jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं, सनातन आस्था को छू नहीं सकते’, लखनऊ पुलिस लाइन में CM योगी ने मनाई जन्माष्टमी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं, सनातन आस्था को छू नहीं सकते’, लखनऊ पुलिस लाइन में CM योगी ने मनाई जन्माष्टमी
उत्तर प्रदेशराज्य

‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं, सनातन आस्था को छू नहीं सकते’, लखनऊ पुलिस लाइन में CM योगी ने मनाई जन्माष्टमी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 5, 2026 7:06 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े, पर हमारी आस्था नहीं तोड़ सके। वह मूर्तियां तोड़ सकते हैं, पर मूल्य नहीं। वह मंदिरों के ऊपर अपनी इमारत खड़ी कर सकते हैं, पर हमारे मन में बसे प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण को वो कभी छू भी नहीं पाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उन्होंने कहा कि सोमनाथ का मंदिर बार-बार टूटा, लेकिन हमने उसे बार-बार बनाया। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बार-बार टूटा, पर आज वह अपनी अजेय पताका के साथ खड़ा है। काशी में भगवान विश्वनाथ का मंदिर कई बार टूटा, लेकिन लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसे भव्य स्वरूप दिया।

ये चीजें हमें बताती हैं कि जिन लोगों ने हमें मिटाने का प्रयास किया, वे स्वयं इतिहास के पन्नों में मिट गए। हमारा भारत आज भी जीवित व जागृत है और शाश्वत रूप से अपनी इस यात्रा को लेकर चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें योगेश्वर श्रीकृष्ण के उस शाश्वत संदेश के साथ जोड़ता है, जो पिछले पांच हजार वर्षों से सम और विषम परिस्थितियों में हमारा मार्गदर्शन करता है।

श्रीकृष्ण का जन्म काल कोठरी (अंधकार) में हुआ, लेकिन उन्होंने जीवनभर परिस्थितियों को परास्त करते हुए समाज को प्रकाश का मार्ग दिखाया। यह किसी एक घटना के आधार पर नहीं, बल्कि कई घटनाएं जिन्हें हम अनुभव करते हैं। जब व्यक्ति भ्रम या संशय की स्थिति में होता है तो भगवान कृष्ण का संदेश भगवद्गीता के माध्यम से हर सनातनी का मार्गदर्शन करता है। उनका विराट व्यक्तित्व हम सभी को अन्याय के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा देता है।

इस मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत, राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, मुख्य सचिव एसपी गोयल व डीजीपी राजीव कृष्ण आदि मौजूद थे।

कर्मक्षेत्र में अपने आप को पहचानें

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीकृष्ण का संदेश बताता है कि कर्मक्षेत्र में अपने आप को पहचानें और उसमें जो श्रेष्ठ हो, वह करने का प्रयास करें। आज पूरा देश नए भाव में आगे बढ़ने को उत्सुक है, लेकिन यह प्रतिस्पर्धा सकारात्मक होनी चाहिए। विकसित भारत की संकल्पना तब साकार होगी, जब हर कोई अपने कर्मक्षेत्र में श्रेष्ठ करने के लिए अग्रसर होगा। इसके लिए आवश्यक है कि देशवासी अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।

सबका एक ही भाव है-भगवान के दर्शन

उन्होंने कहा कि कल से दोपहर तक वह वृंदावन और मथुरा में थे। लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं। सबका एक ही भाव है कि भगवान के दर्शन करना है। यहां आज भी भगवान की स्मृतियां बसी हैं। यहां के लोग अनावश्यक रूप से प्रकृति को नुकसान नहीं पहुंचाते।

सीएम ने कहा कि इंद्र अपनी पूजा कराना चाहते थे। श्रीकृष्ण ने कहा कि नहीं, जो किसानों और पशुपालकों को संरक्षण देता है, हमें उसकी पूजा करनी चाहिए। इसीलिए आज भी हम लोग गोवर्धन की पूजा कर रहे हैं। हमें किसी ऐसे व्यक्ति का पूजन नहीं करना चाहिए, जो अन्याय का प्रतीक हो।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली में अब बार-बार नहीं खोदनी पड़ेंगी सड़कें, बिजली-पानी-गैस के लिए बनेगा अंडरग्राउंड डक्ट
    Next Article जमीन पर गिराया, बाल पकड़कर पीटा… पत्नी संग पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने की मारपीट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दक्षिणी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: स्कूटर सवार युवक शाहिद पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, सरेराह बेरहमी से हत्या

    दक्षिणी दिल्ली। राजधानी के दक्षिणी दिल्ली इलाके में अपराध की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार चार अज्ञात…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा परिसर बना सियासी अखाड़ा, BJP के ‘अटैची प्रदर्शन’ पर CM सुक्खू ने साधा निशाना

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सियासी पारा चरम…

    5 Min Read
    केदारनाथ
    उत्तराखंड

    बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम: गैर-सनातनीयों पर प्रवेश प्रतिबंध, नई SOP लागू

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कांवड़ यात्रा: आस्था से अर्थव्यवस्था तक, यूपी में हजारों करोड़ के कारोबार को मिली रफ्तार

    योगी सरकार के धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से देखें तो कांवड़ यात्रा में उत्तर प्रदेश के आर्थिक लक्ष्यों का रोडमैप…

    7 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं, सनातन आस्था को छू नहीं सकते’, लखनऊ पुलिस लाइन में CM योगी ने मनाई जन्माष्टमी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password