jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आईएमएस नोएडा में प्रतिभा और आत्मविश्वास से सजा ग्लैम एन गीक 2026
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आईएमएस नोएडा में प्रतिभा और आत्मविश्वास से सजा ग्लैम एन गीक 2026
उत्तर प्रदेशराज्य

आईएमएस नोएडा में प्रतिभा और आत्मविश्वास से सजा ग्लैम एन गीक 2026

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 30, 2026 6:13 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा के स्कूल ऑफ आईटी में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ग्लैम एन गीक 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुतियों, मंचीय प्रदर्शन, प्रतिभा प्रदर्शन, प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता और संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। नवागंतुक विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से समारोह में उल्लास का माहौल बना रहा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ आईटी की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका दीक्षित बाजपेयी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सजग, सक्षम और कौशल से संपन्न बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई आसान मार्ग नहीं होता। विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति और सर्वांगीण विकास संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने और उनके व्यक्तित्व विकास के लिए संस्थान निरंतर प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक अनुश्रव मुद्गल ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए ग्लैम एन गीक 2026 प्रतियोगिता के विभिन्न चरण आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। नृत्य, मंचीय प्रस्तुति, प्रतिभा प्रदर्शन और प्रश्नोत्तर सहित विभिन्न चरणों के बाद श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया।

प्रतियोगिता के परिणामों में बीसीए वर्ग में देव दत्त को मिस्टर ग्लैम एन गीक तथा कृतिका को मिस ग्लैम एन गीक चुना गया। वहीं एमसीए वर्ग में परलव चौहान को मिस्टर ग्लैम एन गीक तथा शीना गुरंग को मिस ग्लैम एन गीक का खिताब प्रदान किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रतिभा प्रदर्शनों से सजे इस आयोजन ने नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय जीवन की यादगार शुरुआत की।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भाजपा जिला कार्यकारिणी की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न
    Next Article यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    2010 से पहले भर्ती शिक्षकों को भी देनी होगी TET, 31 अगस्त 2028 तक मिलेगा मौका

    चंडीगढ़। वर्ष 2010 से पहले भर्ती शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी पड़ेगी। कांग्रेस सांसद सतपाल…

    1 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में 1400 संविदा सहायक प्रोफेसरों को मिलेगा सुरक्षा कवच? विश्वविद्यालयों से मांगा ब्योरा

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत संविदा सहायक प्रोफेसरों और अन्य संविदा कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    मान सरकार का कर्मचारी हितैषी फैसला, वन एवं वन्यजीव विभाग में छंटनी नहीं होगी

    पंजाब के वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज जंगलात वर्कर यूनियन पंजाब, डेमोक्रेटिक जंगलात मुलाज़ीम यूनियन…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में ‘थाती बाई हँसुली’ का पहला आउटलेट, महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा देशभर में बाजार

    देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में बुधवार को राजधानी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आईएमएस नोएडा में प्रतिभा और आत्मविश्वास से सजा ग्लैम एन गीक 2026
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password