jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में शहज़ाद भट्टी नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा एक्शन, 52 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में शहज़ाद भट्टी नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा एक्शन, 52 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में शहज़ाद भट्टी नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा एक्शन, 52 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

News Desk
Last updated: August 21, 2026 7:30 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ: देश की एकता, संप्रभुता और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की एक और बड़ी आतंकी साजिश को उत्तर प्रदेश पुलिस, ATS और STF ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर बेनकाब कर दिया है. अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को बरगलाकर आतंकी नेटवर्क खड़ा करने वाले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके गुर्गों के खिलाफ यूपी पुलिस ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए अब तक 12 FIR दर्ज कर 52 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने बताया कि शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क को यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित कराने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

बड़ी मात्रा में हथियार और भड़काऊ सामग्री बरामद: इस नेटवर्क पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए यूपी पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगियों को यूएपीए के तहत आतंकी घोषित करने का आग्रह किया है. जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी अपने प्रमुख साथियों आबिद जट्ट, हम्माद मेमन उर्फ हम्माद बरकाती, जावेद पाकिस्तानी, रजा भाई, अजमल गुर्जर, राशिद भट्टी, राणा हुनैन सहित मेजर इकबाल, मेजर हमीद और मेजर अनवर के जरिए भारतीय युवाओं को सोशल मीडिया पर जोड़ रहा था.

संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने का प्लान: युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए लगातार रेडिकलाइज बनाया जा रहा था. इस नेटवर्क का मकसद हिंदू धार्मिक नेताओं, एक्स-मुस्लिमों, राजनेताओं और पुलिसकर्मियों की हत्या करना तथा बीजेपी/आरएसएस कार्यालयों, थानों व संवेदनशील ठिकानों पर पेट्रोल बम, ग्रेनेड से हमले कराकर दहशत फैलाना था. युवाओं से पहले रेकी, आगजनी और विवादित पोस्टर चिपकवाए जाते थे, फिर उनसे बड़े आतंकी हमले कराने की योजना थी. 26 मई 2026 को यूपी पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर प्रदेश भर में बड़ा ऑपरेशन चलाकर नेटवर्क से जुड़े करीब 175 संदिग्धों को खंगाला.

प्रदेश भर में 12 मुकदमे दर्ज, 52 अभियुक्त गिरफ्तार: अब तक लखनऊ एटीएस, हापुड़, गाजियाबाद और बिजनौर में कुल 12 मुकदमे दर्ज कर 52 अभियुक्तों को दबोचा गया. इनके कब्जे से विदेशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, चाकू, ज्वलनशील लिक्विड पेट्रोल बम सामग्री और भड़काऊ पोस्टर बरामद हुए. नेटवर्क के लगभग 60 संदिग्धों पर 127 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में नेटवर्क से जुड़े 62 संदिग्धों को चिन्हित कर कड़ी पूछताछ की गई.

नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग: जुलाई 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को आधिकारिक पत्र भेजा है. इसमें विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1967 (UAPA) की धारा 35 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए शहजाद भट्टी नेटवर्क और इसके सक्रिय सदस्यों को औपचारिक रूप से आतंकवादी घोषित कर अधिनियम की चौथी अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध किया गया है. आईएसआई के इशारे पर भारत में आतंकी साजिश रच रहे पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर यूपी पुलिस व एटीएस ने बड़ा प्रहार किया है. गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर पूरे नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की गई है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बिना पर्यावरणीय मंजूरी चल रहे ईंट-भट्ठों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब
    Next Article यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद को झटका, दामाद शायान मसूद ने पाला बदला, सपा में शामिल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    स्वास्थ्य
    उत्तराखंडराज्य

    स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर मोबाइल मेडिकल यूनिट पर चर्चा

    देहरादून। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, उत्तराखण्ड देहरादून में महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जिलाधिकारी ने नीति वैली का दौरा कर टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन किये

    बीआरओ के द्वारा सड़क निर्माण हेतु भूमि हस्तानंतरण को लेकर राजस्व और वन विभाग की टीम को दिए आवश्यक दिशा…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में बनेंगी फ्यूचर रेडी तहसीलें, डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    लखनऊ: यूपी सरकार, प्रदेश के राजस्व प्रशासन को अत्याधुनिक, डिजिटल और भविष्य की जरूरत के लिए उपयोगी बनाने के उद्देश्य…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के हर गांव का बनेगा विकास रोडमैप, हर वार्ड से चुने जाएंगे दो प्रमुख कार्य

    ​​​​​​​शिमला। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंचायतीराज विभाग ने प्रदेश…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी में शहज़ाद भट्टी नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा एक्शन, 52 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password