jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 44 लाख की लूट निकली साजिश, कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने ही रची थी वारदात; दो गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 44 लाख की लूट निकली साजिश, कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने ही रची थी वारदात; दो गिरफ्तार
दिल्लीराज्य

44 लाख की लूट निकली साजिश, कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने ही रची थी वारदात; दो गिरफ्तार

News Desk
Last updated: August 29, 2026 8:46 am
News Desk
Share
SHARE

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के एमएस पार्क इलाके में 44 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय प्रभय तिवारी निवासी एमएस पार्क, शाहदरा और 21 वर्षीय सरब तिवारी उर्फ प्रफुल निवासी सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, वारदात की साजिश रुपये देने वाले अवधेश तिवारी के बेटे प्रभय तिवारी ने अपना कर्ज चुकाने के लिए रची थी।

पुलिस के अनुसार, शास्त्री नगर निवासी जितेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि वह अवधेश तिवारी से 44 लाख रुपये लेकर राज कुमार नाम के व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहा था। रुपये मिलने के बाद जितेंद्र अपनी बाइक से आगे बढ़ा ही था कि रास्ते में एक व्यक्ति ने उसकी बाइक रोक ली। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचा और दोनों ने मिलकर जितेंद्र के पास मौजूद बैग लूट लिया। बैग में 44 लाख रुपये रखे हुए थे। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा रुपये के लेनदेन और वारदात से जुड़े लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई।

44 लाख रुपये लूटने की योजना बनाई

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि यह लूट अचानक नहीं हुई थी, बल्कि इसके पीछे पहले से साजिश रची गई थी। पुलिस के अनुसार, अवधेश तिवारी के बेटे प्रभय तिवारी पर कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए उसने 44 लाख रुपये लूटने की योजना बनाई और इसमें सरब तिवारी उर्फ प्रफुल को शामिल किया।

आरोपी रकम लेकर फरार

जांच में सामने आया कि जितेंद्र को 44 लाख रुपये देने और उसके रकम लेकर जाने की जानकारी साजिश में शामिल लोगों को थी। योजना के तहत जितेंद्र के आगे बढ़ने के बाद उसे रास्ते में रोककर बैग लूट लिया गया। इसके बाद दोनों आरोपी रकम लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने जांच के आधार पर प्रभय तिवारी और सरब तिवारी उर्फ प्रफुल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ कर लूटी गई रकम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस साजिश में इनके अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और लूटी गई 44 लाख रुपये की रकम की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राष्ट्ररक्षकों की कलाई पर सजा बहनों के स्नेह और सम्मान का रक्षा-सूत्र
    Next Article खुले नाले पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, MCD को तुरंत स्लैब से ढकने का आदेश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में SIR का तीसरा चरण शुरू, फॉर्म-7 से आपत्ति वाले मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस

    देहरादून: उत्तराखंड में एसआईआर के तीसरे चरण के तहत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है. इसके साथ ही…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी, 40-50 नए पदाधिकारियों को मिल सकती है जिम्मेदारी

    शिमला। प्रदेश कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन और विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    कारगिल दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़

    देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने परमवीर चक्र से अलंकृत वीर सैनिकों को प्रदान की जाने वाली अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ रुपए से…

    4 Min Read
    राज्यपाल गुरमीत सिंह
    उत्तराखंडराज्य

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया मतदान ही लोकतंत्र की ताकत

    देहरादून। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को लोक भवन, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: 44 लाख की लूट निकली साजिश, कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने ही रची थी वारदात; दो गिरफ्तार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password