jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब टिन्नू और मनीष पर पुलिस का शिकंजा, जेल में हुई पूछताछ, कस्टडी रिमांड की तैयारी तेज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब टिन्नू और मनीष पर पुलिस का शिकंजा, जेल में हुई पूछताछ, कस्टडी रिमांड की तैयारी तेज
उत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब टिन्नू और मनीष पर पुलिस का शिकंजा, जेल में हुई पूछताछ, कस्टडी रिमांड की तैयारी तेज

News Desk
Last updated: July 17, 2026 6:21 am
News Desk
Share
SHARE

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी के मामले में अब चंपत राय के बेहद करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने जेल में ही जाकर दोनों से लंबी पूछताछ की। मामले की जांच में जुटे सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने दोनों से जांच में सामने आए सबूत दिखाकर तथ्यों का सत्यापन किया। इस दौरान फुटेज, बरामदगी रकम-सामान, पूर्व में दर्ज बयान समेत अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर कई अहम बिंदुओं पर सवाल जवाब कर राज उगलवाए। अब दोनों की कस्टडी रिमांड भी लेने की तैयारी कर ली गई है। अदालत में इसके लिए प्रार्थनापत्र दिया गया है। शुक्रवार को अदालत इस पर सुनवाई करेगी। मामले में गिरफ्तार आठ में से छह आरोपियों को कस्टडी में लेकर सबूत जुटाए गए हैं। केवल टिन्नू और मनीष की ही अभी तक कस्टडी नहीं मांगी गई थी।

Contents
About The AuthorNews Desk

IFrameटिन्नू ही माना जा रहा मास्टरमाइंड

पुलिस जांच में अभी तक टिन्नू ही चढ़ावा चोरी का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। मनीष यादव उसका भतीजा है, जिसकी तैनाती गणनाकर्मी के रूप में टिन्नू ने ही कराई थी। विवेचक ने दोनों से नियुक्ति प्रक्रिया, गणना में उनकी जिम्मेदारियों और चोरी की साजिश में उनकी भूमिका पर विस्तार से पूछताछ की। विवेचक ने चोरी की योजना, हर आरोपी की भूमिका, धनराशि के बंटवारे, नकदी को मंदिर परिसर से बाहर निकालने के तरीके, अन्य कर्मचारियों की संभावित भूमिका, अन्य आरोपियों के पुलिस के समक्ष दिए बयानों के संबंध में भी पूछताछ की। साथ में पुलिस अब तक एकत्र दस्तावेजी, डिजिटल और अन्य साक्ष्यों का आरोपियों के बयानों से मिलान कर जांच बढ़ा रही है।

सीसीटीवी में आई चोरी की तस्वीरों पर पूछताछ

टिन्नू और मनीष से पूछताछ के दौरान 27 अप्रैल से पांच जून के बीच के सीसीटीवी फुटेज का भी सत्यापन कराया गया। जांच में इस अवधि के दौरान करीब 70 बार चढ़ावे से नकदी निकालने की घटनाएं सामने आई थीं। फुटेज में मनीष यादव और अविनाश शुक्ला खुले नोटों को अलग कर छिपाते दिखाई दिए थे। अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय उनकी मदद करते दिख रहे थे। पुलिस ने यह भी जानने का प्रयास किया कि कैमरों की नजर से बचने के लिए किसकी योजना पर कार्य किया जाता था और इसमें अन्य आरोपियों की क्या भूमिका थी। चढ़ावे की राशि बाहर निकालने में आरोपी सफल कैसे हो जाते थे।

गणना कक्ष के सटे बाथरूम में मिले रुपये पर हुए सवाल

विवेचक ने गणना कक्ष से सटे बाथरूम से बरामद 2.25 लाख रुपये के संबंध में भी दोनों आरोपियों से सवाल किए। जांच में पहले यह तथ्य सामने आ चुका है कि बाथरूम में धनराशि रखने में मनीष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका थी। पुलिस ने सवाल पूछा कि बाथरूम में रुपये छिपाने की योजना किसने बनाई थी। क्या रोजाना इस तरह की योजना पर आरोपी अमल करते थे।

बिना आदेश सभी चाबियां खुद रखता था टिन्नू

जिला कारागार में पूछताछ के दौरान रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू से मंदिर परिसर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित हुंडियों की चाबियों की अभिरक्षा को लेकर भी सवाल किए गए। जांच में तथ्य सामने आया था कि ट्रस्ट के प्रतिनिधि के रूप में चाबियां उसके पास रहती थीं, जबकि इस संबंध में कोई औपचारिक प्राधिकार या लिखित आदेश जांच के दौरान नहीं मिला था। पुलिस ने चाबियों के संचालन, गणना प्रक्रिया और जवाबदेही से जुड़े पहलुओं पर भी टिन्नू से जानकारी जुटाई।

टिन्नू-मनीष की मांगी सात दिन की कस्टडी रिमांड

चोरी प्रकरण की जांच और बरामदगी को लेकर पुलिस ने मामले के दो आरोपियों रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव की सात दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की है। मामले के विवेचक और क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में विशेष अभियोजन अधिकारी के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा और बरादमगी होने की संभावना है। इसी उद्देश्य से दोनों से अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ की अनुमति मांगी गई है। अदालत ने पुलिस के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि तय की है। सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष अपने-अपने तर्क रखेंगे।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय कस्टडी रिमांड पर निर्णय सुनाएगा। इससे पहले इसी प्रकरण में पुलिस छह अन्य आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। रिमांड के दौरान सभी आरोपियों से घटना की योजना, चढ़ावे की धनराशि के लेन-देन, साक्ष्यों के सत्यापन तथा अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की गई थी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article रथयात्रा निकालेंगे अखिलेश, धर्म नगरी से होगा शंखनाद, यूपी चुनाव से पहले सपा का मेगा प्लान
    Next Article आजम खान की यूनिवर्सिटी का मामला, अवैध भवनों पर ध्वस्तीकरण की तलवार; RDA ने इलाहाबाद HC में दाखिल की कैविएट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    राम मंदिर के पहले CEO के लिए 2 हजार से अधिक ऐप्लिकेशन, आवेदकों में पूर्व IPS और व्यंग्यकार भी

    अयोध्या। राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनने के लिए सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों व निजी क्षेत्रों में कार्यरत रामभक्तों के…

    4 Min Read
    आयुष नीति
    उत्तर प्रदेशराज्य

    उत्तर प्रदेश की नई आयुष नीति जल्द, पीपीपी मॉडल पर चलेंगे अस्पताल और बनेगा शोध हब

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अपनी आयुष नीति जल्द ही जारी होने वाली है। आयुष विभाग इस पर विचार-विमर्श कर रहा…

    2 Min Read
    मेयर चुनाव
    पंजाबराज्य

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला: कांग्रेस, आप और भाजपा अलग उम्मीदवारों के साथ मैदान में

    चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है तथा अब की बार कांग्रेस…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 15 अगस्त के बाद शुरू हो सकता है मानसून सत्र! सुक्खू कैबिनेट की बैठक में 10 से 12 सिटिंग्स पर होगा फैसला

    शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 20 जुलाई को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब टिन्नू और मनीष पर पुलिस का शिकंजा, जेल में हुई पूछताछ, कस्टडी रिमांड की तैयारी तेज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password