jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया नेतृत्व, निर्मल जैन ने संभाला अध्यक्ष पद
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया नेतृत्व, निर्मल जैन ने संभाला अध्यक्ष पद
दिल्लीराज्य

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया नेतृत्व, निर्मल जैन ने संभाला अध्यक्ष पद

News Desk
Last updated: July 27, 2026 7:21 pm
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली राज्य अल्पसंख्यक आयोग के गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार किसी गैर-मुस्लिम को इसकी कमान सौंपी गई है. भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर निर्मल जैन को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य सभी अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके कल्याण के लिए सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा.

Contents
About The AuthorNews Desk

निर्मल जैन ने कहा कि दिल्ली राज्य अल्पसंख्यक आयोग केंद्र और दिल्ली सरकार की नीतियों के अनुरूप कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय को यह महसूस न हो कि वह विकास की दौड़ में पीछे है. उनके मुताबिक मुस्लिम, ईसाई, सिख, जैन और पारसी समुदाय समेत सभी मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक वर्गों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए लगातार काम किया जाएगा. इसके लिए आयोग समुदायों के साथ संवाद बढ़ाएगा और उनकी जरूरतों के अनुसार योजनाओं को लागू कराने का प्रयास करेगा.

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के सवाल पर निर्मल जैन ने कहा कि ये केवल अल्पसंख्यक समुदाय के मुद्दे नहीं हैं, बल्कि पूरे देश के नागरिकों से जुड़े विषय हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार इन क्षेत्रों में लगातार काम कर रही हैं और आयोग भी इन प्रयासों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएगा. उनका कहना था कि सभी नागरिकों को समान अवसर मिलना सरकार की प्राथमिकता है.

आयोग के बजट और फंडिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर निर्मल जैन ने कहा कि उन्होंने अभी कार्यभार संभाला है, इसलिए फिलहाल इस संबंध में विस्तृत जानकारी उनके पास नहीं है. उन्होंने कहा कि आयोग के बजट, वार्षिक योजनाओं और वित्तीय व्यवस्था का अध्ययन करने के बाद ही इस विषय पर स्पष्ट रुख सामने रखा जाएगा.

निर्मल जैन ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत आकांक्षा नहीं है और आयोग के माध्यम से केंद्र तथा दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर सभी अल्पसंख्यक समुदायों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सत्या शर्मा फिर संभालेंगी MCD स्थायी समिति की कमान, सत्यपाल सिंह बने उपाध्यक्ष
    Next Article यूपी में योगी सरकार ने 41 पीसीएस अधिकारियों का किया तबादला, लखनऊ समेत कई जिलों में बदले सिटी मजिस्ट्रेट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बेटियों की शिक्षा
    उत्तराखंडराज्य

    पंतनगर में किसान मेले में पहुंचे सीएम धामी, स्टॉलों का किया निरीक्षण

    पंतनगर (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    तिलपता गोलचक्कर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा का कार्यक्रम, नारी शक्ति को किया नमन

    ग्रेटर नोएडा/गौतमबुद्धनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्धनगर द्वारा तिलपता गोलचक्कर स्थित जिला कार्यालय पर…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में आज से मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम की होगी शुरुआत, 23 जिलों में फ्री राशन के साथ मिलेगा ज्वार और बाजरा

    लखनऊ। यूपी में जनवरी महीने के फ्री राशन वितरण की डेट आ गई। प्रदेशभर में कार्डधारकों 8 जनवरी से 28…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    नोएडा में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह | 3000 फीट लंबा तिरंगा, सांसद डॉ. महेश शर्मा हुए शामिल

    15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. महेश शर्मा, माननीय सांसद एवं भारत सरकार के…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया नेतृत्व, निर्मल जैन ने संभाला अध्यक्ष पद
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password