jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी: प्रदेश में फिर से सक्रिय हुए आकाश आंनद, ‘वोट हमारा, राज हमारा’ नारे से कैडर को एकजुट करेगी बसपा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी: प्रदेश में फिर से सक्रिय हुए आकाश आंनद, ‘वोट हमारा, राज हमारा’ नारे से कैडर को एकजुट करेगी बसपा
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी: प्रदेश में फिर से सक्रिय हुए आकाश आंनद, ‘वोट हमारा, राज हमारा’ नारे से कैडर को एकजुट करेगी बसपा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 7, 2026 6:22 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने अपना आधार मजबूत करने और माहौल बनाने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के भरोसे के बाद उनके भतीजे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद अब लगातार जनसभाओं के जरिए प्रदेश भर को मथने जा रहे हैं। पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर अवध और कानपुर क्षेत्र तक उनके कार्यक्रम तय किए हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

आकाश 14 नवंबर को बिजनौर और अगले दिन 15 नवंबर को अयोध्या के बीकापुर में जनसभा करेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को पंजाब, 29 नवंबर को बिल्हौर और छह दिसंबर को उत्तराखंड में पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इस बीच छह दिसंबर को बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर राजधानी के डा. आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर होने वाले विशाल श्रद्धांजलि समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र व अन्य पदाधिकारी पहुंचे। खासतौर से पार्टी की ताकत दिखाने के लिए आयोजित समारोह में प्रदेशभर से जुटने वाले कार्यकर्ताओं व समर्थकों को बसपा प्रमुख मायावती संबोधित भी करेंगी।

यहां से शुरू की थी चुनावी अभियान की शुरुआत

आकाश आनंद ने पूर्व में राष्ट्रीय संयोजक रहते हाथरस में जनसभा कर बसपा के चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। सहारनपुर में उनकी एक सभा हुई थी। इसके बाद मायावती ने उनको पार्टी से बाहर कर दिया था। बाद में आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीतिक संन्यास और अन्य घटनाक्रमों के बसपा प्रमुख ने अक्टूबर में ही आकाश आनंद को दोबारा राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी देकर चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका सौंपी थी।

इसके बाद उनके लिए उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब और उत्तराखंड में भी कार्यक्रम तय किए गए। आकाश के इस दौरे को केवल जनसभाओं तक सीमित गतिविधि के बजाय वर्ष 2027 के चुनाव से पहले बसपा के संगठन और राजनीतिक आधार को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी की रणनीति अपने परंपरागत दलित वोट बैंक को मजबूती देने के साथ दूसरे सामाजिक वर्गों तक भी पहुंच बनाने की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर से अभियान शुरू करने के बाद बीकापुर और बिल्हौर जैसे क्षेत्रों में सभाएं करने के पीछे अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का संदेश भी है।

वहीं आकाश का छह दिसंबर को उत्तराखंड में प्रस्तावित कार्यक्रम खास महत्व रखता है। परिनिर्वाण दिवस पर होने वाला यह आयोजन बसपा के लिए वैचारिक और राजनीतिक, दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। बुआ और भतीजे, दोनों के कार्यक्रमों से पार्टी बहुजन समाज के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ को मजबूत करने का प्रयास करेगी।

26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पंजाब में आकाश की मौजूदगी से दूसरे राज्यों में भी बसपा के संगठन को सक्रिय करने का संकेत साफ है। इस तरह आकाश के आगामी कार्यक्रमों में एक तरफ उत्तर प्रदेश के चुनावी समीकरणों पर फोकस है तो दूसरी तरफ पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार और बहुजन राजनीति के संदेश को धार देने की कोशिश भी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article जनजातीय समुदायों के द्वार तक शिक्षा की पहुंच
    Next Article पति को छुड़ाने गई महिला से थाने में रेप के दोषी CO और इंस्पेक्टर को 20-20 साल की कैद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    भ्रष्टाचार पर नायब सरकार का बड़ा प्रहार: सीएम सैनी ने लॉन्च किया ‘सतर्क – हरियाणा’ ऐप, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    हरियाणा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को हरियाणा सचिवालय से ‘सतर्क – हरियाणा’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया नेतृत्व, निर्मल जैन ने संभाला अध्यक्ष पद

    नई दिल्ली: दिल्ली राज्य अल्पसंख्यक आयोग के गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार किसी गैर-मुस्लिम को इसकी कमान सौंपी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा…’ CM योगी ने यूपी की तरक्की के लिए बताया ‘यूथ’ वाला राज

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं की योग्यता, रुचि और क्षमता को अवसरों में बदलने के…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    उपद्रवियों के हमले में घायल हुए ACP, DCP विनीत कुमार ने दिखाई बहादुरी और बचाई जान

    नई दिल्ली। बीते बुधवार की रात साढे आठ बजे संसद मार्ग-टालस्टाय मार्ग की लालबत्ती के पास उपद्रवियों ने जब अचानक सुरक्षा…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी: प्रदेश में फिर से सक्रिय हुए आकाश आंनद, ‘वोट हमारा, राज हमारा’ नारे से कैडर को एकजुट करेगी बसपा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password