jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नीला ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नीला ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
उत्तर प्रदेशराज्य

नीला ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 1, 2026 6:14 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आ गया है. मेरठ जिला जज अरविंद कुमार शर्मा की अदालत ने सौरभ राजपूत की हत्या में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया. मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए जेल से ही पेश किया गया था. फैसले के समय कोर्ट में काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा. हालांकि अभी मुस्कान और साहिल की सजा पर फैसला आना बाकी है. कोर्ट की तरफ से बताया गया कि सजा पर फैसला 15 दिन बाद यानी 14 अक्टूबर को आएगा.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इस चर्चित नीला ड्रम मामले की सुनवाई के दौरान 126 तारीखों पर कोर्ट में कार्यवाही हुई. 22 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए गए. जुलाई 2025 में ट्रायल शुरू होने के बाद करीब 13 महीने तक मामले में बहस चली. हत्याकांड पर फैसले के समय कोर्ट में मौजूद रहे सौरभ राजपूत के बड़े भाई राहुल राजपूत ने कहा कि हमारी शुरू से उम्मीद यही है कि मुस्कान और साहिल को फांसी होनी चाहिए. अब कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया है.

7 साल पहले सौरभ ने मुस्कान से की थी शादी

बता दें कि यह घटना 3 मार्च 2025 की है. इंद्रानगर निवासी बबलू ने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि उनके भाई सौरभ ने वर्ष 2016 में मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था, लेकिन 2019 में मुस्कान के संबंध साहिल शुक्ला से हो गए थे. इसके बाद से सौरभ परेशान रहता था. कई बार पत्नी मुस्कान और साहिल से अपनी जान को खतरा होने की बात भी कह चुका था.

5 मार्च 2025 को सौरभ अचानक लापता हो गया. उसका किराए का मकान बंद मिला. मुस्कान भी वहां मौजूद नहीं थी. इसके बाद बबलू ने आशंका जताई कि मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या कर दी है और पुलिस से मामले की जांच कर भाई की तलाश करने की मांग की थी.

नीले ड्रम में मिला था सौरभ राजपूत का शव

मेरठ पुलिस इस केस की जांच में जुटी रही. 18 मार्च को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 3 मार्च की रात मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या की थी. हत्या के बाद दोनों ने शव के टुकड़े किए और उन्हें एक नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से पैक कर दिया. इसके बाद 5 मार्च को दोनों शिमला और मनाली घूमने चले गए. पुलिस के मुताबिक, 17 मार्च को मेरठ लौटने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नीले ड्रम से सौरभ के शव के टुकड़े बरामद किए.

सौरभ की मां ने क्या कहा?

फैसला आने से पहले सौरभ राजपूत की मां ने कहा था कि उनका परिवार पिछले डेढ़ साल से बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है. परिवार के लोग न ठीक से खाना खा पा रहे हैं, न ही सो पा रहे हैं. सौरभ हर वक्त उनकी यादों में रहता है. उन्होंने कहा कि अगर मुस्कान सौरभ के साथ नहीं रहना चाहती थी तो वह उससे अलग हो सकती थी, लेकिन उसे मारने की क्या जरूरत थी? सौरभ की मां ने आरोप लगाया कि मुस्कान ने ससुराल में कभी दीया तक नहीं जलाया, जबकि अब जेल में पूजा कर रही है.

फैसले से पहले पूजा-पाठ में लीन थी मुस्कान

बता दें कि फैसला आने से पहले मुस्कान जेल के अंदर पूजा-पाठ में लीन था. उसका ज्यादातर समय पूजा-पाठ में ही बीत रहा था. मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज ने बताया था कि जेल में बंद साहिल और मुस्कान के व्यवहार में बदलाव देखा गया है. साहिल पिछले करीब चार दिनों से शांत और गुमसुम है. किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रहा है. वहीं, मुस्कान पिछले तीन दिनों से अपना अधिकतर समय पूजा-पाठ में बिता रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया
    Next Article मुजफ्फरनगर में प्रेमी से शादी के लिए पत्नी ने कराई पति की हत्या, 10 लाख का दिया था लालच
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    मशीनों की गूंज, तकनीक का दम और कारोबार की नई संभावनाएं—bauma CONEXPO INDIA 2026 का भव्य समापन

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित ग्रेटर नोएडा। विशाल मशीनों की गूंज, अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन और दुनिया भर के निर्माण उद्योग…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं, सनातन आस्था को छू नहीं सकते’, लखनऊ पुलिस लाइन में CM योगी ने मनाई जन्माष्टमी

    लखनऊ। आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े, पर हमारी आस्था नहीं तोड़ सके। वह मूर्तियां तोड़ सकते हैं, पर मूल्य नहीं। वह मंदिरों…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    अब दूर से पहचानी जाएगी विधायकों की गाड़ी, हिमाचल में मिलेगी नीली विशिष्ट झंडी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के विधायकों की पहचान दूर से हो जाएगी। उन्हें वाहन पर लगाने के लिए जल्द ही अलग पहचान…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    लापता रेशमा देवी मामले में एक्शन में सीएम धामी: एसएसपी टिहरी को फोन कर दिए सख्त निर्देश, तलाश अभियान तेज़

    देहरादून। टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र से लापता रेशमा देवी की तलाश के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नीला ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password