jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब में निवेश और रोजगार को रफ्तार: सीएम भगवंत मान ने लॉन्च किए ‘हुनर पंजाब’ और ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ पोर्टल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब में निवेश और रोजगार को रफ्तार: सीएम भगवंत मान ने लॉन्च किए ‘हुनर पंजाब’ और ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ पोर्टल
पंजाबराज्य

पंजाब में निवेश और रोजगार को रफ्तार: सीएम भगवंत मान ने लॉन्च किए ‘हुनर पंजाब’ और ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ पोर्टल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 9, 2026 1:11 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए वीरवार को ‘हुनर पंजाब’ और ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ डिजिटल पोर्टल लॉन्च किए।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मान ने दावा किया कि वर्ष 2022 से अब तक राज्य में 1.89 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है और इससे 6.31 लाख रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ के तहत सिंगल विंडो व्यवस्था में निवेशकों को आवेदन के 45 दिन के भीतर जरूरी मंजूरियां देने की व्यवस्था की गई है। निवेशक वित्तीय रियायतों की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकेंगे।

उद्योगों और युवाओं के बीच संपर्क का मंच

मान ने कहा कि हुनर पंजाब उद्योगों और कुशल युवाओं को सीधे जोड़ने का मंच बनेगा। कंपनियां पोर्टल के माध्यम से स्थानीय युवाओं की भर्ती कर सकेंगी। इसमें संस्थानों की खोज, भर्ती एवं रोजगार, इंटर्नशिप व औद्योगिक प्रशिक्षण और उद्योग-संस्थान सहयोग के चार मॉड्यूल हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, पोर्टल पर करीब 1750 संस्थान पंजीकृत हो चुके हैं। सात प्रशासनिक विभागीय श्रेणियों में 1700 से अधिक संस्थान इसका हिस्सा हैं।

उद्योगों, संस्थानों और विभागों के लिए अलग-अलग डैशबोर्ड और हेल्प डेस्क की सुविधा दी गई है। इससे आवेदनों के निपटारे के लिए समय-सीमा और जवाबदेही तय होगी। पोर्टल से इंटर्नशिप और औद्योगिक प्रशिक्षण की प्रक्रिया भी व्यवस्थित की जाएगी। उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच एमओयू आधारित साझेदारी के तहत गेस्ट लेक्चर, फैकल्टी विकास, ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण, प्लेसमेंट, पाठ्यक्रम संबंधी सुझाव, तकनीकी सहायता और सीएसआर सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

पहले एमओयू होते थे, निवेश नहीं : मान

मान ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले निवेश सम्मेलन होते थे और एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाते थे, लेकिन कंपनियां वास्तविक निवेश नहीं करती थीं। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार की निवेश-हितैषी नीतियों और माहौल के कारण कंपनियां पंजाब में निवेश के लिए आगे आ रही हैं।

उद्योग, वाणिज्य एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि दोनों पोर्टल विभागीय कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाएंगे। सरकार निवेश परियोजनाओं की मंजूरी और अन्य प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने पर काम कर रही है। इस अवसर पर मुख्य सचिव केएपी सिन्हा समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article रोहड़ू और रामपुर को सीएम सुक्खू का बड़ा तोहफा: 9 वादों के लिए जारी किए ₹15.75 करोड़, सुधरेगी सड़कों और स्कूलों की सूरत
    Next Article “नीतीश-उद्धव के बाद अब चिराग पासवान की बारी”: BJP पर भगवंत मान का बड़ा तंज, बताया सहयोगियों को कमजोर करने का पैटर्न
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    Mathura के छाता में 200 करोड़ से लगेगा नया Ethanol Plant, यूपी कैबिनेट की हरी झंडी

    लखनऊ। लंबे समय से बंद पड़ी मथुरा की छाता चीनी मिल में अब एथेनाल प्लांट (संयंत्र) की स्थापना की जाएगी।…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    प्रदर्शन से थमी दिल्ली की रफ्तार, होटलों में कैद हुए पर्यटक; रास्ते रहे बंद

    नई दिल्ली। देश की राजधानी में प्रदर्शन के दौरान कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित होने से पर्यटकों को काफी मुश्किल का…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मछुआरों के लिए बड़ी सौगात, CM सुक्खू ने शुरू की ‘मछुआरा सम्मान निधि’ योजना

    बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू ने बुधवार को बिलासपुर जिले में मछुआरा सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। झंडूता के धराड़सानी में…

    5 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में प्रदूषण पर एआई का पहरा: सीएम रेखा गुप्ता ने शास्त्री पार्क में शुरू किया डीपीसीसी का हाईटेक आईसीसीसी सेंटर

    नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शास्त्री पार्क में डीपीसीसी का नया 'इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर' (आईसीसीसी) की शुरुआत की.…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब में निवेश और रोजगार को रफ्तार: सीएम भगवंत मान ने लॉन्च किए ‘हुनर पंजाब’ और ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ पोर्टल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password