jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में बनेगा एआई विश्वविद्यालय, स्कूल निरीक्षण के लिए जम्मू-कश्मीर मॉडल अपनाएगा विभाग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में बनेगा एआई विश्वविद्यालय, स्कूल निरीक्षण के लिए जम्मू-कश्मीर मॉडल अपनाएगा विभाग
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बनेगा एआई विश्वविद्यालय, स्कूल निरीक्षण के लिए जम्मू-कश्मीर मॉडल अपनाएगा विभाग

News Desk
Last updated: July 9, 2026 8:52 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एआइ विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। स्कूलों के निरीक्षण के लिए विभाग जम्मू कश्मीर के माडल को अपनाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उच्चतर शिक्षा विभाग इसकी संभावना तलाश कर इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शिमला स्थित राज्य सचिवालय में बुधवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें बताया गया कि कई राज्यों में एआई की स्थापना हो चुकी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि प्रवासियों के स्कूल नहीं जा रहे बच्चों की पहचान करे व उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के निर्देश दिए। जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर व्हाट्सएप एवं गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण व्यवस्था अपनाने के निर्देश दिए। बैठक में आपदा प्रभावित विद्यालयों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा की।

विभाग के अनुसार वर्ष 2023 एवं 2025 की प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्स्थापन के लिए लोक निर्माण विभाग व हिमुडा को 19 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। कुल 101 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जबकि 80 करोड़ रुपये की राशि अभी प्राप्त होनी शेष है। शिक्षा मंत्री ने आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर पुर्नस्थापन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

3468 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालयों के लिए 3,468 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर है। 19 श्रेणियों के 2,668 नियमित पदों का मामला राज्य चयन आयोग, हमीरपुर को भेजा जा चुका है। 292 अंग्रेजी और 284 गणित अध्यापक विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं।

534 स्कूलों के लिए कंप्यूटर, 777 में इंटरनेट की सुविधा मिलेगी

विभाग ने सभी सरकारी विद्यालय सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) से जोड़ दिए हैं। पहली बार राज्य सरकार को 524 स्कूलों में पुराने कंप्यूटरों के स्थान पर नए कंप्यूटर लगाने की मंजूरी दी है। 777 सरकारी स्कूलों में बेहतर इंटरनेट एवं नेटवर्क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बीएसएनएल के साथ नेटवर्किंग टेंडर अंतिम चरण में है। डा. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना की समीक्षा बैठक में की। योजना के तहत विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण प्रदान किया जा रहा है।

यह दिए निर्देश

  • गैर-कार्यशील केंद्रीय विद्यालयों को शीघ्र संचालित किया जाए।
  • विद्यालयों के लिए समयबद्ध मौसम परामर्श प्रणाली विकसित करे।
  • भारत सरकार के शिक्षक पुरस्कार-2026 के प्रति अधिकाधिक शिक्षकों को जागरूक करे।
  • मेधावी विद्यार्थियों को टेब-लैपटाप की राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से जारी करने के निर्देश।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article शिमला के बैंटनी कैसल में हिमाचल का पहला डिजिटल संग्रहालय तैयार, 10 जुलाई को होगा शुभारंभ
    Next Article हिमाचल में रद्द भर्तियों का शुल्क लौटेगा, 3.41 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    सीएम योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशासन स्तर से मिलेगा पूरा सहयोग, सीएम योगी ने उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में किया गया निवेश केवल एक राज्य में निवेश नहीं, बल्कि…

    9 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली में 26वें पुलिस आयुक्त के रूप में सतिश गोलचा ने संभाला कार्यभार

    दिल्ली में 26वें पुलिस आयुक्त के रूप में सतिश गोलचा ने संभाला कार्यभार: एक सशक्त नेतृत्व की नई शुरुआत दिल्ली,…

    3 Min Read

    राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय आईपीआर कार्यशाला आयोजित

    सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय आईपीआर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों, शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक…

    1 Min Read
    दिल्ली स्कूल फीस बिल
    दिल्ली

    दिल्ली स्कूल फीस बिल विवाद: “प्राइवेट स्कूलों को फायदा पहुंचाने के लिए BJP ने बिल लाया” – पूर्व CM आतिशी का तीखा हमला

    दिल्ली स्कूल फीस बिल विवाद: “प्राइवेट स्कूलों को फायदा पहुंचाने के लिए BJP ने बिल लाया” – पूर्व CM आतिशी…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में बनेगा एआई विश्वविद्यालय, स्कूल निरीक्षण के लिए जम्मू-कश्मीर मॉडल अपनाएगा विभाग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password