन पटनायक का नाम लिया. मान ने कहा कि नवीन पटनायक संसद में बीजेपी का साथ देते थे. अब उनकी पार्टी को भी खत्म कर दिया गया. इसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा कि अब चिराग पासवान की बारी है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी कसा तंज

CM भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि सिंधिया मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़े नेता थे. केंद्र में मंत्री भी रहे हैं. मान ने बताया कि उन्होंने सिंधिया से मोहाली से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कराने की मांग की थी. लेकिन सिंधिया ने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता. इस पर मान ने सवाल किया कि अगर वह एविएशन मिनिस्टर हैं तो उनके अधिकार क्षेत्र में क्या आता है.

मान ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बताया गया कि एयरपोर्ट पर कोल्ड ड्रिंक की मशीन लगवाना या किसी सीढ़ी की मरम्मत जैसे काम ही उनके अधिकार क्षेत्र में आते हैं.

CM मान ने पंजाब के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बिट्टू को पंजाब से बाहर राजस्थान से राज्यसभा भेजा गया. इसके बाद उन्हें रेल मंत्री बनाया गया. मान ने कहा कि उन्होंने बिट्टू से पंजाब के लिए नई ट्रेनों की मांग की थी. उन्होंने खास तौर पर लुधियाना से संगरूर के बीच ट्रेन चलाने की बात कही थी. मान के मुताबिक, उन्हें जवाब मिला कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी नेताओं को बड़े पद तो देती है, लेकिन पंजाब से जुड़े कामों की बात आने पर वे अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आते हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब में निवेश और रोजगार को रफ्तार: सीएम भगवंत मान ने लॉन्च किए ‘हुनर पंजाब’ और ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ पोर्टल
    Next Article हरियाणा लौटे हर अग्निवीर को मिलेगी पक्की नौकरी: एक्शन में नायब सैनी सरकार, विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    क्राइमदिल्लीराज्य

    बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट ने किया बरी

    नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी की उद्योग जगत से अपील, सीएसआर के जरिए उत्तराखंड के विकास में बढ़ाएं भागीदारी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्योग जगत से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ब्लू टी-शर्ट और जींस के साथ लाल टोपी, समाजवादी छात्र सभा का नया ड्रेस कोड, 2027 चुनाव से क्या है कनेक्शन?

    समाजवादी पार्टी अपनी पारंपरिक लाल-हरी पहचान के साथ अब नीले रंग को भी राजनीतिक संदेश के तौर पर सामने ला…

    8 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

    90 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें और 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन भवन; अगले आठ माह में…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: “नीतीश-उद्धव के बाद अब चिराग पासवान की बारी”: BJP पर भगवंत मान का बड़ा तंज, बताया सहयोगियों को कमजोर करने का पैटर्न
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password