jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा…’ CM योगी ने यूपी की तरक्की के लिए बताया ‘यूथ’ वाला राज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा…’ CM योगी ने यूपी की तरक्की के लिए बताया ‘यूथ’ वाला राज
उत्तर प्रदेशराज्य

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा…’ CM योगी ने यूपी की तरक्की के लिए बताया ‘यूथ’ वाला राज

News Desk
Last updated: August 29, 2026 6:59 am
News Desk
Share
SHARE

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं की योग्यता, रुचि और क्षमता को अवसरों में बदलने के लिए डबल इंजन सरकार ने एक मजबूत ईको सिस्टम तैयार किया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

शिक्षा और कौशल विकास से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, स्टार्टअप, एमएसएमई और इंडस्ट्री तक विकसित की गई यह व्यवस्था युवाओं की क्षमता को रोजगार और रोजगार को आर्थिक समृद्धि में बदलने का आधार बन रही है।

यही ईको सिस्टम प्रदेश के युवाओं की क्षमता को विकास की ताकत में बदलने का माध्यम बनेगा। प्रदेश के पास पोटेंशियल की कोई कमी नहीं है, जरूरत उसे सही दिशा और अवसरों से जोड़ने की है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 5वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आज युवाओं के लिए आगे बढ़ने के अवसर केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं हैं।

शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, स्टार्टअप, एमएसएमई, इंडस्ट्री, डिजिटल इकोनामी और रिसर्च एंड इनोवेशन के क्षेत्र में संभावनाओं के नए द्वार खुले हैं।

योगी ने कहा कि प्रदेश में पिछले नौ वर्ष में बदलाव की मजबूत नींव तैयार हुई है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से कनेक्टिविटी बढ़ी, कनेक्टिविटी ने निवेश को आकर्षित किया और निवेश से उद्योग व रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ने इन अवसरों को प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने की क्षमता विकसित की है। एमएसएमई और ओडीओपी ने स्थानीय उत्पादों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों को बाजार उपलब्ध कराया है। वहीं स्टार्टअप ईको सिस्टम युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय नए समाधान और उद्यम खड़े करने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि एजुकेशन, स्किल और हेल्थकेयर में बढ़ता इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदेश में मजबूत मानव संसाधन तैयार कर रहा है। हमारा लक्ष्य ऐसा उत्तर प्रदेश बनाना है, जहां बड़े निवेश आएं और प्रदेश का युवा उन निवेशों, उद्योगों और अवसरों का सक्रिय भागीदार बने।

केवल डिग्री नहीं, समस्या का समाधान करने वाला बने युवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा की यात्रा केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों को रियल वर्ल्ड की समस्याओं को समझकर उनके समाधान खोजने वाला बनना होगा। क्लासरूम के ज्ञान को समाज की जरूरतों और इंडस्ट्री की अपेक्षाओं से जोड़ना होगा। युवा जाब सीकर के साथ जॉब क्रिएटर, इनोवेटर और इंटरप्रेन्योर भी बनें।

योगी ने शिक्षा में हुए बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा कि आज की व्यवस्था एजुकेशन से स्किल, स्किल से कैपेबिलिटी, कैपेबिलिटी से अपार्चुनिटी, अपार्चुनिटी से इनोवेशन, इनोवेशन से इंटरप्रेन्योरशिप, इंटरप्रेन्योरशिप से एंप्लायमेंट और एंप्लॉायमेंट से इकोनामिक ग्रोथ की यात्रा होनी चाहिए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा विधानसभा में हंगामे पर CM सैनी का पलटवार, बोले- कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय था
    Next Article यूपी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत पर अलर्ट मोड पर आई योगी सरकार, सीएम ने सभी डीएम को दिए निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद से शादी का सपना लेकर गया युवक, बिहार में ‘लुटेरी दुल्हन’ ने जेवर-नकदी लेकर किया फरार

    बिहार में एक लड़की से शादी रचाने का सपना लिए एक शख्स गाजियाबाद से गयाजी जिले में आया। लेकिन यहां…

    3 Min Read
    Mumbai Rain 2025, Mumbai Monsoon Alert, मुंबई बारिश अपडेट, Mumbai Local Train Delay, IMD Red Alert Mumbai, Mumbai Monsoon 2025, Heavy Rain in Mumbai, Mumbai Metro Waterlogging, मुंबई लोकल ट्रेन, Weather Update Mumbai, BMC Alert, Mumbai Tree Fall Incidents, Waterlogging in Mumbai, Aqua Line Flooding, Monsoon Disruption Mumbai, Central Line Train Delay, Western Railway Mumbai, Rainfall Nariman Point, Mumbai Traffic Jam Rain
    महाराष्ट्र

    Mumbai Monsoon Alert: भारी बारिश से मुंबई की रफ्तार थमी, लोकल ट्रेन से लेकर मेट्रो तक सेवाएं बाधित, रेड अलर्ट जारी

    Mumbai Monsoon Alert: भारी बारिश से मुंबई की रफ्तार थमी, लोकल ट्रेन से लेकर मेट्रो तक सेवाएं बाधित, रेड अलर्ट…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, इन 5 एजेंडों पर होगी चर्चा

    नई दिल्ली। राम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को अहम बैठक होनी है।…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड

    फिरोजाबाद। जसराना के राजनीतिक परिवार से रिश्ता रखने वाले पहली बार के विधायक इंजीनियर सचिन यादव सरकार के खिलाफ सबसे अधिक…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा…’ CM योगी ने यूपी की तरक्की के लिए बताया ‘यूथ’ वाला राज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password