jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 1, 2026 6:00 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने तीसरे प्रत्याशी को लेकर रहस्य और जिज्ञासा बरकरार रखी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीसरे उम्मीदवार की घोषणा को लेकर कहा कि जल्द गणित बिठाकर नाम घोषित किया जाएगा। दावा करते हुए कहा कि हमारे संपर्क में भाजपा के बहुत लोग है, पर उन्हें एडजस्ट कैसे करेंगे? हम कोई वादा करके मुकरना नहीं चाहते। उन्होंने पिछले राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों के लिए भी इस बार दाग धोने का अवसर होने की बात कही। धनराज नाथवानी को प्रत्याशी बनाने की वजह को लेकर कहा कि सपा ने उद्योग जगत से जुड़ने और नई पीढ़ी को मौका देने के लिए उनको राज्यसभा प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि उद्योग जगत में कई दलों का दबदबा है। सपा कारोबार को बढ़ाने का काम करेगी। तीसरे प्रत्याशी के प्रश्न पर कहा कि भाजपा ने पिछली बार बेईमानी न होती तो सपा के तीन सदस्य राज्यसभा गए होते। गठबंधन के प्रश्न पर कहा कि पुराना गठबंधन जारी रहेगा और सीट बंटवारे का आधार केवल जीत होगी। बृजभूषण सिंह के बयान पर कहा कि उनसे हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं, उप्र के विकास को हम सब एक हैं।

वहीं, पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल पर कहा कि अब उन्हें तय करना होगा वो हरा और लाल गमछा डालेंगी या कोई और। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के अखिलेश बिना सब सूना है, बयान के सवाल पर कहा कि हमारे उनसे बहुत अच्छे संबंध हैं और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए हम सब एक हैं। पूर्व आइएएस दिव्या मित्तल को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि अब उन्हें तय करना होगा कि वह हरा और लाल गमछा डालेंगी या कोई और।

सपा प्रमुख ने विधान सभा उपचुनावों और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए आंकड़े दिखाए और कहा कि वर्ष 2022 में सपा को हराने के लिए भारी बेईमानी हुई थी। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रश्न पर कहा कि भाजपा को अपना बड़ा कार्यालय नहीं बनाना चाहिए था, ईसीआइ में ही एक मंजिल ले लेते। संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट के जुर्माना लगाने के प्रश्न पर कहा कि पुलिस ने अत्याचार किया है। एसटीएफ को मुख्यमंत्री की सजातीय टास्क फोर्स कहते हुए फर्जी एनकाउंटर का आरोप भी लगाया।

इससे पहले उन्होंने किसानों के साथ संवाद किया। कहा कि हरा रंग हरियाली की क्रांति का, लाल रंग दूसरी क्रांति का, जब दोनों मिल जाएंगे तो अपने आप सपा का झंडा बन जाएगा। सपा प्रमुख ने 24 से 48 घंटे में गन्ना किसानों को भुगतान, मुफ्त सिंचाई, सस्ती बिजली सहित किसान हित के लिए काम करने का भी वादा किया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आईएमएस नोएडा में प्रतिभा और आत्मविश्वास से सजा ग्लैम एन गीक 2026
    Next Article नीला ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना: 488 महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता

    देहरादून। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    रुद्रपुर में शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    रूद्रपुर। 27वां कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल मे श्रद्धापूर्वक मनाया गया।…

    7 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    Medanta Acquires 10,560 Sq. Metre Land in Ghaziabad for ₹165.82 Crore, Plans 350+ Bed Hospital

    Gurugram, 29th September, 2026: Global Health Limited (NSE: Medanta, BSE: 543654), one of the largest private multi-specialty tertiary care providers…

    6 Min Read
    दिल्लीराज्य

    MCD महापौर कार्यालय को लगातार 9वीं बार बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी के बाद निकला फर्जी

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर कार्यालय को मंगलवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली।…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password