jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शिमला के बैंटनी कैसल में हिमाचल का पहला डिजिटल संग्रहालय तैयार, 10 जुलाई को होगा शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शिमला के बैंटनी कैसल में हिमाचल का पहला डिजिटल संग्रहालय तैयार, 10 जुलाई को होगा शुभारंभ
राज्यहिमाचल प्रदेश

शिमला के बैंटनी कैसल में हिमाचल का पहला डिजिटल संग्रहालय तैयार, 10 जुलाई को होगा शुभारंभ

News Desk
Last updated: July 9, 2026 8:50 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मालरोड स्थित ऐतिहासिक बैंटनी कैसल अब पर्यटन का नया आकर्षण बनेगा। यहां हिमाचल प्रदेश का पहला डिजिटल संग्रहालय तैयार हो गया है, जिसका शुभारंभ शुक्रवार (10 जुलाई) को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू करेंगे। इसके बाद संग्रहालय आम लोगों और पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बने इस डिजिटल संग्रहालय में 10 कक्ष हैं, जहां भाषा एवं संस्कृति विभाग और राज्य संग्रहालय ने इंटरएक्टिव टच स्क्रीन तथा वर्चुअल रियलिटी डिवाइस स्थापित किए हैं।

रुचि अनुसार आइकन चुन सकेंगे पर्यटक

पर्यटक अपनी रुचि के अनुसार आइकन चुनकर हिमाचल के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में प्रदेश के योगदान, लोक संस्कृति, खानपान, वेशभूषा, रहन-सहन और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी डिजिटल माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

1830 में निर्मित भवन में चलेगा म्यूजियम

वर्ष 1830 में अंग्रेज अधिकारी कैप्टन बैंटनी द्वारा निर्मित इस भवन का 1880 में सिरमौर रियासत ने पुनर्निर्माण कराया था। इसे कैप्टन ए गार्डन ने सिरमौर रियासत के राजा अमर प्रकाश बहादुर को बेच दिया था। प्रदेश सरकार ने 2017 में इसका अधिग्रहण कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया।

25 करोड़ से हुआ भवन का जीर्णोद्धार

18 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में फैले बैंटनी कैसल के जीर्णोद्धार पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। खूबसूरत पहाड़ों के बीच इस भवन के एक तरफ शिमला का मशहूर ग्रैंड होटल और दूसरी तरफ सीटीओ भवन है।

टिकट व टाइमिंग तय

संग्रहालय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। इसके बाद पर्यटक लाइट एंड साउंड शो का आनंद ले सकेंगे, जिसके लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये का टिकट निर्धारित किया गया है।

वर्ष 2023 से चलता है लाइट एंड साउंड शो

वर्ष 2023 से यहां लाइट एंड साउंड शो भी संचालित हो रहा है, जिसमें शिमला का इतिहास, महात्मा गांधी का शिमला प्रवास, कांगड़ा कलम, चंबा थाल, कांगड़ी टोपी, शॉल, प्रदेश के प्रमुख स्मारक और प्रथम मुख्यमंत्री डा. वाईएस परमार सहित मालरोड का1890, संजौली का 1845, पीटरहाफ का 1865 और विलो बैंक का 1860 जैसे कई ऐतिहासिक प्रसंग प्रदर्शित हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली और आर्थिक सहायता का प्रावधान
    Next Article हिमाचल में बनेगा एआई विश्वविद्यालय, स्कूल निरीक्षण के लिए जम्मू-कश्मीर मॉडल अपनाएगा विभाग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    लखवाड़ परियोजना 2031 तक हर हाल में पूरी करें: मुख्य सचिव

    देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति…

    3 Min Read
    शहरी विकास
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में आवास और शहरी विकास की समीक्षा बैठक

    देहरादून। उत्तराखण्ड में आवास एवं शहरी विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से लागू करने के मुख्यमंत्री…

    2 Min Read
    स्पेशल कंपोनेंट प्रशिक्षण शिविर
    उत्तराखंडराज्य

    स्पेशल कंपोनेंट प्रशिक्षण शिविर: 48 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

    रुद्रपुर। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के समन्वय से एवं जिला प्रशासन उधम सिंह नगर के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय…

    1 Min Read
    पंजाबराज्य

    भाजपा को पंजाब से कोई लेना देना नहीं: भगवंत मान

    बठिंडा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर पंजाब में धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: शिमला के बैंटनी कैसल में हिमाचल का पहला डिजिटल संग्रहालय तैयार, 10 जुलाई को होगा शुभारंभ
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password