jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: त्योहारों से पहले सेन्ट्रल नोएडा पुलिस अलर्ट: DCP डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने ली अधिकारियों की क्लास, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » त्योहारों से पहले सेन्ट्रल नोएडा पुलिस अलर्ट: DCP डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने ली अधिकारियों की क्लास, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

त्योहारों से पहले सेन्ट्रल नोएडा पुलिस अलर्ट: DCP डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने ली अधिकारियों की क्लास, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 17, 2026 6:20 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह द्वारा एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, जोन के समस्त एसीपी व चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, प्रभावी पुलिसिंग एवं आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

1. हिस्ट्रीशीटर एवं सक्रिय अपराधियों की निगरानी-
हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए नियमित निगरानी रखी जाए तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

2. वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी-
वांछित एवं फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

3. अपराध नियंत्रण-
अपने-अपने क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा चोरी, लूट, स्नैचिंग एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु निरंतर कार्रवाई की जाए।

4. गश्त एवं चेकिंग व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था-
क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त, वाहन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखी जाए। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पैदल गश्त एवं प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित की जाए।

5. बीट पुलिसिंग एवं सूचना तंत्र-
बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाते हुए स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को सुदृढ़ किया जाए तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

6. लंबित विवेचनाओं का निस्तारण-
लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

7. जनशिकायतों का निस्तारण-
आमजन से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

8. मिशन शक्ति अभियान-
‘मिशन शक्ति अभियान 6.0’ के अंतर्गत स्कूल, कॉलेजों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में नियमित जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही महिला हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

9. विस्फोटक पदार्थों की चेकिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था-
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड एवं बम निरोधक दस्ते के सहयोग से नियमित एंटी-सबोटाज चेकिंग कराई जाए। संदिग्ध वस्तुओं, विस्फोटक पदार्थों एवं लावारिस सामान की सघन जांच सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

10. न्यायालय सुरक्षा एवं व्यवस्था-
न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखें, प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की निगरानी करें। पुलिस बल की सतर्क ड्यूटी, प्रभावी गश्त एवं सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

11.यातायात व्यवस्था एवं जनसुविधा-
त्योहारों के दौरान प्रमुख बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने, अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

गोष्ठी के अंत में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा द्वारा सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखें तथा अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा 01 म्यूल खाता धारक अभियुक्त गिरफ्तार
    Next Article थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा स्टंटबाजी करने वाले 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, थार कार सीज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    फेफड़ों की बीमारियों का बढ़ता खतरा, मुख्यमंत्री सेहत योजना से 14,032 मरीजों को मिला उपचार

    सांस फूलने को अक्सर सामान्य थकान समझकर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। लगातार रहने वाली खांसी को मौसम का असर…

    5 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    किसानों की उपज को मिलेगा सही दाम, 23 मंडियां गोद लेंगी एक-एक गांव

    देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को उनकी उपज का…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा सीएमओ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, यमुनानगर के भोपाल सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

    हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अहम प्रशासनिक नियुक्ति करते हुए यमुनानगर जिले के गांव खादरी निवासी भोपाल सिंह को…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवारी में 152वें मारुति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 20 सितंबर को होगा विशाल भंडारा

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट: क्षेत्र के सेक्टर-2 स्थित ग्राम पतवारी के सुप्रसिद्ध नव दुर्गा मंदिर प्रांगण में आज 152वें मारुति महायज्ञ…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: त्योहारों से पहले सेन्ट्रल नोएडा पुलिस अलर्ट: DCP डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने ली अधिकारियों की क्लास, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password